मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। 24 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। एक तरफ मोहन सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सहित कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में पेश करेगी, वहीं कांग्रेस कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं, ओबीसी आरक्षण, बिजली संकट और केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित लोगों के विस्थापन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।