फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: राजधानी की सड़कों पर नियमों की उड़ रही धज्जियां, 2850 वाहन चालक रोजाना तोड़ रहे ट्रैफिक नियम

Fri, 13 Nov 2026 10:29 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यातायात माह की सख्ती के बावजूद लखनऊ में रोजाना करीब 2850 वाहन चालक ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं। इसके चलते महज 10 दिनों में 28,500 से अधिक चालान काटे गए और 136 वाहन सीज हुए हैं। दूसरी ओर, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद भी डग्गामार वाहनों ने अपने ठिकाने बदलकर संचालन जारी रखा है, जिससे हर महीने करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
ट्रैफिक चालान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक नियमों का पालन करने में लोग संजीदा नहीं हैं। सख्ती के बावजूद धड़ल्ले से इनकी अनदेखी की जा रही है। हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि रोजाना 2850 वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक महज 10 दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने 28,500 से अधिक वाहनों के चालान किए हैं। इसके साथ ही 136 वाहनों को सीज भी किया गया है।

विज्ञापन


यातायात माह के दौरान जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है लेकिन चालान की संख्या में कमी नहीं आ रही है। हाल में ही डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर नौ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर भी किया गया था। बावजूद इसके डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश नहीं लग सका है।

त्योहारों पर सख्ती के बाद डग्गामार वाहनों ने ठिकाने जरूर बदल दिए हैं लेकिन आवागमन जारी है। पहले पॉलीटेक्निक चौराहा, अवध चौराहा, कमता, टेढ़ीपुलिया, ट्रांसपोर्टनगर समेत अन्य स्थानों से निजी बसें और कारें चलाई जा रही थीं। संचालक अब पुरानी जगह से करीब 500 मीटर की दूरी से सवारियां भर रहे हैं। कई जगह पर गलियों से भी निजी कारें चल रही हैं।

परिवहन विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं

पुलिस की जांच में डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने में परिवहन विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई थी। पुलिस ने रिपोर्ट भेज दी लेकिन अभी तक किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। आंकड़ों के मुताबिक रोजाना करीब 300 डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। इससे राजस्व को भी हर महीने करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें