फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश को बताया अभिमन्यु, कहा-अगर चुप रहे तो कौरव उसका बध कर देंगे

Fri, 21 Oct 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के घमासान में अब अखिलेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री शंखलाल मांझी भी उतर गए हैं। उन्होंने अपने वॉट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन और मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव के खिलाफ एक पोस्ट की है। इसमें अखिलेश को अकेला लड़ रहे अभिमन्यु बताते हुए कहा है कि हमें कौरवों को अपनी ताकत दिखानी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि आज परिवार की आपसी लड़ाई समझकर चुप रहे तो कौरव फिर एक अभिमन्यु का वध कर देंगे और हमारी राजनीतिक हत्या कर देंगे। पोस्ट वायरल हुई तो मंत्री मुकर गए। लिखा, मेरा खुद का कोट नहीं है। मैंने तो अभी-अभी देखा है। इस पोस्ट में अखिलेश को युवाओं का आदर्श बताया गया है।

अमर सिंह को परिवार में विघटन के लिए जिम्मेदार ठहराने के साथ ही पार्टी सुप्रीमो मुलायम और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

पोस्ट में कहा गया है कि कुछ लोग यादव विरोधी, विकास विरोधी व युवा विरोधी हैं। वे नहीं चाहते कि अखिलेश हमारा प्रतिनिधित्व करें। अमर सिंह व कुछ दलालों को परिवार के माध्यम से फूट डालने के लिए आगे किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'एक अभिमन्यु परिवार व दुश्मनों से लड़ने के लिए खड़ा है'

शंखलाल मांझी - फोटो : amar ujala
पोस्ट में आगे है कि एक अकेला अभिमन्यु हमारे लिए परिवार व बाहरी दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार खड़ा है। ऐसे में ये कौरव मिलकर एक बार फिर एक अभिमन्यु का वध कर दें, इससे पहले एकजुट होकर अपनी शक्ति का अहसास कराना होगा। समाज के इन विभीषणों के भी बहिष्कार का आह्वान पोस्ट में किया गया।

अखिलेश की रथयात्रा में हम सब शामिल होंगे : शिवपाल
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बृहस्पतिवार को यह कहकर पार्टी में सब कुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की कि सीएम अखिलेश यादव की तीन नवंबर से प्रारंभ होने वाली समाजवादी विकास रथयात्रा में हम सब लोग शामिल होंगे।

शिवपाल ने महोबा में पत्रकारों से बातचीत में इन अटकलों को भी खारिज किया कि पार्टी में मतभेद के चलते सीएम पांच नवंबर को सपा के रजत जयंती समारोह में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने पलटकर पूछा, आपको किसने बताया कि सीएम रजत जयंती समारोह में नहीं जाएंगे। कहा कि पूरी पार्टी एक है। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और 2017 में फिर सरकार बनाएंगे। बहुमत मिलने पर वह अखिलेश यादव का नाम सीएम के रूप में प्रस्तावित करने की बात कई बार कह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें