फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मरीजों की दवाओं में एक दिन बाद फिर पुराना ढर्रा

विज्ञापन
केजीएमयू के एचआरएफ काउंटर पर नहीं मिली दवाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) की दवाएं गरीब और जरूरतमंद मरीजों की पहुंच से अब भी दूर हैं। अमर उजाला में दो दिन समाचार प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को मरीजों को डॉक्टरों की लिखीं ज्यादातर दवाएं मिलीं थीं, लेकिन शनिवार को फिर से पुराना ढर्रा दिखाई दिया। मरीजों को डॉक्टरों की लिखीं इक्का-दुक्का दवाएं ही एचआरएफ काउंटर से मिलीं।
विज्ञापन

केजीएमयू ने वर्ष 2016 से पीजीआई की तर्ज पर एचआरएफ के माध्यम से सस्ती दवाएं देने की शुरुआत की थी। शुरुआत में पीजीआई के रेट कांट्रेक्ट पर कंपनी को ठेका दिया गया था। हालांकि, उस समय काफी दवाएं एचआरएफ में मौजूद नही थीं। तब कहा गया कि केजीएमयू में पीजीआई के मुकाबले सुपर स्पेशियलिटी विभागों की संख्या ज्यादा है। इस वजह से ज्यादातर दवाएं नहीं मिल रही हैं। केजीएमयू ने अब अपना रेट कॉन्ट्रैक्ट भी कर लिया और दवाओं की संख्या करीब पांच हजार हो चुकी है। इसके बावजूद दवाएं उपलब्ध नहीं हो रही हैं।
केस 1-

गाजीपुर निवासी राजीव श्रीवास्तव ने शनिवार को नेत्र विभाग की ओपीडी में आंखों की जांच कराईं। यहां उन्हें तीन दवाएं लिखीं गईं। इनमें से एक भी दवाई उन्हें एचआरएफ काउंटर से नहीं मिलीं।
विज्ञापन

केस 2-
आलमबाग निवासी दुलारे ने शनिवार को जनरल मेडिसिन विभाग की ओपीडी में खुद को दिखाया। यहां उन्हें 10 दवाएं लिखी गईं, उनके तीमारदार नरेंद्र एचआरएफ काउंटर पर पहुंचे, मगर सिर्फ दो दवाएं ही मिलीं।
केस 3-
चौक निवासी प्रेमप्रकाश ने मेडिसिन विभाग में परामर्श लिया था। इसके बाद उन्हें पांच दवाएं लिखी गईं। एनआरएफ काउंट से उन्हें सिर्फ दो दवाएं ही मिलीं, बाकी दवा उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से लेनी पड़ीं।

Iकेजीएमयू प्रशासन एचआरएफ को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। कुछ डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। इसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।I

I- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI

केजीएमयू के एचआरएफ काउंटर पर नहीं मिली दवाएं।

केजीएमयू के एचआरएफ काउंटर पर नहीं मिली दवाएं।

केजीएमयू के एचआरएफ काउंटर पर नहीं मिली दवाएं।

केजीएमयू के एचआरएफ काउंटर पर नहीं मिली दवाएं।

केजीएमयू के एचआरएफ काउंटर पर नहीं मिली दवाएं।

केजीएमयू के एचआरएफ काउंटर पर नहीं मिली दवाएं।

केजीएमयू के एचआरएफ काउंटर पर नहीं मिली दवाएं।

केजीएमयू के एचआरएफ काउंटर पर नहीं मिली दवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें