फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पॉलीटेक्निक के 144 विद्यार्थियों का तीन कंपनियों में हुआ चयन

विज्ञापन
विद्यार्थियों का तीन कंपनियों में हुआ चयन
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक के डिप्लोमा इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का तीन प्रमुख कंपनियों में चयन हुआ है। उन्हें 3.5 लाख रुपये तक सालाना पैकेज मिलेगा। हरियाणा की एम्पेरेक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड (एटीएल) में 40 सहायक इंजीनियर पदों पर करीब तीन लाख रुपये सालाना पैकेज पर चयन हुआ। प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सोनी के अनुसार, इस महीने कुल 144 युवाओं को नौकरी मिली। चार जून को सुजुकी मोटरसाइकिल कंपनी में 50 विद्यार्थियों का 2.61 लाख रुपये सालाना पैकेज पर चयन हुआ। छह जून को नोएडा की आवाधा कंपनी ने 54 विद्यार्थियों को 3.5 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी दी। एटीएल में चयनित युवाओं को नौकरी के साथ विशेष अनुभव मिलेगा। प्रधानाचार्य एसएन सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अनेक अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें