फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल: पूछा - माफियाओं की सूची क्यों जारी नहीं कर रही योगी सरकार

Wed, 12 Apr 2023 01:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और पूछा कि सरकार टॉप टेन अपराधियों की सूची क्यों जारी नहीं कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और गरीबों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। हर तरफ अराजकता है। हत्या, लूट, चोरी और बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी को भी न्याय नही मिल रहा है। कहीं दबंग और अपराधी हत्याएं कर रहे हैं तो कहीं पुलिस निर्दोषों की पीटकर मार रही है। मानवाधिकार आयोग ने इसको लेकर सबसे ज्यादा नोटिस प्रदेश सरकार को भेजे हैं। भाजपा सरकार को कानून और संविधान की कोई परवाह नहीं है। सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाती है। भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह से नाकाम है। समाजवादी पार्टी लगातार मांग कर रही है कि सरकार प्रदेश के टॉप टेन माफियाओं की सूची जारी करे, लेकिन सरकार सूची क्यों नहीं जारी कर रही है?

ये भी पढ़ें - परिवारवाद को रोकना भाजपा के लिए मुश्किल , कई दिग्गज व मंत्री आगे बढ़ाना चाहते हैं विरासत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब्बास अंसारी, पत्नी निखत समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 24 अप्रैल को सुनवाई
विज्ञापन


सपा ने मनाई ज्योतिबा फुले जयंती
समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को समाज सुधारक एवं विचारक महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाई। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्योतिबा राव फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि फुले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे।

उन्होंने गरीबों, पिछड़े, दलितों और महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका पूरा जीवन कार्य और उनके विचार आज लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। महात्मा ज्योतिबा राव फुले ने स्त्रियों को शिक्षित करने के लिए विशेष कार्य किया था। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, अवधेश प्रसाद, जयशंकर पाण्डेय, पवन पाण्डेय, केके श्रीवास्तव, डा हरिश्चन्द्र आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें