फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छेड़छाड़ के विरोध पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला, दो गंभीर

Mon, 09 Mar 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा इलाके में शनिवार शाम छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर युवती के परिवार पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला हुआ। इसमें युवती के पिता और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पारा निवासी पीड़िता के अनुसार, शनिवार शाम वह घर के बाहर शौचालय जा रही थी। तभी पड़ोसी बिसनू ने असलहा दिखाकर उससे छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर घर के लोग बाहर आ गए। विरोध होते ही बिसनू ने अपने परिजनों अनीस, मनीस, बच्चा लाल, सौरभ, रामचंद्र, आयुष व कुछ अन्य अज्ञात लोगों को बुला लिया। सभी ने मिलकर युवती के पिता, चाचा और भाइयों पर कुल्हाड़ी, डंडों और पत्थरों से हमला किया। आरोपी घायलों को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से भाग गए।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी बिसनू पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका था। लोकलाज के डर से वह खुलकर शिकायत नहीं कर पाई थी। परिवार ने पहले भी थाने में शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, युवती की तहरीर पर सात नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बिसनू और सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें