फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:22 PM, 04-Nov-2025

Garh Mukteshwar में लगा मेला, हर तरफ श्रद्धालुओं का 'रेला'! कई किलोमीटर तक चलना पड़ा पैदल

Garh Mukteshwar में लगा मेला, हर तरफ श्रद्धालुओं का 'रेला'! कई किलोमीटर तक चलना पड़ा पैदल और पढ़ें

11:19 PM, 04-Nov-2025

Kanpur: छात्रा के साथ होटल में रुके बीएससी छात्र ने फंदा लगा दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Kanpur News: बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक छात्रा पर हत्या का आरोप लगाया है।  और पढ़ें

11:13 PM, 04-Nov-2025

Hathras News: राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल मामले में सीओ को जांच के आदेश, 4 दिसंबर को होगी सुनवाई

आरोप है कि राहुल गांधी ने न्यायालय के निर्णय का पूर्ण ज्ञान और जानकारी होने के बावजूद न्यायालय से दोष मुक्त हुए युवकों को गैंगरेप का आरोपी बताया था। और पढ़ें

विज्ञापन
11:02 PM, 04-Nov-2025

Traffic Rules: सड़क पर सख्ती का नया दौर शुरू, बार-बार नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

लखनऊ पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। 1 नवंबर से शुरू हुए "ट्रैफिक मंथ" के तहत पुलिस ने साफ कहा है कि जो लोग बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, अब उन्हें किसी भी तरह की ढील नहीं मिलेगी। और पढ़ें

11:01 PM, 04-Nov-2025

Jabalpur News: शहडोल कलेक्टर पर लगाई दो लाख की कॉस्ट, गलत हलफनामा प्रस्तुत करने पर कोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने एनएसए कार्रवाई में कानूनी प्रक्रिया का पालन न करने और गलत हलफनामा देने पर शहडोल कलेक्टर केदार सिंह पर दो लाख रुपए की लागत लगाई और अवमानना नोटिस जारी किया। कोर्ट ने मुख्य सचिव को कलेक्टर व अतिरिक्त प्रमुख सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:50 PM, 04-Nov-2025

AshokNagar News: अशोकनगर में दहशत की रात, पूर्व सरपंच के घर डकैती, 30 तोला सोना और लाखों की नकदी लूटी

अशोकनगर के खेजरा अटारी गांव में पूर्व सरपंच महेंद्र यादव के घर 6 डकैतों ने धावा बोला। छत के सहारे घुसकर 30 तोला सोना व ढाई लाख रुपये लूटे। दंपति से मारपीट कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।पुलिस हुलिये और भाषा के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

10:46 PM, 04-Nov-2025

Balaghat News: तीन साल बाद मां-बाप से मिली आत्मसमर्पित नक्सली सुनीता, मुस्कान के साथ छलके आंसू

बालाघाट में नक्सली संगठन छोड़ चुकी सुनीता ने तीन साल बाद माता-पिता से मिलकर नई ज़िंदगी की शुरुआत की। नक्सलियों ने उसे जबरन दलम में शामिल किया था। आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने 50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी और पुनर्वास की तैयारी शुरू की। एसपी ने नक्सली विचारधारा को खोखला बताया।  और पढ़ें

10:39 PM, 04-Nov-2025

Khandwa News: ओंकारेश्वर में अवैध रूप से वन्य प्राणी के अंगों को बेचते पकड़ाई महिला, बड़ी संख्या में अंग जब्त

वन्य प्राणी के अवशेष हत्था जोड़ 30 नग़, जंगली सूअर के दांत ऊपर के 02 नग, एवं नीचे के दांत 03 नग, वन्य प्राणी पैंगोलिन के शल्क 03 नग, जंगली सूअर के बाल 04 बंडल धागे से बंधे हुए, एवं वन्य प्राणी सियार के ऊपर के बाल 01 नग मिले और पढ़ें

10:37 PM, 04-Nov-2025

यूपी: फॉर्मेसी संस्थानों में बड़ा बदलाव, अब 12वीं पास को मिलेगा सीधा प्रवेश; विशेष चरण में मिल सकेगी सुविधा

