अमर उजाला परिवार की ओर से लखनऊ में सीएम आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत कई अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
छात्रों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मेधावी छात्र ही समाज की प्रतिभा हैं। इन्हें जितना सम्मान दिया जाएगा, उससे हमारा राष्ट्र लगातार उतना ही मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने 'अमर उजाला' के इस प्रयास की भी सराहना की।
मेधावियों को सीएम योगी ने दी नसीहत, बोले- आप हमारे समाज के अनमोल रत्न, देखें तस्वीरें
‘अमर उजाला परिवार' हर साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावियों को सम्मानित करता है।
इस कड़ी में इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में पहले 10 स्थान पर रहने वाले मेधावियों के साथ हर जिले में पहला स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।