फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:31 PM, 28-Oct-2026

दरभंगा स्नातक चुनाव: 10वें राउंड के बाद भी नहीं निकला नतीजा, भाजपा प्रत्याशी आगे; तेजस्वी ने ईसी पर उठाए सवाल

दरभंगा स्नातक चुनाव में भाजपा के सर्वेश कुमार 16,115 मतों के साथ आगे हैं, लेकिन जीत के लिए 31,911 मत जरूरी हैं। दूसरे वरीयता के मतों की गिनती जारी है। तेजस्वी यादव ने मतगणना में देरी और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।

 

और पढ़ें

09:37 PM, 28-Oct-2026

बिहार: चार साल से लापता पिता को परिजनों ने माना मृत, पुतला बनाकर डीजे के साथ किया अंतिम संस्कार

चार साल से लापता बाढ़ के सिकंदरा गांव निवासी 65 वर्षीय शंकर साव को परिजनों ने मृत मानकर उनका पुतला बनाकर अंतिम संस्कार किया। डीजे के साथ रंथी सजाकर उमानाथ सती स्थान घाट पहुंचे परिजनों ने मृत्यु भोज की तैयारी भी की।

और पढ़ें

09:32 PM, 28-Oct-2026

बिहार: किशनगंज के गलगलिया में उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स को वित्तीय प्रोत्साहन की मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित गलगलिया चेक पोस्ट पर ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स लिमिटेड को वित्तीय प्रोत्साहन देने की मंजूरी दी है। इससे सीमांचल में औद्योगिक निवेश, आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

और पढ़ें

विज्ञापन
08:58 PM, 28-Oct-2026

बिहार: एयरफोर्स में चयन से परिवार में थी खुशी, ट्रेनिंग से पहले मौत ने तोड़ा सपना; पेड़ से लटका मिला शव

गया जी के इमामगंज में एयरफोर्स में चयनित 19 वर्षीय अंकित कुमार का शव मोरहर नदी किनारे पेड़ से लटका मिला। 15 नवंबर से उसकी ट्रेनिंग शुरू होनी थी। पुलिस संदिग्ध मौत के कारणों की जांच कर रही है।

और पढ़ें

08:44 PM, 28-Oct-2026

बिहार: तिरहुत स्नातक सीट पर फिर वंशीधर बृजवासी का कब्जा, बोले- यह स्नातकों और गरीब-गुरबों की जीत है

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वंशीधर बृजवासी ने दोबारा जीत हासिल की। मतगणना के हर राउंड में बढ़त बनाए रखने के बाद उन्होंने जीत दर्ज की। समर्थकों ने एमआईटी परिसर में जश्न मनाया। सुरक्षा के बीच मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

 

और पढ़ें

विज्ञापन
08:25 PM, 28-Oct-2026

बक्सर में खो-खो प्रतियोगिता: एक अंक से पटना की हार, सारण ने जीता मुकाबला; अंडर-17 में तिरहुत फाइनल में पहुंचा

बक्सर में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय खो-खो (बालक) प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में सारण और तिरहुत प्रमंडल की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। और पढ़ें

07:55 PM, 28-Oct-2026

बिहार: विधायक अनंत सिंह की सदस्यता पर बढ़ा सियासी सस्पेंस, जदयू की सिफारिश पर विधानसभा अध्यक्ष ने कही बड़ी बात

बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह की सदस्यता पर फैसला विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार करेंगे। जदयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। अध्यक्ष ने दस्तावेजों और साक्ष्यों की समीक्षा की बात कही है।

और पढ़ें

07:08 PM, 28-Oct-2026

बिहार: विधान परिषद की तीन सीटें NDA के खाते में; राजद-जनसुराज एक-एक जीते, दो निर्दलीय ने झंडे गाड़े

Bihar MLC Election Result : औपचारिकताएं होती रहेंगी, फिलहाल यह पक्का हो गया है। विधान परिषद् चुनाव की आठ में से तीन सीटें एनडीए ने जीत ली हैं। दो सीटों पर निर्दलीय कामयाब रहे। जनसुराज और राष्ट्रीय जनता दल को एक-एक सीटें मिली हैं। और पढ़ें

07:07 PM, 28-Oct-2026

बिहार: नक्सलमुक्त बिहार की सफलता अब गुजरात में दिखेगी, 1100 ग्रामीणों को लेकर सीएम ने रवाना की स्पेशल ट्रेन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर गुजरात के एकता नगर जाने वाली स्पेशल ट्रेन रवाना की। सभी प्रतिभागी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

और पढ़ें

07:00 PM, 28-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में बस-बाइक की भीषण टक्कर, देखते ही देखते आग का गोला बनी बाइक; दो लोग झुलसे

मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक पर बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में दो लोग झुलस गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने साहेबगंज-मोतीपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

और पढ़ें

06:57 PM, 28-Oct-2026

बिहार: गांधी मैदान में दशहरा मेला सह पटना एक्सपो का जलवा, चार दिनों में उमड़ी एक लाख से अधिक लोगों की भीड़

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित दशहरा मेला सह पटना एक्सपो 2026 में चार दिनों के भीतर एक लाख से अधिक दर्शक पहुंचे। करवा चौथ और त्योहारों की खरीदारी से व्यापारियों में उत्साह है। मेला छह नवंबर तक चलेगा।

और पढ़ें

06:18 PM, 28-Oct-2026

बिहार कैबिनेट के फैसले: सम्राट चौधरी सरकार ने 43 प्रस्तावों पर लगाई मुहर; विधान परिषद् चुनाव में अटकी थी बैठक

Bihar Cabinet Decision : बिहार विधान परिषद् चुनाव के नाम पर अचानक रुकी कैबिनेट बैठक आखिरकार परिणाम के बाद हुई। बैठक में एकमुश्त 43 प्रस्तावों पर सम्राट चौधरी कैबिनेट ने मुहर लगाई। और पढ़ें

06:12 PM, 28-Oct-2026

बिहार: चकाई से लापता विवाहिता भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब मिली, कैसे 2200 किलोमीटर दूर राजस्थान पहुंची?

जमुई के चकाई से लापता विवाहिता को पुलिस ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से सकुशल बरामद किया। महिला ने दो अज्ञात महिलाओं पर बेटी बनाकर रखने का भरोसा देकर ले जाने और चार महीने तक कपास के खेतों में मजदूरी कराने का आरोप लगाया है।

और पढ़ें

05:58 PM, 28-Oct-2026

बिहार: इंस्टाग्राम पर पिस्तौल-कारतूस के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, किशनगंज में दो युवक गिरफ्तार

किशनगंज में हथियार और कारतूस के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें व वीडियो साझा करने के मामले में दो युवक गिरफ्तार हुए हैं। आरोपितों की निशानदेही पर नदी किनारे केले के थम के नीचे से दो कारतूस बरामद हुए हैं। पिस्तौल की तलाश जारी है।

और पढ़ें

05:45 PM, 28-Oct-2026

एक्सप्लेनर: चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर क्या रहे नतीजे, यूपी से कर्नाटक तक एनडीए-विपक्ष में कौन आगे

चार राज्यों की 28 सीटों के नतीजे जारी। कर्नाटक में भाजपा-जेडीएस का क्लीन स्वीप, बिहार में जन सुराज का खाता खुला। जानिए यूपी और महाराष्ट्र का हाल। और पढ़ें

05:40 PM, 28-Oct-2026

अच्छी खबर: बिहार में 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज होंगे ऑनलाइन, घर बैठे देख सकेंगे 1908 से अब तक के रिकॉर्ड

बिहार में 1908 से 1995 तक के लगभग 5.15 करोड़ पुराने जमीन के दस्तावेजों को डिजिटल करने का लक्ष्य है। अब तक 77.80 लाख दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं। आम लोग ऑनलाइन दस्तावेज देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

और पढ़ें

05:33 PM, 28-Oct-2026

बिहार: प्रदेश में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित; रोजाना 25 लाख लीटर दूध का संग्रहण