Pharmacy Institutes in UP: यूपी के कॉलेजों में इंजीनियरिंग की ही तरह प्रदेश के फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए भी 12वीं पास छात्रों को सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा। और पढ़ें

10:32 PM, 04-Nov-2025

यूपी: आपस में हंसी-मजाक करते दिखे अखिलेश और केशव मौर्य, वायरल हुई तस्वीर; पटना एयरपोर्ट पर दोनों थे साथ

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव मौर्य पटना एयरपोर्ट पर एक साथ दिखे। इंटरनेट पर यह तस्वीर वायरल हुई।  और पढ़ें

10:29 PM, 04-Nov-2025

Vidisha News: विदिशा मेडिकल कॉलेज में हिजाब पर बवाल, इलाॉज के दौरान डॉक्टर-नर्स पर हमला, तोड़फोड़ CCTV में कैद

विदिशा मेडिकल कॉलेज में 65 वर्षीय सुल्ताना बी के इलाज के दौरान हिजाब हटाने को कहने पर परिजनों और महिलाओं ने हंगामा किया। डॉक्टरों-नर्सों से मारपीट, तोड़फोड़ की, एक डॉक्टर और तीन नर्स घायल हुए। सीसीटीवी में घटना कैद, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। और पढ़ें

10:22 PM, 04-Nov-2025

Jabalpur News: ओएफके में फिर विस्फोट, कर्मचारी घायल, एक सप्ताह में दूसरा हादसा

जबलपुर की आयुध निर्माणी (ओएफके) में एफ-9 सेक्शन में मल्टीमोल्ड हैंड ग्रेनेड तैयार करते समय विस्फोट हुआ, जिसमें कर्मचारी प्रतीमेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार हादसों से मजदूर संगठन आक्रोशित हैं और जांच में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।  और पढ़ें

10:17 PM, 04-Nov-2025

कफ सिरप कांड: आरोपी डॉक्टर की जमानत याचिका पर सुनवाई बढ़ी, हाईकोर्ट में पेश किए गए 11 आपत्ति आवेदन

कफ सिरप कांड में 24 बच्चों की मौत के आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिला अदालत से जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई 11 नवंबर को तय की है। डॉक्टर ने खुद को निर्दोष बताते हुए गिरफ्तारी को अनुचित बताया है।  और पढ़ें

10:15 PM, 04-Nov-2025

HTRC महिला के लिए बनी काल: चंडीगढ़ में हिमाचल की बस से बुजुर्ग महिला की मौत, बाल-बाल बचा पीटर

चंडीगढ़ में हिमाचल रोडवेज की बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का पति बाल-बाल बच गया। हादसा मंगलवार शाम को सेक्टर-43 बस स्टैंड चौक पर हुआ है।  और पढ़ें

10:10 PM, 04-Nov-2025

Rewa News: रीवा पुलिस में बड़ा एक्शन, बिना सूचना जुआ कार्रवाई करने पर सिटी कोतवाली के दो पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाले एक मामले में रीवा पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। और पढ़ें

09:59 PM, 04-Nov-2025

CGST DGCI Raid: अलीगढ़-हाथरस में लोहा फैक्टरियों पर छापे, 20 करोड़ के लेनदेन की जांच, कारोबारियों में हड़कंप

छापे के दौरान फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों को बाहर कर दिया गया। गेट पर टीम के साथ आए पुलिस कर्मी तैनात हो गए। फैक्टरी के भीतर आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई। और पढ़ें

09:45 PM, 04-Nov-2025

यूपी: प्रदेश में शुरू हुई एसआईआर की प्रक्रिया, लगाए गए 1.62 लाख बीएलओ; इस तरह से बन सकते हैं वोटर

Process to become a voter: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन सभी जिलों में मतदाताओं के लिए गणना फॉर्म बांटे गए। और पढ़ें

09:32 PM, 04-Nov-2025

MP News: एम्स भोपाल में फिर विवाद, महिला डॉक्टर ने एचओडी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, ICC के पास पहुंची शिकायत

एम्स भोपाल में उत्पीड़न का मामला सामने आया है। ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रुति दुबे ने अपने विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद यूनुस पर धमकाने, डराने और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला अब संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति के पास पहुंच गया है।
  और पढ़ें

09:22 PM, 04-Nov-2025

Kranti Gaud: छोटे से घुवारा गांव की बेटी लाई टीम इंडिया में क्रांति, तेज गेंदबाज बन मचाई महिला विश्वकप में धूम

Kranti Gaud: छतरपुर जिले के घुवारा गांव की क्रांति गौड़ ने आठवीं तक पढ़ाई कर कड़ी मेहनत से टीम इंडिया की तेज गेंदबाज बनकर महिला विश्व कप में चमक बिखेरी। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने साथ दिया, मां ने गहने तक बेचे। आज क्रांति ने गांव और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। और पढ़ें

09:20 PM, 04-Nov-2025

UP: बरेली में कारोबारी के घर सेंट्रल जीएसटी का छापा, पांच करोड़ की नकदी मिली; आयकर की टीम भी पहुंची

बरेली में सेंट्रल जीएसटी की एसआईबी की टीम ने मंगलवार को कारोबारी भाइयों के घर छापा मारा। जांच के दौरान घर में पांच करोड़ की नकदी मिली है। इस पर जांच के लिए आयकर टीम को भी बुलाया गया।  और पढ़ें

09:20 PM, 04-Nov-2025

UP: नियमों में संशोधन, रोजाना 12 घंटे काम करने पर सप्ताह में मिल सकेगी तीन दिन की छुट्टी; महिलाओं को राहत

Changes in factory rules: यूपी की औद्योगिक ईकाइयों में अब काम के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। अब महिलाएं भी रात की पाली में काम कर सकेंगी। और पढ़ें

09:17 PM, 04-Nov-2025

MP News: किसानों को 10 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए कंपनी कटिबद्ध, बोले-बिजली आपूर्ति में कोई कटौती नहीं

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि किसानों को रोजाना तय 10 घंटे की बिजली लगातार मिल रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर चल रही बिजली आपूर्ति में कमी की खबरों को भ्रामक और पूरी तरह झूठा बताया है।

 

और पढ़ें

09:07 PM, 04-Nov-2025

UP: पूरे प्रदेश में चार दिन तक नहीं होंगे बैनामे, जान लें क्या हैं तारीख, नहीं तो हो जाएंगे परेशान; ये है वजह

Bijnor News: सभी उपनिबंधक कार्यालयों में आठ से 11 नवंबर तक सर्वर बदलने का काम चलेगा। इस दौरान रजिस्ट्री संबंधी प्रक्रिया पूरी तरह ठप रहेगी। बताया जा रहा है कि सर्वर बदलने के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया तेज हो जाएगी। और पढ़ें

09:01 PM, 04-Nov-2025

MP News: कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण के तीसरे दिन जेंडर सेंसटाइजेशन पर चर्चा, राहुल गांधी के आने पर संशय

मध्य प्रदेश कांग्रेस के  जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पचमढ़ी में जारी है। तीसरे दिन मंगलवार को ‘जेंडर सेंसटाइजेशन’ पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। वहीं, राहुल गांधी के पचमढ़ी आने की तारीख को लेकर अब भी संशय बरकरार है।
  और पढ़ें

08:59 PM, 04-Nov-2025

UP: ब्रिटेन की नागरिकता मिलने के बाद भी मौलाना को टीचर के रूप में मिलती रही सेलरी, सरकार ने पेंशन में तय की

Shamsul Huda Khan: यूपी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  संतकबीरनगर के सहायक अध्यापक शमशुल हुदा खां को 10 साल तक वेतन वृद्धि दी जाती रही जबकि वह लंदन में रह रहे थे।  और पढ़ें

08:58 PM, 04-Nov-2025

Himachal News: मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- नगर निकाय चुनावों में ओबीसी को आरक्षण के लिए गठित होगा कमीशन

