यूपी की योगी सरकार अब मदरसों के सिलेबस में बदलाव करने जा रही है। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया है कि राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद यूपी मदरसा बोर्ड अब छात्रों को एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाने की तैयारी में है। हालांकि एनसीईआरटी की किताबों के साथ-साथ मजहबी किताबें से कोई भी छेड़छाड़ नहीं की जाएगा। बताया जा रहा है कि नए सत्र से इस नए सिलेबस से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।