उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा प्रशास‌न‌िक फेरबदल क‌िया गया। सुजीत पांडेय को आईजी प्रशासन लखनऊ बनाया गया। अम‌िताभ यश एसटीएफ के नए आईजी बने वहीं आगरा के आईजी और डीआईजी हटाए गए। राजेश श्रीवास्तव को पुलिस महानिरीक्षक फैजाबाद के रूप में नई तैनाती मिली वह पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ में तैनात थे।