मंगलवार को चौड़ा मैदान में मीडिया में अनौपचारिक बातचीत करते हुए शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। और पढ़ें

08:55 PM, 04-Nov-2025

Kanpur: टॉफी का लालच देकर मानसिक रोगी किशोरी से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

सचेंडी में 62 वर्षीय किरण मंडल में टॉफी का लालच देकर इलाके की 14 वर्षीय मानसिक बीमार किशोरी को घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पर परिजनों को आपबीती बताई तब खुलासा हुआ। और पढ़ें

08:35 PM, 04-Nov-2025

हिमाचल: रोहड़ू के एक स्कूल में जातिवाद, पुलिस ने शिक्षा विभाग से मांगा ब्योरा; खाना खाने भी बिठाया जाता है अलग

Rohru School Incident: जिला शिमला के खड्डापानी स्कूल में पहली कक्षा के छात्र के साथ मारपीट और जातीय आधार पर प्रताड़ना के आरोपों पर पुलिस की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी रोहड़ू को पत्र लिखकर वहां पर तैनात शिक्षकों का ब्योरा मांगा गया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:24 PM, 04-Nov-2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की हत्या के बाद पत्नी सोनम रघुवंशी ने घास से साफ किया था खून से सना चाकू

Sonam Raghuvanshi: हत्या के बाद सोनम ने अपनी एक जैकट उतार कर एक आरोपी को दी थी। बाद में उस जैकेट को आरोपी ने हत्या करने वाले स्टाॅप से तीन किलोमीटर आगे खाई में फेंक दिया था। हथियार को भी खाई में फेंक दिया था। और पढ़ें

08:20 PM, 04-Nov-2025

Indore News: इंदौर में बिखरे बिहार के रंग, लोकगीतों पर झूम उठीं 'सखी-बहिनपा' समूह की महिलाएं

Indore News: इंदौर के मेघदूत गार्डन में 'सखी-बहिनपा मैथिलानी समूह' द्वारा मिथिला का प्रसिद्ध 'सामा चकेवा' पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व छठ के बाद शुरू होता है और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है, जो भगवान कृष्ण की पुत्री सामा की कथा से जुड़ा है। और पढ़ें

08:15 PM, 04-Nov-2025

Gwalior News: ग्वालियर में भाई के बाद बहन की भी जहरीली गैस से मौत, माता-पिता की हालत अब भी नाजुक

ग्वालियर में जहरीली गैस रिसाव से चार वर्षीय बालक और उसकी 13 वर्षीय बहन की मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर है। मकान मालिक ने गेहूं में सल्फ़ाज़ की गोलियां रखी थीं, जिससे गैस फैल गई। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। और पढ़ें

08:15 PM, 04-Nov-2025

Indore News: बेटे ने पूर्व कुलपति को घर से निकाला, कलेक्टर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- 'नहीं सुधरा तो...'

Indore News: कलेक्टर की जनसुनवाई में मंगलवार को डीएवीवी के पूर्व कुलपति नरेंद्र धाकड़ ने अपने बेटे पर मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया, जिस पर कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। और पढ़ें

08:04 PM, 04-Nov-2025

बिजली का निजीकरण: देशव्यापी आंदोलन की तैयारी में ऊर्जा विभाग, 15 से होंगे राज्यवार सम्मेलन; 30 जनवरी को रैली

Electricity in UP: यूपी में होने जा रहे बिजली के निजीकरण के खिलाफ ऊर्जा विभाग देशव्यापी आंदोलन की तैयारी कर रहा है। इसके लिए राज्यवार सम्मेलन होंगे।  और पढ़ें

07:48 PM, 04-Nov-2025

HP Assembly Winter Session: विधानसभा शीत सत्र के चलते शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

26 नवंबर से शुरू होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र के चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को प्रस्तावित छुट्टियों और टूर पर रोक लगाने के निर्देेश भी जारी कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:38 PM, 04-Nov-2025

Ratlam News: अलग-अलग स्थानों पर बाइकों की भिड़ंत में ममेरे भाइयों सहित तीन की मौत, एक घायल

रतलाम जिले में 24 घंटे में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत और एक घायल हुआ। रावटी-शिवगढ़ मार्ग व पलसोड़ी गांव के पास बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। मृतकों में दो ममेरे भाई शामिल हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।  और पढ़ें

07:33 PM, 04-Nov-2025

MP News:शिवप्रकाश बोले- मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है SIR, घुसपैठियों को रोकने बड़ा कदम

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में एसआईआर पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना एसआईआर हैं। यह घुसपैठियों को रोकने बड़ा कदम हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वैध मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।  
  और पढ़ें

07:31 PM, 04-Nov-2025

Himachal: विधायक विपिन परमार बोले- मुस्लिम लीग के लिए कांग्रेस ने पूर्ण रूप से लागू नहीं होने दिया वंदे मातरम

शिमला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक विपिन परमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम लीग को खुश करने के लिए वंदे मातरम को पूर्ण रूप ने लागू नहीं होने दिया। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:22 PM, 04-Nov-2025

यूपी: अवैध धर्मांतरण निरोधक केस में जेल भेजने पर हाईकोर्ट सख्त, उबैद खां को रिहा करने के आदेश

Lucknow High Court: न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन और न्यायमूर्ति बबिता रानी की खंडपीठ ने यह आदेश उमेद उर्फ उबैद खां व अन्य लोगों की याचिका पर दिया। कोर्ट ने सरकार पर जुर्माना भी लगाया है।  और पढ़ें

07:17 PM, 04-Nov-2025

Bijnor: दुपट्टे से गला घोंटकर विवाहिता की हत्या, पति को देखकर बोले पिता- इसी ने मेरी बच्ची को मारा है

बढ़ापुर निवासी रितु की शादी चार साल पहले हल्दौर निवासी अंकित के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पिता का आरोप है कि रितु को अंकित ने दुपट्टे से गला घोंटकर मारा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

07:15 PM, 04-Nov-2025

Bihar Election: 'बिहार फिर चुनेगा विकास का रास्ता, एनडीए ही जनता का भरोसा', एमपी के सीएम मोहन यादव बोले

Bihar Election: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने कहा कि बिहार में विकास और प्रगति की चाह रखने वाली जनता का एकमात्र विकल्प एनडीए सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य में माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। और पढ़ें

07:14 PM, 04-Nov-2025

Omkareshwar News: फरवरी में मिलेगी मोरटक्का में नर्मदा के नए सिक्सलेन पुल की सौगात, जून 2026 में मिलेगा फोरलेन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नाराजगी के बाद एनएचएआई ने इंदौर–खंडवा–इच्छापुर फोरलेन परियोजना में तेजी लाई है। चेयरमैन संतोष यादव ने मार्ग का निरीक्षण कर जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। नर्मदा पर सिक्सलेन पुल फरवरी तक तैयार होगा, जबकि बलवाड़ा–इच्छापुर फोरलेन मार्च से शुरू होगा। और पढ़ें

07:02 PM, 04-Nov-2025

Baghpat: बार एसोसिएशन के चुनाव में 720 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, इस तारीख को होगी काउंटिंग

कचहरी परिसर के चौधरी चरण सिंह सभागार में 747 में से 720 अधिवक्ताओं ने वोटिंग की। सुबह से ही वोट डालने के लिए अधिवक्ताओं की लाइन लगी रही। अब सात नवंबर को मतगणना होगी और 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। और पढ़ें

07:01 PM, 04-Nov-2025

Bhopal News: कलेक्टर ने जेपी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, बोले- किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जयप्रकाश जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए डॉक्टरों और स्टाफ को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने और स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। और पढ़ें

06:57 PM, 04-Nov-2025

Balaghat News: नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर कर रहे थे ब्लैकमेल

बालाघाट में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो नाबालिग और दो वयस्कों ने उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

06:46 PM, 04-Nov-2025

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

रुहेलखंड का मिनी कुंभ कहा जाने वाला मेला ककोड़ा का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन हो गया। धार्मिक मेले में जनसैलाब उमड़ा है। कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु गंगा में पावन स्नान करेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें