फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले: चंदा चोरी के प्रकरण से सामने आई भाजपा की असलियत, अपना नाम बदल ले पार्टी

Thu, 09 Jul 2026 10:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के चढ़ावे से जुड़े प्रकरण ने भाजपा का असली चरित्र उजागर कर दिया है। दुनिया भर में भारत की छवि खराब हुई है।  
Register For Event
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने पार्टी के राज्य मुख्यालय स्थित लोहिया सभागार में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है, दवाइयों और डॉक्टरों की कमी है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भी लगातार बिगड़ रही है। मेरठ में पुलिस द्वारा की गई बर्बर कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार में पुलिस का दुरुपयोग हो रहा है। निर्दोष लोगों के साथ अत्याचार और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अत्याचार और अन्याय का अंत अब निकट है। वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को बचाने का चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश से बदलाव की शुरुआत होगी और जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।
विज्ञापन


 चंदा चोरी के प्रकरण से सामने आई भाजपा की असलियत
अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के चढ़ावे से जुड़े प्रकरण ने भाजपा का असली चरित्र उजागर कर दिया है। भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा को अब अपना नाम बदल लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें