फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, श्रीलंका का स्कोर 84/4; भारत से अब भी 288 रन पीछे

Tue, 18 Aug 2026 06:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

खास बातें

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 34 ओवर में चार विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए अब भी 288 रन की जरूरत है, जबकि भारत को अंतिम दिन छह विकेट चाहिए।
Register For Event
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:12 PM, 18-Aug-2026

चौथे दिन का खेल समाप्त

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 34 ओवर में चार विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए अब भी 288 रन की जरूरत है, जबकि भारत को अंतिम दिन छह विकेट चाहिए। बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने दूसरी पारी में 2/30 विकेट लेकर श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दीं। उन्होंने पहली पारी में भी 4/76 विकेट झटके थे। दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 रन और पहली पारी में शतक लगाने वाले सोनल दिनुषा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इससे पहले भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 69 गेंदों पर 66 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल रहे। देवदत्त पडिक्कल ने भी 75 गेंदों पर 44 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 167 रन की शानदार पारी खेली थी। श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने 31 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

05:14 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को चौथा झटका

श्रीलंका को लाहिरु उदारा के रूप में चौथा झटका लगा है। मानव सुथार ने उदारा को पवेलियन की राह दिखाई। उदारा 58 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। 

04:21 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: 21 पर श्रीलंका को तीसरा झटका

श्रीलंका को तीसरा झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने कामिंदु मेंडिस को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब लाहिरु उडारा का साथ देने धनंजय डी सिल्वा आए हैं।

विज्ञापन
04:02 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को एक रन अंतराल पर दो झटके

श्रीलंका की टीम क एक रन के अंतराल पर दो झटके लगे हैं। 13 पर टीम को पहला झटका लगा था। निशान मदुष्का छह रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें सिराज ने प्रसिद्ध के हाथों कैच कराया था। इसके बाद 14 के स्कोर पर मानव सुथार ने पासिंदु सूरियाबंदारा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सके। पासिंदु श्रीलंका की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन भारत की दूसरी पारी के दौरान दिनेश चांदीमल को फील्डिंग में चोट लगी और उनके कन्कशन के तौर पर पासिंदु प्लेइंग-11 का हिस्सा बने। फिलहाल लाहिरू उदारा और कामिंदु मेंडिस क्रीज पर हैं।

03:31 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। निशान फर्नांडो और लाहिरू उदारा क्रीज पर हैं। भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
03:21 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: गीला मैदान

भारत की पारी समाप्त होते ही गॉल में बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैदान को कवर्स ढका गया। इसी वजह से मैच शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल बारिश रुक चुकी है और मैदान गीला होने की वजह से खेल रुका है। कवर्स हटाए जा रहे हैं। तीसरे सत्र की शुरुआत साढ़े तीन बजे से होगी।

02:36 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन चाहिए

श्रीलंका के सामने गॉल टेस्ट को जीतने के लिए 372 रन का लक्ष्य है। भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में दूसरी पारी में 193 रन के साथ टीम इंडिया की कुल बढ़त 371 रन की हुई और श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला।

टीम इंडिया आज ही अपनी दूसरी पारी में खेलने उतरी थी और दूसरे सत्र के खत्म होते-होते पारी सिमट गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होंने 69 गेंद में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 75 गेंद में छह चौके की मदद से 44 रन बनाए। 

यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल सके थे। वहीं, केएल राहुल ने पडिक्कल के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी निभाई। राहुल 35 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पडिक्कल, पंत और राहुल के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। ध्रुव जुरेल सात रन, रवींद्र जडेजा नौ रन, मानव सुथार नौ रन, कुलदीप यादव पांच रन और प्रसिद्ध कृष्णा दो रन बनाकर आउट हुए। सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने चार विकेट झटके। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट झटके। लाहिरू कुमारा को दो विकेट मिले। केशारा नुवांथा ने एक विकेट लिया।

02:26 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को नौवां झटका

भारत को दूसरी पारी 190 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। प्रभात जयसूर्या ने कुलदीप यादव को आउट किया। फिलहाल मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त फिलहाल 369 रन की है।

