लखनऊ। इस्लामिक माह की 9वीं रबी-उल-अव्वल (चुप ताजिया) का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। सुबह 5:30 बजे से जुलूस निकाला जाएगा। कार्यक्रम के कारण सुबह चार बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक (दोपहर करीब दो बजे) डायवर्जन रहेगा।
मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे से अकबरी गेट/नक्खास की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। नक्खास से मेडिकल क्रॉस/टुड़ियागंज की ओर वाहन नहीं जाएंगे। मेफेयर तिराहा/अकबरी गेट तिराहा से नक्खास/विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। टुड़ियागंज से गिरधारीलाल इंटर कॉलेज की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। मंसूर नगर तिराहे से टुड़ियागंज/टापेवाली गली की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रोजा-ए-काजमैन तिराहा से मंसूर नगर तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन। लालमाधव तिराहा (हैदरगंज) से नक्खास की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रकाबगंज पुल से यहियागंज होते हुए नक्खास की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।