लखनऊ विश्वविद्यालय के आर्ट कॉलेज में बृहस्पतिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र को स्कार्पियो सवार कुछ लड़के गाड़ी में खींचने लगे।
पीड़ित छात्र भागकर प्रॉक्टर कार्यालय पहुंचा और सूचना दी।
मौके से स्कार्पियो बरामद कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी अनुसार बुधवार को आर्ट कॉलेज के हॉस्टल में बैचलर ऑफ विजुअल आर्ट के छात्र शिवम को सहयोगी छात्रों अनुभव शुक्ला व अमित कुमार ने पीट दिया था।
उसने इसकी शिकायत प्रॉक्टर प्रो. विनोद कुमार सिंह से की। उन्होंने जांच के बाद आरोपित छात्रों को निलंबित कर जांच बैठा दी थी।बृहस्पतिवार को शिवम पहली पाली में परीक्षा देकर हॉस्टल की ओर जा रहा था।
तभी स्कार्पियो सवार कुछ लड़के पहुंचे और बुधवार के मामले में समझौते की बात करने लगे। इस बीच कुछ लड़के शिवम को एसयूवी में बैठाने के लिए खींचतान करने लगे। इस पर हड़कंप मच गया।