फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू : कौशल आधारित पांच पाठ्यक्रम आसान करेंगे रोजगार की राह

विज्ञापन
बीबीएयू
विज्ञापन
लखनऊ। बदलते दौर में सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि रोजगार से जुड़ा हुनर भी कॅरिअर की राह आसान बना सकता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सत्र 2026-27 के लिए पांच कौशल आधारित परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। नॉन-सीयूईटी के तहत होने वाले इन पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थियों को एआई से लेकर फिल्म-थिएटर, योग थेरेपी और ट्रांसलेशन तक अलग-अलग क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक पीजी डिप्लोमा इन फिल्म व थिएटर एक्टिंग व एडिटिंग, पीजी डिप्लोमा इन मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पीजी डिप्लोमा इन योग थेरेपी, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन और एमबीए (एग्जीक्यूटिव) में दाखिले के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए संबंधित क्षेत्रों में कॅरिअर के अवसर तलाशना आसान हो सकता है।

28 अगस्त तक आवेदन का मौका

अभ्यर्थी 28 अगस्त तक समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए bbauadm.samarth.edu.in/2026 पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। फॉर्म भरने से पहले बीबीएयू की मुख्य वेबसाइट bbau.ac.in पर उपलब्ध विवरणिका और प्रवेश प्रॉस्पेक्टस को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच पाठ्यक्रम, अलग-अलग कॅरिअर विकल्प

- पीजी डिप्लोमा इन फिल्म व थिएटर एक्टिंग व एडिटिंग
- पीजी डिप्लोमा इन मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

- पीजी डिप्लोमा इन योग थेरेपी
- पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन

- एमबीए (एग्जीक्यूटिव)

इतना है पंजीकरण शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें