फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हत्याकांड का सीसीटीवी: 30 मिनट में तीन मौतें, बैंक के सामने मैनेजर पत्नी को गोली मारी; देखें क्राइम सीन

Fri, 21 Aug 2026 03:23 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोमतीनगर में एक बैंक कर्मचारी महिला की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने घर पहुंचकर अपनी बहन की भी हत्या की और खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घर से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग कब्जे में ली है। मृतका की बहन ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की है।
Register For Event
विज्ञापन
लखनऊ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ हत्याकांड में नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। घटना से पहले दो दिन तक रेकी गई। हर एक पहलू को समझा कि पत्नी कहां पर किस टाइम आती है, कब बाहर आती है। फिर 30 मिनट में दो हत्याएं और सुसाइड। पुलिस की शुरुआती जांच में घटना की कई वजह सामने आई हैं। 

विज्ञापन


18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में तलाक मामले में सुनवाई थी। इस दौरान मानस और दिव्या के बीच एलिमनी को लेकर विवाद हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद मानस इतना परेशान हो गया कि उसने पत्नी और बहन की हत्या करके सुसाइड करने की प्लानिंग कर डाली। उसने दो असलहे खरीदे। फिर पूरी वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं, घटना जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। 

इसमें दिख रहा है कि जैसे पति अपनी मैनेजर पत्नी को गोली मारता है। गोली की आवाज आती है। आवाज सुनकर बैंक कर्मी बाहर आए। फिर हड़कंप मच जाता है। इसमें कई चीजे साफ-साफ नजर आ रही हैं। देखिए और समझिए पूरा घटनाक्रम। 
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे हुआ पूरा कांड

गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मानस ऑटो से सीधे पत्नी दिव्या के ICICI बैंक पहुंचा। दिव्या को फोन करके बाहर बुलाया। दोनों के बीच पहले विवाद और मारपीट हुई, फिर मानस ने दिव्या के चेहरे पर सटाकर दो गोली मार दी। पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

इसके बाद वह ऑटो से ही मौके से भाग गया। पसीने से तरबतर होकर 2 किमी दूर अपने घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा बंद किया। टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी। इसके बाद बहन शीबा के सिर में गोली मार दी। फिर खुद की कनपटी में गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

आईसीआईसीआई बैंक के बाहर दिव्या मिश्रा को गोली मारने का वीडियो फुटेज आया सामने

सहयोगी मदद के लिए पहुंचे तो ताना असलहा

एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि छानबीन में पता चला कि दिव्या का सहयोगी उनकी मदद के लिए बढ़ा तो मानस ने गोली मारने की धमकी देते हुए उस पर असलहा तान दिया। इस पर युवक बैंक की ओर भागा। इस बीच बैंक से दूसरा सहयोगी दिव्या की मदद के लिए दौड़ा, लेकिन मानस ने असलहा दिखाकर उसे भी धमका दिया। 

इसके बाद मानस ने सर्विस रोड पर बनी पुलिया पर दिव्या का सिर दे मारा। फिर असलहे से फायर किया लेकिन गोली नहीं चली। इस पर उसने वह असलहा बैग में डाला और दूसरा निकालकर दिव्या के सिर से सटाकर गोली मार दी। इससे अफरातफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मानस ऑटो में बैठकर भाग निकला।

मार्च में मानस ने साथ में रहने की दी थी अर्जी

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मानस ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है। दिव्या ने इसी साल जनवरी में तलाक की अर्जी दी थी। उसने स्त्री धन और एक करोड़ रुपये हर्जाने के लिए भी पारिवारिक न्यायालय में अर्जी दी थी।

रिश्तेदारों ने बताया कि मानस तलाक नहीं चाहता था। वह पत्नी के साथ रहना चाहता था। इसी बात पर दोनों में कई बार झगड़ा हुआ था। कुछ माह पहले मानस पत्नी से मिलने बैंक गया था, जहां दोनों में जमकर विवाद हुआ था। बैंककर्मियों ने बीचबचाव कर दोनों को शांत कराया था। मानस ने इसी साल मार्च में पत्नी के साथ रहने की न्यायालय में अर्जी भी दी थी।
विज्ञापन

लखनऊ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

इस तरह से घटा पूरा घटनाक्रम 

गोमतीनगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऑडिट विभाग में कार्यरत मानस बाजपेयी ने आईसीआईसीआई बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी हुसड़िया चौराहा स्थित घर पहुंचा और कमरे में मौजूद बहन तूलिका की हत्या की और फिर खुद भी जान दे दी। तीनों घटनाएं 30 मिनट के भीतर हुईं।

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के मुताबिक पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मानस ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की गई है। हुसड़िया चौराहा निवासी मानस ने दिव्या से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। शुरू में दोनों हुसड़िया स्थित आवास में साथ रहते थे। मानस के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। छोटी बहन तूलिका मानसिक रूप से कमजोर थीं। उनका इलाज चल रहा था। मानस ही उनकी देखरेख करता था।

डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि मानस दोपहर को मिठाई वाला चौराहा के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के बाहर ऑटो से पहुंचा। दिव्या इसी बैंक में काम करती थी। मानस ने बैंक के अंदर जाने का प्रयास किया तो गार्ड ने उसे रोक दिया। इसके बाद उसने दिव्या को फोन कर बाहर आने के लिए कहा। दिव्या बैंक के बाहर पहुंचीं, जहां दोनों में विवाद हो गया।

गुस्से में मानस ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद सिर में गोली मार दी। दिव्या की हत्या के बाद मानस ई रिक्शा से सीधे घर पहुंचा और कमरा भीतर से बंद कर लिया। फिर तूलिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें