फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमता-पॉलीटेक्निक के बीच 20 वाहनों के चालान, 10 सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मंगलवार को कमता चौराहे से पॉलीटेक्निक और चिनहट चौराहे तक अवैध पार्किंग और अनधिकृत संचालन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 20 वाहनों के चालान काटे गए और 10 वाहन सीज कर कमता बस स्टेशन में खड़े कराए गए।
विज्ञापन



आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कमता चौराहे से 100 मीटर की परिधि में किसी भी व्यावसायिक वाहन की पार्किंग और सवारियों को उतारने-चढ़ाने पर पूरी तरह रोक है। नियम तोड़ने पर इसे कोर्ट के आदेश की अवहेलना माना जाएगा और कठोर कार्रवाई होगी। एआरटीओ आलोक कुमार यादव ने बताया कि अभियान में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े और सवारियां ढो रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से चलता रहेगा। वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और कोर्ट के आदेश का सम्मान करें, वरना सीज और चालान की कार्रवाई तय है। इस संयुक्त अभियान की अगुवाई उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम ने की। उनके साथ क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन, एआरएम अवध बस अड्डा, कमता स्टेशन आरएस वर्मा, स्टेशन इंचार्ज संजय सिंह, यातायात निरीक्षक वेंकटेश्वर सिंह और यातायात उप निरीक्षक हृदयानंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन वाहनों पर हुई कार्रवाई
0 पॉलीटेक्निक चौराहे से फुटकर सवारियां ढो रही ऑल यूपी परमिट की दो बसें सीज।
0 कमता चौराहे के पास बुकिंग में सवारी ढो रही एक प्राइवेट कार सीज।
0 फिटनेस, पॉल्यूशन और टैक्स न जमा होने पर एक टैक्सी सीज।
0 बिना रजिस्ट्रेशन वाले तीन ई ऑटो रिक्शा और तीन ओवरलोड ट्रकें सीज।
0 पॉलीटेक्निक से कमता तिराहे के बीच अवैध पार्किंग करने पर पांच टैक्सियों के चालान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें