फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में रैगिंग मामले में 38 छात्र निलंबित: कमरे में कपड़े उतरवाकर नचवाते थे; गाली-गलौज करके देते आदेश

Sat, 28 Nov 2026 08:50 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

केजीएमयू के हॉस्टल में जूनियर छात्रों से अभद्रता, गाली-गलौज और कपड़े उतारकर नचवाने जैसी शर्मनाक रैगिंग के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच में वीडियो सबूत मिलने के बाद एंटी-रैगिंग कमेटी ने एमबीबीएस के 38 छात्रों को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है, साथ ही प्रत्येक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना और स्कॉलरशिप रोकने की कार्रवाई की है।
Register For Event
विज्ञापन
केजीएमयू में रैगिंग मामले में 38 छात्र निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थ्री इडियट मूवी में हॉस्टल में दिखाई जाने वाली रैगिंग जैसा खेल लखनऊ में केजीएमयू के हॉस्टल में चल रहा था। जूनियर्स को रात में एक कमरे में बुलाकर उनकी रैगिंग ली जाती थी। जूनियर से गाली-गलौज कराई जाती और कपड़े उतारकर इनरवियर में नाचने के लिए मजबूर किया जाता था। इतना ही नहीं, एक-दूसरे को अभद्र भाषा के आदेश दिए जाते थे। कई दफा ऑनलाइन भी सीनियर्स यह काम करवाते थे। 

विज्ञापन


दिवाली से कुछ दिन पहले हुई इन घटनाओं और 16 नवंबर को वायरल हुए वीडियो और अन्य सबूतों की जांच के बाद केजीएमयू की एंटी रैगिंग कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। कमेटी की सिफारिश पर एमबीबीएस 2025 बैच के 36 और 2026 बैच के दो छात्रों समेत कुल 38 छात्रों को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Trending Videos

कपड़े उतारकर नाचने का आदेश देते थे सीनियर्स

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया जांच में सामने आया कि फोन और वीडियो कॉल के जरिये जूनियर छात्रों को एक कमरे में एकत्र होने के लिए कहा जाता था। इसके बाद सीनियर छात्र उनसे अभद्र भाषा में बात करते, एक-दूसरे को गाली देने और कपड़े उतारकर नाचने का आदेश देते। इस पर उन्हें नाचना पड़ता था। उन्हें मानसिक रूप से तंग किया जा रहा था। 

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आए दो वीडियो में इन हरकतों के सबूत मिले हैं। सामने आया कि 2025 बैच के दो जूनियर छात्र रैगिंग में सीनियर छात्रों की मदद कर रहे थे। एंटी रैगिंग कमेटी ने दोषी पाए गए सभी 38 छात्रों को तीन महीने के लिए क्लास और हॉस्टल से निलंबित करने का फैसला लिया है। इसके अलावा हर छात्र पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक साल तक सरकारी स्कॉलरशिप के लिए भी इन छात्रों के नाम की सिफारिश नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन

वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की सिफारिश की गई थी

जूनियर छात्रों की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी। इस महीने 16 नवंबर को केजीएमयू में रैगिंग से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद मामला और चर्चा में आया। इसके बाद एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। करीब पांच दिन पहले हुई बैठक में वीडियो और अन्य साक्ष्यों पर विचार करने के बाद कार्रवाई की सिफारिश की गई। कमेटी में कुलपति, प्रो-कुलपति, विभिन्न संकायों के डीन, परीक्षा नियंत्रक, चीफ प्रोवोस्ट, प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू, शिक्षक और छात्र प्रतिनिधि शामिल थे।

डॉ. केके सिंह ने बताया कि जांच में दो वीडियो मिले हैं। इनमें जूनियर छात्रों को कमरे में बुलाकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, गाली गलौज और मेंटली टॉर्चर करने के सबूत मिले हैं। एंटी रैगिंग कमेटी की सिफारिश पर 38 छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पहले वारयल वीडियो में रैगिंग को नकारा गया था

केजीएमयू में 16 नवंबर को वायरल हुए वीडियो में जूनियर छात्र सिर झुकाकर प्रणाम बोलते हुए कतार में गुजर रहे थे। इस वीडियो को केजीएमयू प्रशासन ने पहले सिरे से नकार दिया था। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह इसे सम्मान देने की बात कहते रहे। एंटी रैगिंग कमेटी ने मामले की जांच शुरू की तो कई रैगिंग का मामला सामने आया। फजीहत के बाद अब केजीएमयू प्रशासन ने रैगिंग की बात स्वीकार करते हुए छात्रों को निलंबित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें