राज्य परिवहन प्राधिकरण सिटी बस के प्रस्तावित बढ़े हुए किराए पर आठ अगस्त
को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
इसके लिए प्राधिकरण ने बैठक के एजेंडे में लखनऊ सिटी
ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रस्ताव को शामिल कर लिया है।
कंपनी के
प्रस्ताव में सात पैसा प्रति किमी प्रति सीट किराया बढ़ना प्रस्तावित है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक ए रहमान ने बताया कि पहले चार पैसा प्रति किमी
प्रति सीट किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था।