फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्लॉगर पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मटियारी निवासी ज्ञान प्रकाश पांडेय ने कुछ लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। पीड़ित ने वजीरगंज थाने में एफआईआर कराई है। आरोप है कि 30 जनवरी को ज्ञान प्रकाश रेजीडेंसी पार्क घूमने गए थे। वह शाम को जय श्रीराम का नारा लगाकर ब्लॉग बना रहे थे। इसका फैजान और उसके साथी ने विरोध किया। आरोपियों ने पीड़ित को बुलाकर कहा कि मैं वकील हूं। इसके बाद आरोपियों ने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। पीड़ित का 45 हजार रुपये का चश्मा भी तोड़ दिया। हमले में ज्ञान के पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद पुलिस से शिकायत की। एसीपी राजकुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें