फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट में आजमगढ़ का दबदबा

विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते राज्य मंत्री दानिश अंसारी व अन्य। स्रोत ः आयोजक
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्टेडियम स्थित लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हॉल में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ। पहले ही दिन आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए और अंक तालिका में बढ़त बना ली। मेजबान लखनऊ की ईशानी श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इस इंडोनेशियन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का उद्घाटन प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री एवं लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा, एसोसिएशन के चेयरमैन अनूप गुप्ता (एमएलसी) और स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गार्गी तिवारी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह, महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और जिला सचिव संतोष जायसवाल ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
बालिका वर्ग (9 वर्ष से कम, 33-35 किग्रा भार वर्ग) में लखनऊ की ईशानी श्रीवास्तव ने बेहतरीन कौशल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सब-जूनियर और प्री-टीन वर्ग में आजमगढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। युग श्रीवास्तव ने माकन (सब-जूनियर) वर्ग में स्वर्ण जीता, जबकि प्री-टीन बालक वर्ग में आरुष भारद्वाज और अबीर सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मऊ के अखंड प्रताप राव, बागपत के वीर तोमर व अयान चौहान ने अपने-अपने भार वर्ग में बाजी मारी। जूनियर वर्ग में गौतमबुद्ध नगर के विहान कोहली ने शीर्ष स्थान हासिल किया। तुंगल इवेंट में गौतमबुद्ध नगर की आल्या जैन ने स्वर्ण और वाराणसी की स्नेहा सरोज ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें