फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 21-Oct-2026

बिहार में दुर्गा विसर्जन: पटना सिटी में युवक को मारी गोली, मौत के बाद इलाके में तनाव; प्रतिमा विसर्जन रुका

बिहार में दुर्गा विसर्जन: पटना सिटी में युवक को मारी गोली, मौत के बाद इलाके में तनाव; प्रतिमा विसर्जन रुका और पढ़ें

10:04 PM, 21-Oct-2026

बिहार: प्रदेश में 22 अक्तूबर से भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान, पांच नवंबर तक चलेगा ये कैंपेन

बिहार में भाजपा 22 अक्तूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी। 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी जिलों में प्रेस वार्ता, पदयात्रा, युवा संवाद और विद्यार्थी संवाद आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा की गई। और पढ़ें

09:55 PM, 21-Oct-2026

बिहार: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का खुलासा, 14 कट्ठा जमीन के विवाद में रची गई थी साजिश; चार गिरफ्तार

भोजपुर के आरा में सेवानिवृत्त कस्टम अधिकारी राम कुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अवधेश दीक्षित के अनुसार, हत्या के पीछे 14 कट्ठा जमीन का विवाद प्रमुख वजह है और इसकी साजिश 15 से 20 दिन पहले रची गई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:37 PM, 21-Oct-2026

बिहार: सर्किट हाउस में एसी ब्लास्ट से लगी आग, बगल के कमरे में ठहरे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर बाल-बाल बचे

गयाजी के सर्किट हाउस में बुधवार को एसी में ब्लास्ट होने से एक कमरे में आग लग गई। हादसे के दौरान बगल के कमरे में विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार अपनी पत्नी के साथ ठहरे हुए थे। अग्निशमन कर्मियों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर आग पर काबू पाया।
और पढ़ें

09:01 PM, 21-Oct-2026

बिहार: ट्रक पर दौड़ा 11 हजार वोल्ट का करंट, चालक की मौत; सहयोगी गंभीर रूप से झुलसा

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र स्थित भटौलिया नहर के पास बुधवार शाम हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर खड़े ट्रक में 11 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से झुलस गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:54 PM, 21-Oct-2026

बिहार: एक प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! मुंगेर की अंकिता की बेगूसराय में संदिग्ध मौत; पति पर गंभीर आरोप

बेगूसराय के बलिया में 25 वर्षीय विवाहिता अंकिता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 19 अक्तूबर की देर रात उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

08:30 PM, 21-Oct-2026

पटना एमएलसी चुनाव: वज्रगृह में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम करने का निर्देश, कब से तैनात होंगे मजिस्ट्रेट?

पटना स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर स्कूल स्थित वज्रगृह-सह-मतगणना केंद्र बनाया गया है। आज प्रमंडलीय आयुक्त यहां पहुंचे। उन्होंने हर एक जगह का बारिकी से निरीक्षण किया। जानिए आयुक्त ने क्या निर्देश दिए? और पढ़ें

07:52 PM, 21-Oct-2026

बिहार: भाजपा की सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली का कद बढ़ा, छह युवा नेता भी नेशनल टीम में शामिल

BJP Party: विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर का कद अब बढ़ चुका है। मैथिली ठाकुर के साथ बिहार के छह युवा नेताओं को भाजयुमो की नेशनल टीम में जगह मिली है। आइये जानते हैं मैथिली के बारे में...
  और पढ़ें

07:41 PM, 21-Oct-2026

बिहार: सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई, 105 साल पुरानी बंगाली परंपरा में अगले साल फिर आने की प्रार्थना

छपरा के कालीबाड़ी में विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की विदाई बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार की गई। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाई और मां को सिंदूर अर्पित कर खोइछा दिया। उलू ध्वनि और ढाक की थाप के बीच महिलाओं ने अगले वर्ष फिर आगमन की प्रार्थना की। और पढ़ें

07:19 PM, 21-Oct-2026

बिहार: अस्पताल के गेट पर दो घंटे तक तड़पते रहे स्वास्थ्यकर्मी! संदिग्ध मौत के बाद सीसीटीवी फुटेज से उठे सवाल

सासाराम के गौरक्षणी स्थित एक निजी अस्पताल में बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुहीं गांव निवासी करन बिंद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक स्वास्थ कर्मी था। और पढ़ें

07:01 PM, 21-Oct-2026

बिहार: दिनदहाड़े यहां हुई लूट, विरोध करने पर संचालक का सिर फोड़ा; हथियार लहराते फरार हुए चार बदमाश

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चार बदमाशों ने इंडियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने संचालक विजय कुमार के सिर पर हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। और पढ़ें

06:40 PM, 21-Oct-2026

बिहार का मौसम: अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम, पटना में आज बारिश होगी या नहीं, तापमान कितना रहेगा? जानिए अपडेट

बिहार के कई जिलों में गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। सुबह में ग्रामीण क्षेत्रों में पंखे की जरूरत नहीं पड़ती है।राज्य के किस जिले में कैसा मौसम रहेगा? कहां कितनी गर्मी पड़ रही है? बारिश कब होगी? इन सभी सवालों के जवाब आइये जानते हैं... और पढ़ें

06:35 PM, 21-Oct-2026

बिहार: नौ दिन तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही महिला की मौत

सीने में दर्द की शिकायत पर परिजन महिला को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने डिहाइड्रेशन और हृदय संबंधी समस्या की वजह से मौत की आशंका जताई। महिला की रात में भी भी तबीयत बिगड़ी थी। लेकिन कुछ देर में सुधार हो गया था। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

06:26 PM, 21-Oct-2026

बिहार: सिकंदरा में जंगल के बीच चल रही थी मिनीगन फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार; मुंगेर से जुड़ा हथियार सप्लाई का तार

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिर्चा-पाठकचक के पास नहर किनारे जंगल में संचालित अवैध मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा किया है। मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री से तैयार हथियारों की आपूर्ति मुंगेर से जुड़ी मांग के आधार पर की जाती थी। और पढ़ें

04:54 PM, 21-Oct-2026

बिहार: बोर्ड ने आरटीजीएस से वित्तरहित शिक्षकों को भेजा अनुदान, पारदर्शिता बढ़ी

बिहार में वित्तरहित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों को अनुदान राशि मिलनी शुरू हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आरटीजीएस के जरिए सीधे बैंक खातों में राशि भेज रही है। और पढ़ें

04:38 PM, 21-Oct-2026

बिहार: पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कितना अतिरिक्त समय मिला

बिहार पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्तूबर 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 अक्तूबर 2026 कर दिया गया है। योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त समय मिला है।
  और पढ़ें

04:34 PM, 21-Oct-2026

बिहार के इस जिले में फिर हाथियों का उत्पात: बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत व बच्चा घायल, किसानों को सता रही चिंता

बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गांगी गांव में बुधवार सुबह दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने धान की फसल को रौंद दिया और उनकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा घायल हो गया। और पढ़ें

03:59 PM, 21-Oct-2026

बिहार: नशे में धुत एसआई पर दुकानदार के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

बिहार के दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र के छपराघाट गांव में दुर्गा पूजा मेले के दौरान एक दारोगा पर शराब के नशे में दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। और पढ़ें

03:37 PM, 21-Oct-2026

बिहार: रामलीला के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, पांच बच्चों समेत 10 झुलसे; उपचार चल रहा

बिहार के सीवान जिले के रसूलपुर गांव में रामलीला के मंचन के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से पांच बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसे पांच बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। और पढ़ें

03:00 PM, 21-Oct-2026

बिहार: नाव हादसे के सात दिन बाद भी क्यों नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री? पीड़ित परिवारों में बढ़ रही नाराजगी

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे के सात दिन बाद भी पीड़ित परिवारों में नाराजगी है। 13 बच्चों की मौत के बाद पीड़ित अखिलेश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गांव का दौरा नहीं करने और सरकार पर केवल सहायता राशि की घोषणा तक सीमित रहने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

02:49 PM, 21-Oct-2026

बिहार: किसने फैलाई बच्चा चोरी की अफवाह? गांव वालों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

बिहार के जंदाहा थाना क्षेत्र के खोपी बांध वार्ड संख्या-5 में ग्रामीणों ने दो युवकों को बच्चा चोर होने के शक में पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। और पढ़ें

01:53 PM, 21-Oct-2026

बिहार: कृषि प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौत पर क्यों मचा हंगामा, किस डॉक्टर पर लगा आरोप, क्या आया जवाब?

Bihar News : सरकारी अस्पतालों में प्रसव के दौरान मौत पर हंगामा होता रहा है, लेकिन इस बार एक सरकारी अधिकारी की निजी अस्पताल में मौत का मामला गरमाया हुआ है। पटना के एक निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप है। और पढ़ें

01:20 PM, 21-Oct-2026

बिहार: पटना में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रेलवे हॉल्ट पर मिला शव, किस एंगल पर जांच कर रही है पुलिस?

Patna Crime News: पटना के छोटकी मसौढ़ी रेलवे हॉल्ट के प्लेटफॉर्म पर उसका शव मिला। आशंका है कि लोहे की रॉड से हमला करने के बाद शव को रेल हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। मौके से बाइक, मोबाइल मिले हैं। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी हैं। और पढ़ें

01:05 PM, 21-Oct-2026

बिहार: पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, चाकू से हमला कर बुजुर्ग की हत्या; मां को बचाने में बेटा भी घायल

बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रोहड़ा कला गांव में बुधवार सुबह पड़ोसियों के बीच हुई खूनी झड़प में 75 वर्षीय रामा नंदन प्रसाद की मौत हो गई, जबकि बेबी देवी और उनका 25 वर्षीय बेटा किशन कुमार घायल हो गए। मां को बचाने के दौरान किशन के हाथ में चाकू लगा। और पढ़ें

12:43 PM, 21-Oct-2026

बिहार न्यूज: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला 35-40 वर्षीय व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में कासिरामपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे झाड़ियों में 35 से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने और तस्वीरें दूसरे थानों में भेजकर पहचान कराने में जुटी है। और पढ़ें

10:00 AM, 21-Oct-2026

बिहार: आनंद मोहन ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राहुल राज का थामा हाथ, एनडीए के सीट बंटवारे पर सवाल

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (03-सारण) के चुनाव से पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन ने निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज को समर्थन देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए की सीट बंटवारे की रणनीति और सारण में राजपूत समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें

08:52 AM, 21-Oct-2026

बिहार: मसौढ़ी में रावण वध के बाद भगदड़, चार महिलाएं घायल, एंबुलेंस भी जाम में फंसी; जानिए क्यों हुआ ऐसा?

पटना के मसौढ़ी स्थित गांधी मैदान में रावण दहन के बाद इस घटना से अफरातफरी मच गई। अगर सही समय पर स्थानीय लोग ने मोर्चा नहीं संभाला होता तो स्थिति भयावह हो सकती थी। युवकों ने घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

08:33 AM, 21-Oct-2026

नालंदा में मामूली विवाद पर मर्डर: तीन दिन पहले छुट्टी पर घर आया था चालक, भीड़ के बीच सिर में मारी गोली

बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में मंगलवार देर रात गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में 47 वर्षीय ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव की संकरी गली में दो अज्ञात बाइक खड़ी थीं। और पढ़ें

07:32 AM, 21-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के मधुबनी जिले में एनएच-27 पर फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा में सड़क हादसे में पुलिस चालक तेज नारायण साह की मौत हो गई। बोलेरो का टायर सड़क के गड्ढे में जाने से वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया और पलट गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें