फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:05 PM, 23-Oct-2026

हॉस्टल छोड़ने के दो घंटे बाद छात्र लापता: नदी किनारे मिले कपड़े, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया हत्या का आरोप

नालंदा के कोसुक स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल के हॉस्टल से आठवीं कक्षा का 15 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। स्कूल प्रबंधन ने पहले उसके भागने और फिर पंचाने नदी में डूबने की सूचना दी। और पढ़ें

09:33 PM, 23-Oct-2026

बिहार: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने पर रेलवे का बड़ा कदम, चलेंगी विशेष ट्रेनें; मुख्यमंत्री ने जताया आभार

विक्रमशिला सेतु के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर और नवगछिया-कटिहार के बीच सड़क संपर्क प्रभावित है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। और पढ़ें

08:51 PM, 23-Oct-2026

चुनावी विवाद: आपस में भिड़े निर्दलीय प्रत्याशी सहयोगी व पूर्व एमएलसी समर्थक, मौके पर हंगामा देख पहुंची पुलिस

मुजफ्फरपुर में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 26 और 27 के पास निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा और सीपीआई प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के समर्थक आपस में उलझ गए। इस दौरान हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:26 PM, 23-Oct-2026

बिहार : बच्चे से बुजुर्ग तक प्रतिभागी, नाट्य मंचन कर संस्कृति सहेज रहा गांव; कैसे खास बना कोजागरा मेला?

Bihar News : नेपाल से सटे बिहार के एक छोटे से जिले की पहचान खास हो गई है। 25 अक्टूबर से यहां अलग तरह का मेला लगेगा। हर साल लगता है। अलग रंग-रूप और सोच के कारण बिहार सरकार ने भी यहां के कलाकारों को मंच-रोशनी की विशेष व्यवस्था दी है। और पढ़ें

07:33 PM, 23-Oct-2026

बिहार: सीआईडी अधिकारी बनकर 25 लाख के जेवर ठगे, सोने की चेन-अंगूठी लेकर थमा दी पत्थर भरी पोटली

औरंगाबाद के महाराजगंज रोड पर सीआईडी अधिकारी बनकर आए तीन ठगों ने जेवर व्यवसायी रघुनंदन साव से करीब 25 लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने जुर्माने का डर दिखाकर उनसे 145 ग्राम के जेवर उतरवाए और बदले में पत्थर भरी पोटली थमा दी। और पढ़ें

विज्ञापन
07:22 PM, 23-Oct-2026

बिहार: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की कमरे में मिली लाश, दरवाजे के बाहर लगा था ताला; क्या हो सकती है वजह?

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बंद कमरे से 45 वर्षीय ऊषा देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में बीमारी से मौत की आशंका जताई गई है। और पढ़ें

06:15 PM, 23-Oct-2026

बिहार: सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत की शुरुआती सूचना; एसपी ने पांच की पुष्टि की

बिहार के सीवान जिले के जामो स्थित आलमापुर में पटाखे बनाने के दौरान जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में सात-आठ लोगों की मौत की प्राथमिक सूचना है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।  सीवान के एसपी भरत सोनी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। साथ ही थानाध्यक्ष और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। और पढ़ें

05:57 PM, 23-Oct-2026

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

पटना के बिहटा में दिलावरपुर मुख्य सड़क पर शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महेश पंडित की मौत हो गई, जबकि उनकी मां मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर किया गया है। और पढ़ें

05:17 PM, 23-Oct-2026

बिहार: प्रदेश में उद्योगों की बहार! 1.21 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव; 68 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

बिहार में औद्योगिक निवेश तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2025 से अब तक राज्य को 1.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के 1,091 प्रस्ताव मिले हैं। इनसे 68 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

04:43 PM, 23-Oct-2026

बिहार: मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा और बनाने के उपकरण बरामद

बक्सर के बासुदेवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में देशी कट्टे, एकनाली बंदूक, कारतूस, गांजा और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अब हथियारों की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। और पढ़ें

04:33 PM, 23-Oct-2026

वोट चोरी: कांग्रेस नेता पहुंचे बैलेट से वोट डालने, कोई डाल चुका था; बिहार MLC चुनाव में फिर क्या हुआ?

बिहार विधान परिषद चुनाव में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई लेकिन कांग्रेस के एक नेता ने चुनाव में वोट चोरी का मुद्दा उठा दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके वोट की चोरी हो गई। कांग्रेस नेता का यह आरोप सुर्खियों में है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

04:22 PM, 23-Oct-2026

बिहार: झाड़-फूंक में गंवाई जिंदगी! सांप के डसने से गर्भवती चंपा की मौत, मां की ममता से महरूम हुए चार मासूम

बेगूसराय के नवकोठी प्रखंड में सांप के डसने से गर्भवती चंपा देवी की मौत हो गई। आरोप है कि समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया गया। मां की मौत से चार मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। और पढ़ें

03:22 PM, 23-Oct-2026

बिहार: एमएलसी चुनाव में एनडीए की जीत का दावा, मदन सहनी बोले- पटना सीट पर नीरज कुमार की जीत पक्की

दरभंगा में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी और जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी ने मतदान के बाद एनडीए की जीत का दावा किया। और पढ़ें

03:01 PM, 23-Oct-2026

बिहार विधान परिषद निर्वाचन के मतदान के दौरान हंगामा: मजिस्ट्रेट के साथ नोकझोंक, लगाई कड़ी फटकार

बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के दौरान शुक्रवार को मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट के साथ भी नोकझोंक हुई। और पढ़ें

02:45 PM, 23-Oct-2026

बिहार: यहां हुआ दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे शिक्षक की ट्रक की टक्कर से मौत; शिक्षा जगत में शोक

बक्सर में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बीरेंद्र बैठा के रूप में हुई है, जो धनसोई थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उधोपुर में कार्यरत थे। वह स्कूटी से विद्यालय जा रहे थे, तभी चिरैयाटांड़ मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से उनकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों और शिक्षा जगत में शोक की लहर है। और पढ़ें

02:32 PM, 23-Oct-2026

बिहार: ब्रेक डांस झूले का खौफनाक वीडियो वायरल, घूमते झूले से गिरे लोग, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

बिहार के कटिहार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में दशहरा के मौके पर लगा मेला जारी है। इस बीच मेले में लगे ब्रेक डांस झूले का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और पढ़ें

02:10 PM, 23-Oct-2026

बिहार न्यूज: डॉ. मदन मोहन झा ने डाला वोट, बोले- हैट्रिक लगेगी या नहीं, फैसला शिक्षक मतदाता करेंगे

बिहार विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मदन मोहन झा ने दरभंगा के राजेंद्र भवन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि शिक्षक और शिक्षिका मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। और पढ़ें

01:36 PM, 23-Oct-2026

सारण शिक्षक चुनाव: पांच जिलों के 98 केंद्रों पर मतदान शुरू, 18 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से पांच जिलों के 98 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई। चुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 10,748 शिक्षक मतदाता करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। और पढ़ें

01:11 PM, 23-Oct-2026

कोसी स्नातक चुनाव: 3,554 मतदाता कर रहे मतदान, कोचाधामन में सबसे ज्यादा 852 वोटर

बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को किशनगंज जिले में मतदान जारी है। जिले के आठ प्रखंडों और इकाइयों में कुल 3,554 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। और पढ़ें

12:49 PM, 23-Oct-2026

Bihar MLC Election: अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी को घेरा, मोकामा में चुनावी घमासान

Bihar MLC Election: अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी को घेरा, मोकामा में चुनावी घमासान और पढ़ें

12:22 PM, 23-Oct-2026

बेगूसराय एमएलसी चुनाव: 49 केंद्रों पर मतदान शुरू, 31,252 मतदाता करेंगे वोट; डीएम रिची पांडेय कर रहे निगरानी

बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए बेगूसराय जिले के सभी 18 प्रखंडों में शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में कुल 49 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें स्नातक निर्वाचन के लिए 29 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 20 केंद्र शामिल हैं। और पढ़ें

11:43 AM, 23-Oct-2026

बिहार: संजय सरावगी का दावा- सभी 8 स्नातक सीटों पर जीतेगा NDA, पत्नी शोभा के साथ डाला वोट

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने अपनी पत्नी शोभा सरावगी के साथ दरभंगा के राजेंद्र भवन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने सुबह मतदान की धीमी रफ्तार पर चिंता जताते हुए मतदाताओं से घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। और पढ़ें

11:09 AM, 23-Oct-2026

सारण शिक्षक चुनाव: मतदान से पहले आफाक अहमद पर एफआईआर, जन सुराज को झटका या सहानुभूति का फायदा?

बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान से ठीक पहले जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आफाक अहमद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें

11:05 AM, 23-Oct-2026

एमएलसी चुनाव: मतदान के दौरान अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थक कहां भिड़े? पुलिस ने हंगामा करने वालों को पकड़ा

बिहार विधान परिषद चुनाव में हॉट सीट कहे जाने वाला पटना स्नातन निर्वाचन फिर सुर्खियों में है। यहां पर जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार और बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई है। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

10:39 AM, 23-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: संजय सरावगी और गोपाल जी ठाकुर ने डाला वोट, दरभंगा में भाजपा-महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला

बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुसा साह स्कूल और सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला। और पढ़ें

10:35 AM, 23-Oct-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: समस्तीपुर के 58 बूथों पर मतदान शुरू, 36,779 मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत

बिहार विधान परिषद की दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया। समस्तीपुर जिले के 58 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान निर्धारित है। और पढ़ें

09:43 AM, 23-Oct-2026

बिहार न्यूज: विसर्जन शोभायात्रा के दौरान फायरिंग, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को मारी गोली; तीन आरोपी फरार

बिहार के दानापुर में विसर्जन शोभायात्रा देखने के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। रजिस्ट्री कार्यालय के पास अमर और तीन युवकों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सागर कुमार को एक युवक ने गोली मार दी। और पढ़ें

09:01 AM, 23-Oct-2026

बिहार में नवंबर में भी गर्मी का असर

बिहार में नवंबर में भी गर्मी का असर और पढ़ें

08:28 AM, 23-Oct-2026

बिहार : फिर हाफ एनकाउंटर; दरोगा पुत्र के हत्यारोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, दो को गोली लगी

बिहार के गया की सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में दरोगा के दो बेटों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। और पढ़ें

07:50 AM, 23-Oct-2026

बिहार क्राइम: मारपीट के बाद गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल; घटनास्थल से तीन खोखे बरामद, एक गिरफ्तार

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित पटन देवी कॉलोनी में मारपीट के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। उसे पहले नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे पटना के एक निजी अस्पताल ले गए। और पढ़ें

07:45 AM, 23-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान हो रहा है। नालंदा जिले के 20 प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसरों में 57 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 34,551 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें