फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रजिस्ट्री के लिए भटक रहे आवंटी

विज्ञापन
एलउीए कार्यालय में समस्याएं सुनते अधिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए में बृहस्पतिवार को आयोजित जनता अदालत में कानपुर के राजेंद्र कुमार भी पहुंचे। उन्हें दो वर्ष पहले बसंतकुंज योजना के सेक्टर-ए में भूखंड आवंटित हुआ था। पूरा पैसा जमा करने के बाद भी अब तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। एक वर्ष से वह चक्कर काट रहे हैं, पर अफसर हर बार आश्वासन ही दे रहे हैं। जनता अदालत में आए 40 के से 11 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

बसंतकुंज योजना के सेक्टर- ए के आवंटी बाबूलाल ने बताया कि वर्ष 2020 में खरीदे प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए 2023 से दौड़ रहे हैं। एक महीने पहले बताया गया कि रजिस्ट्री की तैयारी हो रही है, लेकिन अब तक हुई नहीं। ये वे आवंटी हैं जिनका आवंटन एलडीए ने आठ महीने पहले यह कहकर निरस्त कर दिया था कि जमीन पर कब्जा है। विरोध के बाद आवंटन बहाल किए गए और अब वहां विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जल्द रजिस्ट्री कर कब्जा देने का काम शुरू होगा।

डालीबाग की सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के आवेदक भी पहुंचे। इनका कहना था कि लॉटरी में फ्लैट का आवंटन नहीं हुआ है, लेकिन पंजीकरण राशि अब तक वापस नहीं आई है। बताया गया था कि एक सप्ताह में खाते में पैसा आ जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पैसा वापस करना शुरू हो गया है। जल्द सबके खाते में आ जाएगा।
विज्ञापन




बिना नक्शा पास कराए बना लिया अपार्टमेंट

कुर्सी रोड बेहटा के नफीस ने बताया कि उनके खेत पर निजी बिल्डर ने बिना नक्शा पास कराए अपार्टमेंट बना लिया है। उसने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं बनाया है और सीधे जमीन में सीवर डाल रहा है। इससे खेत में लगे ट्यूबवेल में सीवर और गंदा पानी आ रहा है।



-



कोट

बसंतकुंज योजना में विकास कार्य हो रहे हैं। उसके बाद रजिस्ट्री होगी। अदालत में जो शिकायतें आई हैं उनका निस्तारण किया जाता है। उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है, जो शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करते हैं।

- प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीए

एलउीए कार्यालय में समस्याएं सुनते अधिकारी।

एलउीए कार्यालय में समस्याएं सुनते अधिकारी।

एलउीए कार्यालय में समस्याएं सुनते अधिकारी।

एलउीए कार्यालय में समस्याएं सुनते अधिकारी।

एलउीए कार्यालय में समस्याएं सुनते अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें