फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरोजनीनगर में 106 जिम, 62 पुस्तकालय और आठ सोलर प्लांट स्थापित

विज्ञापन
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक विकास के लिए अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में यह पहल ज्ञान, स्वास्थ्य, खेल और हरित ऊर्जा पर केंद्रित है। इसके तहत 106 ओपन एयर जिम, 62 सामुदायिक पुस्तकालय और आठ कम्युनिटी सोलर प्लांट स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


यह अभियान 22 दिसंबर 2022 को शुरू हुआ था। जो 106 जिम बने है, उनमें 56 सीएसआर निधि और 50 एलडीए के सहयोग से बने हैं। प्राधिकरण ने 94 अन्य जिमों को भी स्वीकृति दी है। 62 आरडब्ल्यूए में 1,600 से अधिक पुस्तकों वाले पुस्तकालय स्थापित हुए हैं। 50 आरडब्ल्यूए के बच्चों को खेल किट बांटी गई हैं। माती गांव को लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ का पहला सोलर विलेज बनाया जा रहा है। 8 आरडब्ल्यूए में 1.64 करोड़ रुपये के कम्युनिटी सोलर प्लांट लगे हैं।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि ये सुविधाएं स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर समाज की नींव हैं। सरोजनीनगर में 60 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता विकसित की गई है। 1,800 से अधिक सोलर लाइटें और सात विद्युत वाहन चार्जिंग स्टेशन भी लगाए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में 37 डिजिटल प्रयोगशालाएं और 43 इंटरैक्टिव डिजिटल बोर्ड स्थापित हुए हैं। 17 केंद्रों से 8,000 से अधिक नागरिकों को ई-गवर्नेंस सेवाएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें