अपने बयानों के चलते सुर्खियां बटोरने वाले आजम खां का बयान एक बार फिर चर्चा में है। अभी तक आजम विरोधियों पर निशाना साधते थे अब उन्होंने अपनी ही पार्टी को डूबता जहाज बता दिया।
विज्ञापन
यूपी में चुनावी रंग चढ़ने के साथ ही दल बदलने और बयानबाजी दौर भी तेज हो गया है। जब आजम खां से सपा छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने वाले नेताओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सपा पर ही सवाल उठा दिया।