फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: यूपी में बच्चों को 'अपनों से अधिक खतरा', एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 11 May 2026 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पॉक्सो एक्ट के 97.5 प्रतिशत मामलों में आरोपी पीड़ित बच्चों के करीबी शामिल पाए गए। मतलब बच्चों को अंजाम से अधिक करीबियों, परिचितों व रिश्तेदारों से अधिक खतरा है।
Register For Event
विज्ञापन
demo - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बच्चों के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों को लेकर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पॉक्सो एक्ट के 97.5 प्रतिशत मामलों में आरोपी पीड़ित बच्चों के करीबी शामिल पाए गए। मतलब बच्चों को अंजाम से अधिक करीबियों, परिचितों व रिश्तेदारों से अधिक खतरा है।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में प्रदेश में पॉक्सो के 3671 मामले दर्ज हुए। इन मामलों में 3581 मामलों में आरोपी पहले से पीड़ितों के जानने वाले निकले। केवल 90 मामलों में आरोपी अज्ञात पाए गए। रिपोर्ट में सामने आया कि 329 आरोपी परिवार के सदस्य थे, जबकि 1595 रिश्तेदार, पड़ोसी या अन्य परिचित व्यक्ति निकले। 

वहीं 1657 मामलों में आरोपी दोस्त, सोशल मीडिया के जरिये बने मित्र, लिव-इन पार्टनर या शादी का झांसा देकर संपर्क में आने वाले लोग थे। रिपोर्ट के मुताबिक पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत वर्ष 2024 में 3672 पीड़ित बच्चों के मामले दर्ज किए गए। इनमें 3571 लड़कियां और 101 लड़के शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें