फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमेरिकी नागरिकों से ठगी के मामले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। समिट बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर खोलकर अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी करने के मामले में पुलिस ने अहमदाबाद से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम नितेश है जो फर्जीवाड़े में शामिल था। आरोपी सरगना चार्ल्स का करीबी बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर लखनऊ आ रही है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के सरगना चार्ल्स के बारे में पता लगाया जाएगा। आरोप है कि नितेश ही हवाला के जरिये एक शहर से दूसरे शहर रुपये पहुंचाता था। नितेश से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि दो जुलाई को पुलिस ने समिट बिल्डिंग के 11वें फ्लोर पर संचालित फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया था। गिरोह में शामिल 27 युवतियों और 92 युवकों को गिरफ्तार किया गया था। अब तक की पड़ताल में करीब 250 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें