प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आजमगढ़ क्षेत्र के
मुख्य अभियंता संतोष कुमार को प्रमुख अभियंता, कार्यालय लखनऊ से संबद्ध कर
दिया है।
विज्ञापन
उनके स्थान पर पीएमजीएसवाई, इलाहाबाद के मुख्य अभियंता अशोक
मिश्रा को भेजा गया है। इलाहाबाद क्षेत्र के मुख्य अभियंता आरसी भारद्वाज
को पीएमजीएसवाई, इलाहाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।