फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाकुंभ प्रबंधन पर पुस्तक का हुआ विमोचन

विज्ञापन
महाकुंभ प्रबंधन पर पुस्तक का हुआ विमोचन
विज्ञापन
लखनऊ। वर्ष 2025 के महाकुंभ में प्रयागराज में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने भागीदारी की थी। इस दौरान किए गए व्यापक प्रबंधन, प्रशासनिक समन्वय और व्यवस्थाओं को दस्तावेजी स्वरूप देने वाली पुस्तक ''महाकुंभ 2025- श्रद्धालु 66 करोड़ के पार'' का शनिवार को एक होटल में विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक प्रयागराज निवासी डॉ. गोविंद कुमार सक्सेना हैं। मुख्य अतिथि पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने कहा कि महाकुंभ भारत की सनातन परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे ऐतिहासिक आयोजनों का प्रामाणिक दस्तावेजीकरण आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ सामग्री बनता है। लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत के साथ, प्रमुख सचिव (न्याय) उदय प्रताप सिंह, पत्रकार रतन मणि लाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें