फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के लिए 250 करोड़ जारी, 1.43 लाख से अधिक को बढ़कर मिलेगा वेतन

Sat, 25 Apr 2026 11:56 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के लिए 250 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। सूबे में 1.43 लाख से अधिक शिक्षामित्रों को अब बढ़कर मानदेय मिलेगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Register For Event
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद एक अप्रैल से 1.43 लाख से अधिक शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय दिए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने 250 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद एक मई को आने वाले मानदेय में उन्हें 18000 रुपये मिलेंगे। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ा हुआ मानदेय देने की घोषणा की थी। 

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र भेजकर बजट आवंटन की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इसका प्रयोग नियमानुसार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें