फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उठा मुख्तार पर सवाल तो ये बोले सीएम अखिलेश

Mon, 27 Jun 2016 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लंबी छलांग लगाने के ल‌िए दो कदम पीछे जाना पड़ता है, पीछे जाकर आगे आने में ही लंबा जंप ल‌िया जा सकता है। मंत्री बलराम यादव को बर्खास्त करके फ‌िर मंत्री बनाने के सवाल पर मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव ने ये जवाब द‌िया। सीएम अख‌िलेश लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने कई ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर जवाब ‌द‌िए।
विज्ञापन


मुख्तार अंसारी की पार्टी में ‌व‌िलय ‌को लेकर घरवालों के साथ हुए मतभेद के सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब द‌िया, कई लोगों ने ये तक कहा क‌ि सीएम को हाईलाइट करने के ल‌िए घरवालों ने मुख्तार वाला ड्रामा क‌िया। इस मामले में अब नुकसान हमारा हो रहा है हम करें क्या?

हालांक‌ि सोमवार को अख‌िलेश के नए मंत्र‌ियों के शपथग्रहण समारोह में श‌िवपाल यादव क्यों नहीं पहुंचे, इस सवाल को वह टाल गए। बातों-बातों में उन्होंने ये भी कहा क‌ि चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन को सेवा व‌िस्तार नहीं चाह‌िए। बता दें क‌ि मुख्य सच‌िव का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। नए चीफ सेक्रेट्री को लेकर गहमागहमी चल रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये भी माना क‌ि अमर उजाला नंबर वन अखबार है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
सीएम से पूछा गया क‌ि उनकी सरकार पर आरोप लग रहे हैं क‌ि उन्होंने कानून का यादवीकरण कर द‌िया है। इस पर उन्होंने कहा क‌ि आरोप लगाना आसान है। उन्होंने कहा क‌ि क‌िसी के साथ भी अन्याय हुआ और हम तक सूचना पहुंची तो हमने जरूर न्याय क‌िया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें