फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया का कार्यकर्ताओं से आह्वान, चुनाव जीतना है तो गांव, वार्ड व बूथ को मजबूत करें

Thu, 02 Jul 2026 02:09 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एनडीए की प्रमुख सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर जन स्वाभिमान दिवस का आयोजन किया। इसके साथ ही पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया।
Register For Event
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए की प्रमुख सहयोगी अपना दल (एस) ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बृहस्पतिवार को ''मिशन-2027'' का शंखनाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर जन स्वाभिमान दिवस के रूप में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से अपना दल (एस) प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुका है। कभी वोट कटवा कही जाने वाली पार्टी आज प्रदेश विधानसभा में 13 विधायकों के साथ प्रभावशाली राजनीतिक ताकत है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय तथा पिछड़े, दलित, वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा पार्टी की मूल विचारधारा है। पार्टी जातीय जनगणना, विशेषकर ओबीसी की गणना और ओबीसी कल्याण के लिए अलग मंत्रालय की स्थापना की मांग करती रही है। ओबीसी क्रीमी लेयर की वार्षिक आय सीमा 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने जैसे मुद्दे भी उठाती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर झंडा अभियान को जनआंदोलन बनाने को कहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने की। इसका संचालन राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र प्रसाद पाल ने किया। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल भी मौजूद थे। डॉ. सोनेलाल पटेल की सुपुत्री अमन पटेल भी उपस्थित रहीं। पार्टी के सभी विधायक, राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी तथा प्रदेशभर से आए सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


कई लोगों ली सदस्यता
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की। इनमें समाजवादी मजदूर सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश कश्यप शामिल थे। फिल्म अभिनेता गौरव प्रतीक और वैश्य समाज युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी सदस्यता ली। सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक रामरेख वर्मा भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें