उत्तर प्रदेश में सपा के बाद अब बसपा उम्मीदवारों ने राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन किया। बसपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र व पूर्व एमएलसी अशोक सिद्धार्थ को प्रत्याशी बनाया है। शनिवार को सेंट्रल हॉल में इन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। उस दौरान बीएसपी नेता सतीश मिश्र ने कहा, बीएसपी मुकाबले में नंबर वन है।
विज्ञापन
इसी तरह विधान परिषद के लिए पार्टी संगठन में कोआर्डिनेटर अतर सिंह राव, दिनेश चंद्रा व सुरेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। इन तीनों प्रत्याशियों ने भी आज पर्चा भरा।