बिहार में सुधा के नेटवर्क का विस्तार करते हुए 4,800 नई दुग्ध समितियां गठित की गई हैं। इनमें 2,150 कार्यशील हैं। नई समितियों से रोजाना 91 हजार किलोग्राम अतिरिक्त दूध संग्रहित हो रहा है। राज्य में कुल संग्रहण 25 लाख लीटर पहुंचा है।

 

और पढ़ें

05:24 PM, 28-Oct-2026

बिहार: 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी ने पटना समेत सभी जिलों को पछाड़ा

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 95.12 प्रतिशत लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी हो चुकी है। कुल 1 करोड़ 3 लाख से अधिक लाभार्थी जुड़ चुके हैं। आधार सीडिंग के मामले में मधुबनी जिला सबसे आगे है।

और पढ़ें

05:16 PM, 28-Oct-2026

चक्रवाती तूफान अर्नब: बिहार में दिखेगा असर, भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट; 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से 28 से 31 अक्तूबर तक भारी बारिश, वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

और पढ़ें

05:11 PM, 28-Oct-2026

बिहार: काउंटिंग हॉल में मतपत्रों की वैधता पर भिड़े भाजपा-राजद के अभिकर्ता, पांच हिरासत में; प्रशासन पर आरोप

दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान मतपत्रों की वैधता को लेकर हंगामा हुआ। पुलिस ने पांच काउंटिंग एजेंटों को हिरासत में लिया। राजद उम्मीदवार अनिल कुमार झा ने सरकार के दबाव में हराने की कोशिश और मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

 

और पढ़ें

05:07 PM, 28-Oct-2026

बिहार: बैलेट पेपर हो या ईवीएम, कांग्रेस चुनाव हारती रही है, पदयात्रा में सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल हुए। कारगिल चौक से जेपी गोलंबर तक पैदल मार्च कर उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा मजबूती से खड़ी है।

 

और पढ़ें

04:52 PM, 28-Oct-2026

बिहार: पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष, अब प्रदेश अध्यक्ष- प्रशांत किशोर ने 87 दिनों में भाजपाई दिग्गजों का रंग उतारा

MLC Election Result : बिहार विधानसभा के बाद अब विधान परिषद् में भी जन सुराज पार्टी के प्रतिनिधि बैठेंगे। विधानसभा उप चुनाव में प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की छोड़ी सीट हासिल की। अब प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में भी जन सुराज ने जीत हासिल की है। और पढ़ें

04:46 PM, 28-Oct-2026

बिहार: कोसी स्नातक चुनाव में डॉ. एनके यादव का दबदबा कायम, 11 हजार से अधिक वोटों के अंतर से दर्ज की बड़ी जीत

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के डॉ. एनके यादव ने 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। लगातार तीसरी बार एमएलसी निर्वाचित होकर उन्होंने ऐतिहासिक हैट्रिक लगाई। द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के बाद उनकी जीत सुनिश्चित हुई।

 

और पढ़ें

04:22 PM, 28-Oct-2026

बिहार: पटना की ऐतिहासिक पानी टंकी का होगा कायाकल्प, मिलर हाई स्कूल परिसर में बनेगा आधुनिक कैफेटेरिया

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के मिलर हाई स्कूल परिसर स्थित ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और कैफेटेरिया निर्माण का शिलान्यास किया। परियोजना के तहत मूल स्वरूप संरक्षित रखते हुए पाथ-वे, लैंडस्केपिंग और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।

और पढ़ें

04:16 PM, 28-Oct-2026

बिहार: एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर संजय झा का राहुल गांधी पर तंज, ‘दिल्ली चलो’ आह्वान पर भी बोले

एमएलसी चुनाव में 28 सीटों पर कांग्रेस की करारी हार ने पार्टी की संगठनात्मक कमजोरियों और क्षेत्रीय प्रभाव पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी के दिल्ली चलो आह्वान के बीच चुनावी नतीजे कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का संकेत दे रहे हैं।

और पढ़ें

04:06 PM, 28-Oct-2026

बिहार: नालंदा में 498 शोध पत्रों पर मंथन, 65 प्रतिशत महिला शोधकर्ताओं ने पेश किए पेपर; क्या बोले राज्यपाल?

नालंदा विश्वविद्यालय में 25वें अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान सम्मेलन का समापन हुआ। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने बिहार को भारत का सेंटर ऑफ ग्रेविटी बताया। सम्मेलन में 26 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और 498 शोध पत्रों पर चर्चा हुई।

और पढ़ें

03:57 PM, 28-Oct-2026

बिहार: ओडिशा में गंभीर अपराध कर दिल्ली भाग रहे थे पांच संदिग्ध, गया जंक्शन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दबोचे गए

ओडिशा के क्योंझर जिले में गंभीर आपराधिक वारदात के बाद दिल्ली भाग रहे पांच संदिग्धों को गया जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से पकड़ लिया। सभी को आगे की कार्रवाई के लिए ओडिशा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 

और पढ़ें

03:53 PM, 28-Oct-2026

बिहार: मामा के घर से लौटे 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, घटनास्थल से मटन-चावल और खून से सने चप्पल बरामद

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय आकाश भारती की सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से मटन पार्टी के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लेकर प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की है।

 

और पढ़ें

03:48 PM, 28-Oct-2026

बिहार: घर से निकले युवक का दो दिन बाद तालाब में मिला शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह निजी तालाब से 55 वर्षीय अजय सिंह का शव बरामद हुआ। वे सोमवार रात घर से निकले थे। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

और पढ़ें

03:38 PM, 28-Oct-2026

करवाचौथ 2026: जानें आपके शहर में कब दिखेगा चांद, बादल छाए रहने पर अर्घ्य देने के लिए एक्सपर्ट ने बताया उपाय

करवाचौथ पर चंद्रदर्शन के लिए विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का सटीक समय बताया है। पूर्वी और पश्चिमी महानगरों के बीच चंद्रोदय के समय में 1 घंटे 14 मिनट का अंतर रहेगा। और पढ़ें

03:31 PM, 28-Oct-2026

बिहार: आरोपी ने गर्भवती महिला के पेट में मारी गोली, हालत नाजुक; परिजनों के बयानों से उलझी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर में  एक 19 वर्षीय गर्भवती महिला दीवानी कुमारी को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर है। उनको सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है। और पढ़ें

03:00 PM, 28-Oct-2026

बिहार टेंडर घोटाले में ईडी का शिकंजा: आईएएस धर्मेंद्र कुमार से पूछताछ; इन अफसरों से भी हुए सवाल-जवाब

बिहार में टेंडर घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र कुमार बुधवार को पटना स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और आरोपी रिशु श्री से संबंधों को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

02:25 PM, 28-Oct-2026

बिहार: कौन हैं डॉ. एनके यादव, जिन्होंने कोसी स्नातक सीट पर लगातार तीसरी बार दर्ज की जीत? जानें राजनीतिक सफर

बिहार विधान परिषद की कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 से भाजपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान एमएलसी डॉ. नरेंद्र कुमार यादव (डॉ. एनके यादव) ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। प्रथम और द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के बाद उन्हें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के नितेश कुमार पर 11 हजार से अधिक मतों से जीत मिली। और पढ़ें

01:12 PM, 28-Oct-2026

पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा: लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरे भाजपा नेता, सीएम सम्राट ने संभाला मोर्चा

राजधानी पटना में भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला है। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकाली जा रही पदयात्रा में सीएम सम्राट चौधरी शामिल हुए। भाजपा ने विपक्ष पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।  और पढ़ें

12:07 PM, 28-Oct-2026

बिहार: कोसी स्नातक सीट पर भाजपा के एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 के द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार विधान परिषद पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। और पढ़ें

10:35 AM, 28-Oct-2026

बिहार : अनंत सिंह का एलान- जन सुराज प्रत्याशी हार गए; जदयू में वापसी और नीरज से दुश्मनी पर क्या बोले?

बिहार विधान परिषद चुनाव में चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव ने भाजपा के नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से हराया। तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र सिंह ने 600 मतों से जीत दर्ज की, जबकि सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज 1,815 मतों से विजयी हुए। और पढ़ें

09:13 AM, 28-Oct-2026

सारण शिक्षक एमएलसी चुनाव: डॉ. राहुल राज ने हासिल की जीत, सातवें वेतनमान पर करेंगे पहल करने का किया वादा

बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर को 1,815 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतगणना के 14वें राउंड के बाद डॉ. राहुल राज को 4,965 मत मिले, जबकि आनंद पुष्कर को 3,150 मत प्राप्त हुए। और पढ़ें

09:07 AM, 28-Oct-2026

बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने टेंपो को रौंदा, मां-बेटे समेत चार की मौत; शादी से लौट रहा था परिवार

बिहार के सारण जिले में छपरा-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा के पास मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय अनु कुमारी, उनके नौ माह के बेटे ऋषभ कुमार, टेंपो चालक आशीष कुमार और खलासी अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

08:36 AM, 28-Oct-2026

बिहार: साइबर जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलर्स को ओटीपी भेजने के आरोप में दो गिरफ्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में साइबर जासूसी से जुड़े मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों भारतीय मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर उन्हें सक्रिय करने के लिए मिलने वाले ओटीपी पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचाते थे। और पढ़ें

08:13 AM, 28-Oct-2026

बिहार में चक्रवात अर्नब का असर: 31 अक्तूबर तक कहां-कहां आंधी-बारिश का अलर्ट, पटना में कब-कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने आज से ही कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। जानिए पटना समेत किस जिले में 31 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? और पढ़ें

07:42 AM, 28-Oct-2026

बिहार: दरभंगा शिक्षक सीट पर सुरेश प्रसाद राय जीते, बोले- शिक्षकों की सेवा के लिए रहूंगा समर्पित

बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. सुरेश प्रसाद राय को जिला प्रशासन ने देर रात जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया। उन्होंने 324 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सुरेश राय ने बताया कि वह लगातार तीन बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ चुके हैं।

और पढ़ें

07:06 AM, 28-Oct-2026

बिहार दरोगा भर्ती: परीक्षा शुरू होने के बाद पूर्णिया से लीक हुआ प्रश्नपत्र, केंद्राधीक्षक और कर्मी की मिलीभगत

बिहार दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच के दौरान आर्थिक अपराध इकाई ने पूर्णिया के परीक्षा केंद्र से प्रश्नपुस्तिकाएं बाहर भेजे जाने का खुलासा किया है। रिपोर्ट में केंद्राधीक्षक और कार्यालय कर्मी की कथित मिलीभगत सामने आई। दो अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ मिलने की बात भी सामने आई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें

07:05 AM, 28-Oct-2026

बिहार: ई-चालान न भरने पर बिहार में गाड़ियां होंगी ब्लैकलिस्ट, रुकेंगी ऑनलाइन सेवाएं

बिहार में बकाया ई-चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर परिवहन विभाग सख्ती करेगा। ऐसे वाहनों को पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट कर नवीनीकरण, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और स्वामित्व हस्तांतरण जैसी सेवाएं रोकी जा सकती हैं। बार-बार नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस पर कार्रवाई और जांच के दौरान वाहन जब्ती का भी प्रावधान है। और पढ़ें

07:02 AM, 28-Oct-2026

बिहार: ट्रैफिक समस्या के लिए आईआईटी पटना की छात्राओं ने विकसित की एआई तकनीक, प्रतियोगिता में पाया पहला स्थान

आईआईटी पटना की छात्राओं कशिश राय, भूमि गर्ग और प्रज्ञा महाजन ने फ्लिपकार्ट ग्रिड 2.0 प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। उनकी टीम ने ‘ग्रिडलॉक ओरेकल’ नामक एआई तकनीक विकसित की, जो यातायात संबंधी घटनाओं का आकलन कर पुलिस बल और संसाधनों की अनावश्यक तैनाती में 86 प्रतिशत तक कमी ला सकती है। और पढ़ें

07:02 AM, 28-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोपों पर प्रशासन ने वर्ष 2025 बैच के 146 विद्यार्थियों को तीन महीने के लिए निलंबित कर छात्रावास खाली करने का निर्देश दिया है। 2023 और 2024 बैच की छात्राओं पर भी कार्रवाई हुई। मामले के साक्ष्य साइबर सेल को जांच के लिए सौंपे गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें