Rajasthan Panchayat Election 2026 Phase 1 Voting : राजस्थान पंचायत चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 6,926 प्रत्याशी मैदान में हैं। 104 पंचायत समितियों के 1,788 वार्डों में मतदान हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव की पल-पल की लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ...
जिला परिषद सदस्य की सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है, वहीं कुछ क्षेत्रों में बीएपी, आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशी भी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।