09:19 AM, 04-Sep-2026
नेपाल बाढ़ के ताजा अपडेट: 1295 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 600 बच्चे लापता; 10 दिन बाद सुरंग से आई जिंदगी की खबर
बाढ़ के बाद लापता लोगों की पहचान में मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत में रह रहे लापता लोगों के प्रथम श्रेणी के जैविक रिश्तेदारों का डीएनए प्रोफाइल तैयार कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय और राज्य स्तर की फोरेंसिक प्रयोगशालाओं के साथ राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और डीएनए प्रोफाइलिंग की सुविधा वाली एनएबीएल से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रथम श्रेणी के रिश्तेदारों में पिता, मां, बेटा, बेटी या भाई-बहन के जैविक नमूने लिए जा सकेंगे। यह व्यवस्था नेपाल में मिले अज्ञात शवों की पहचान की प्रक्रिया को तेज करने के लिए की गई है। नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 1,259 हो गई है, जबकि 12 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है और करीब 5,000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।