02:18 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को आठवां झटका

भारत को 188 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। असिथा फर्नांडो ने मानव सुथार को विकेटकीपर डिकवेला के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त फिलहाल 366 रन की है। असिथा तीन विकेट ले चुके हैं। वहीं, लाहिरू कुमारा ने पंत और जडेजा को पवेलियन भेजा था। प्रभात भी दो विकेट ले चुके हैं। एक विकेट केशारा को मिला।

02:02 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को सातवां झटका

भारत को 179 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। लाहिरू कुमारा ने रवींद्र जडेजा को कैच आउट कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल कुलदीप यादव और मानव सुथार क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त फिलहाल 357 रन की है।

01:42 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को 174 के स्कोर पर छठा झटका लगा। ऋषभ पंत 69 गेंद पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें लाहिरू कुमारा ने आउट किया। फिलहाल रवींद्र जडेजा और मानव सुथार क्रीज पर हैं। पंत ने जडेजा के साथ 54 रन की साझेदारी निभाई। टीम इंडिया की कुल बढ़त फिलहाल 352 रन की है।

01:28 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: पंत का अर्धशतक

ऋषभ पंत ने 53 गेंद पर टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने लाहिरू कुमारा की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। भारत ने पांच विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त फिलहाल 336 रन की है। उनके साथ रवींद्र जडेजा पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। लंच के ठीक बाद जुरेल सात रन बनाकर आउट हुए थे।

01:21 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत की बढ़त 320 के पार

भारत ने पांच विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 47 रन और रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की श्रीलंका पर कुल बढ़त 329 रन की हो चुकी है। 

12:54 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को दूसरी पारी में 120 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। असिथा फर्नांडो ने ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर डिकवेला के हाथों कैच कराया। वह सात रन बना सके। भारत की कुल बढ़त 298 रन की हो चुकी है। फिलहाल ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।

12:44 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

चौथे दिन दूसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त 300 के करीब पहुंच गई है। भारत ने आज जब दूसरी पारी की शुरुआत की तो पहले ही ओवर में झटका लगा। यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें असिथा फर्नांडो ने पवेलियन भेजा। इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को प्रभात जयसूर्या ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को कैच आउट कराया। राहुल 47 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। फिर कप्तान शुभमन गिल कुछ खास किए बिना पवेलियन लौट गए। उन्हें भी प्रभात ने आउट किया। गिल आठ रन बना सके। भारत को चौथा झटका पडिक्कल के रूप में लगा। केशारा नुवांथा ने उन्हें एल्बीडब्ल्यू आउट किया। पडिक्कल ने 75 गेंद में छह चौके की मदद से 44 रन की पारी खेली।

12:04 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: लंच ब्रेक

चौथे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 21 रन और ध्रुव जुरेल पांच रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने आज जब दूसरी पारी की शुरुआत की तो पहले ही ओवर में झटका लगा। यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना आउट हुए। उन्हें असिथा फर्नांडो ने पवेलियन भेजा। इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को प्रभात जयसूर्या ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को कैच आउट कराया। राहुल 47 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। फिर कप्तान शुभमन गिल कुछ खास किए बिना पवेलियन लौट गए। उन्हें भी प्रभात ने आउट किया। गिल आठ रन बना सके। भारत को चौथा झटका पडिक्कल के रूप में लगा। केशारा नुवांथा ने उन्हें एल्बीडब्ल्यू आउट किया। पडिक्कल ने 75 गेंद में छह चौके की मदद से 44 रन की पारी खेली।

11:56 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को दूसरी पारी में 111 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। देवदत्त पडिक्कल 75 गेंद में छह चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केशारा नुवांथा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। श्रीलंका पर भारत की कुल बढ़त 289 रन की हो चुकी है। इससे पहले प्रभात जयसूर्या कप्तान शुभमन गिल (8) और केएल राहुल (35) को आउट कर चुके हैं। वहीं, असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल (0) को पवेलियन भेजा था। 

11:35 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत की बढ़त 265 के पार

भारत ने तीन विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 41 रन बनाकर और ऋषभ पंत चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त फिलहाल 269 रन की है। कप्तान शुभमन गिल आठ रन बनाकर, केएल राहुल 35 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल सके। प्रभात जयसूर्या को दो विकेट मिले हैं, जबकि एक विकेट असिथा फर्नांडो ने लिया है।

11:23 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को दूसरी पारी में 81 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। प्रभात जयसूर्या ने कप्तान शुभमन गिल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह आठ रन बना सके। गिल लगातार दूसरी पारी में फेल रहे। पहली पारी में वह 16 रन बना सके थे। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 35 रन और ऋषभ पंत एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 259 रन की है। इससे पहले केएल राहुल को भी प्रभात ने ही आउट किया था। वह 35 रन बना सके थे। वहीं, असिथा फर्नांडों ने यशस्वी जायसवाल को आउट किया था। यशस्वी खाता नहीं खोल सके थे।

10:57 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को 65 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। प्रभात जयसूर्या ने केएल राहुल को कैच आउट कराया। वह 47 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बना सके। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल के साथ कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं। पडिक्कल 27 रन बना चुके हैं। यशस्वी खाता खोले बिना आउट हुए थे। भारत की श्रीलंका पर कुल बढ़त 243 रन की हो चुकी है।

10:52 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: राहुल-पडिक्कल जमे

भारत ने अपनी दूसरी पारी में 14 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 59 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया की कुल बढ़त 237 रन की हो गई है। टीम इंडिया को पहला झटका शून्य पर लगा था, जब यशस्वी जायसवाल असिथा फर्नांडो की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए थे। वह खाता नहीं खोल सके थे। केएल राहुल 30 रन और देवदत्त पडिक्कल 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हो चुकी है।

10:27 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: राहुल-पडिक्कल क्रीज पर

भारत ने अपनी दूसरी पारी में नौ ओवर में एक विकेट पर 35 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 14 रन और देवदत्त पडिक्कल 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की श्रीलंका पर कुल बढ़त 213 रन की हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल आज के पहले ओवर में आउट हुए थे। वह खाता नहीं खोल सके थे। उन्हें असिथा फर्नांडो ने पवेलियन भेजा।

09:45 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू, भारत को पहला झटका

चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थए। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समाप्त हुई। इस तरह भारत को 178 रन की बढ़त मिली। चौथे और पांचवें दिन पिच और टूटेगी और ऐसे में टीम इंडिया क्या टारगेट सेट करती है, यह देखने वाली बात होगी। हालांकि, भारत को चौथे दिन के पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। असिथा फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया। यशस्वी खाता नहीं खोल सके। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

09:34 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: अभी मौसम कैसा?

लाइव विजुअल में भारतीय टीम मैदान पर गौतम गंभीर और अन्य कोचिंग स्टाफ के साथ एकजुट होकर चर्चा करती नजर आ रही है। कप्तान शुभमन गिल खिलाड़ियों से बात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह तीसरी पारी में बल्लेबाजी को लेकर रणनीति और यह चर्चा कर रहे हैं कि बचे हुए समय और मौसम को देखते हुए टीम को कितना लक्ष्य तय करना चाहिए। फिलहाल गॉल में मौसम साफ है और तेज धूप खिली हुई है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे से शुरू होना है।

09:32 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: चौथे दिन क्या उम्मीद?

आंकड़े बताते हैं कि गॉल में बल्लेबाजी करना लगातार मुश्किल होता जाता है। यहां तीसरी पारी का औसत स्कोर 239 रन है, जो चौथी पारी में घटकर सिर्फ 154 रन रह जाता है। हालांकि, कुछ मौकों पर टीमें इन आंकड़ों को गलत साबित कर चुकी हैं। चार साल पहले पाकिस्तान ने 342 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था, जो इस मैदान का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इसके बाद 268 रन का लक्ष्य हासिल किया गया है, जबकि तीसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज महज 164 रन का है।

भारत की बढ़त अभी 178 रन की है, जो गॉल के लिहाज से काफी मजबूत स्थिति है। लगातार बारिश के कारण मैच में कई बार रुकावट आई है, जिसकी वजह से पिच भी आमतौर पर इस चरण में जितनी खराब हो जाती है, उतनी नहीं हुई है। भारत की कोशिश होगी कि वह करीब 200 रन और जोड़े और अपने गेंदबाजों को 10 विकेट लेने के लिए लगभग 100 ओवर दे। इससे टीम को दूसरी नई गेंद लेने का विकल्प भी मिल जाएगा। मौसम के कारण मैच में रुकावटों को देखते हुए भारत को बल्लेबाजी के दौरान मिलने वाले हर मौके का फायदा उठाते हुए तेजी से रन बनाने होंगे। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में ऐसा करने के लिए पर्याप्त क्षमता है और इसकी शुरुआत शीर्ष क्रम में यशस्वी जायसवाल से हो सकती है।

09:32 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समाप्त

  • श्रीलंका की टीम तीसरे दिन ही अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी थी। उसकी पारी तीसरे दिन ही सिमट भी गई। श्रीलंका ने 79.4 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 284 रन बनाए। इसमें से 100 रन का योगदान सोनल दिनुषा का रहा। उन्होंने 168 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।
  • भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। ऐसे में श्रीलंका टीम भारत से 178 रन पीछे रह गई। भारतीय टीम अब चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त के साथ उतरेगी। 
  • इसके अलावा निरोशन डिकवेला ने 115 गेंद में सात चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। इन दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी हुई। इसी ने श्रीलंका को फॉलोऑन बचाया। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 263 रन बनाने थे। इन दोनों के अलावा कोई श्रीलंकाई बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं पार कर सका।
  • निशान फर्नांडो खाता नहीं खोल पाए। वहीं, लाहिरू उदारा 27 रन, दिनेश चांदीमल चार रन और कामिंदु मेंडिस 14 रन बना सके। इसके बाद कप्तान धनंजय डिसिल्वा भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। फिर डिकवेला और सोनल ने पारी संभाली। सोनल ने करीब साढ़े चार घंटे बल्लेबाजी की और श्रीलंका को मुश्किलों से निकाला।
  • इस साझेदारी को प्रसिद्ध ने तोड़ा। उन्होंने डिकवेला को आउट किया। इसके बाद केशारा नुवांथा दो रन, प्रभात जयसूर्या 10 रन और लाहिरू कुमारा 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से मानव सुथार ने चार विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। सिराज, प्रसिद्ध और कुलदीप ने एक-एक विकेट लिया।
  • पारी खत्म होते ही बारिश शुरू हो गई है और मैदान को कवर्स से ढक दिया गया। पहले खेल को बारिश की वजह से रोका गया, फिर अंपायर्स ने दिन के खेल को समाप्त करने की घोषणा की। बारिश की वजह से शुरुआती दो दिन खेल को काफी नुकसान पहुंचा था।

09:29 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत 462 रन पर ऑलआउट

  • भारतीय पारी तीसरे दिन की सुबह सिमट गई थी। तीसरे दिन के पहले ही ओवर में असिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को आउट कर दिया। इस तरह से भारत की पहली पारी 462 रन पर समाप्त हुई। प्रसिद्ध दो रन बना सके।
  • भारत ने तीसरे दिन नौ विकेट पर 460 रन से आगे खेलना शुरू किया था और दो रन बनाने में एक विकेट गंवा दिया। दो दिन बारिश से प्रभावित खेल में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने सबसे ज्यादा 167 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया।
  • इसके अलावा केएल राहुल ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज 50+ का आंकड़ा नहीं छू सका।
  • यशस्वी जायसवाल 32 रन, कप्तान शुभमन गिल 16 रन, ऋषभ पंत 39 रन, रवींद्र जडेजा 13 रन, मानव सुथार 24 रन, मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, केशारा नुवांथा को तीन विकेट मिले। असिथा फर्नांडो ने दो विकेट झटके। 

09:25 AM, 18-Aug-2026

IND vs SL Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, श्रीलंका का स्कोर 84/4; भारत से अब भी 288 रन पीछे

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जारी है। तीन दिन का खेल हो चुका है। मंगलवार को मुकाबले का चौथा दिन है। शुरुआती दो दिन बारिश ने काफी खेल बर्बाद किया था। तीसरे दिन भी पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हो सका। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समाप्त हुई। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें