फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:27 PM, 20-Oct-2026

बिहार: कहीं 80 तो कहीं 60 फीट का रावण, हजारों लोगों ने देखा दहन; जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर, मुसहरी, मड़वन और बोचहां प्रखंड में विजयादशमी पर रावण दहन हुआ। पनसलवा में 80 फीट और परसौनीनाथ फुलवरिया में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले जलाए गए। कार्यक्रमों में हजारों श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

और पढ़ें

07:59 PM, 20-Oct-2026

बिहार: पटना के गांधी मैदान में रावण वध समारोह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की भगवान श्रीराम की आरती

पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी पर आयोजित रावण वध समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल सैयद अता हसनैन और नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती की। इसके बाद रावण सहित तीन पुतलों का दहन किया गया।

और पढ़ें

07:53 PM, 20-Oct-2026

बिहार: मंदिर में पूजा कर घर लौटी थी प्रियंका, पानी लेने के दौरान 440 वोल्ट के तार की चपेट में आई; मौत

मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र की बहू कंचन शाही ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में 108 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम में अपनी बेटियों और परिवार के साथ भाग लिया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी।

और पढ़ें

विज्ञापन
07:43 PM, 20-Oct-2026

दुर्गा पूजा: सात समंदर पार भी नहीं भूलीं बिहार की परंपराएं, औराई की बहू ने अमेरिका में किया कन्या पूजन

मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र की बहू कंचन शाही ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में 108 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम में अपनी बेटियों और परिवार के साथ भाग लिया। आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी।

और पढ़ें

07:38 PM, 20-Oct-2026

बिहार: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग में बेगूसराय के ऋतिक का नाम, परिवार ने कहा- बेटे को गलत फंसाया जा रहा है

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में बेगूसराय के ऋतिक कुमार महतो उर्फ रोशन का नाम सामने आया है। परिवार ने उसे निर्दोष बताते हुए पहचान पर सवाल उठाए हैं। मामले की जांच जारी है।

 

और पढ़ें

विज्ञापन
07:26 PM, 20-Oct-2026

बिहार: छपरा में भगवान श्रीराम ने रावण और लक्ष्मण ने मेघनाद का किया वध, 90 फीट का रावण जलाया गया

छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में विजयादशमी पर रावण वध समारोह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम ने रावण और लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। करीब 90 फीट ऊंचे रावण और 80 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतले जलाए गए।

और पढ़ें

07:22 PM, 20-Oct-2026

बिहार के बेगूसराय में भीषण हादसा: थार की टक्कर से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, चालक फरार; 10 मीटर तक घसीटता रहा

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-333बी पर थार और बाइक की टक्कर में पिता संतोष यादव, उनके सात वर्षीय बेटे आयुष और सुलेखा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने थार जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू की है।

और पढ़ें

06:23 PM, 20-Oct-2026

बिहार: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन

गोपालगंज के बंजारी बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शैलेश कुमार राय और हर्षित ठाकुर की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब डिजाइन और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर NHAI के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 

और पढ़ें

06:17 PM, 20-Oct-2026

बिहार: पारू के कुंवारी गांव में अग्निकांड, आग की चपेट में आए दो घर; सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड स्थित कुंवारी गांव में शॉर्ट सर्किट से कमली देवी के घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ और दो घर प्रभावित हुए। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

और पढ़ें

06:13 PM, 20-Oct-2026

लॉरेंस बिश्नोई: टाइगर श्रॉफ कांड से पहले बिहार में कुख्यात रहा है गैंग; पप्पू यादव से पवन सिंह तक जुड़े मामले

Crime: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर चर्चा में है। बिहार में पप्पू यादव, उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह को धमकियों गतथा कथित सहयोगी की गिरफ्तारी ने सवाल खड़े किए हैं। और पढ़ें

05:13 PM, 20-Oct-2026

बिहार: दो महीने तक जिंदगी से जूझता रहा युवक, इलाज के दौरान मौत; फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

बाढ़ के अकबरपुर इलाके में करीब दो महीने पहले गोलीबारी में घायल रोशन पांडे की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम किया और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

और पढ़ें

04:57 PM, 20-Oct-2026

बिहार में खाकी पर दाग: शराब तस्करी में जीआरपी हवलदार और महिला होमगार्ड गिरफ्तार, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

वैशाली के हाजीपुर जीआरपी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के आरोप में एक हवलदार नरेंद्र कुमार सिंह और महिला होमगार्ड अर्चना कुमारी गिरफ्तार किए गए। वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई हुई। चार बैग से 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दोनों न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

और पढ़ें

04:03 PM, 20-Oct-2026

बिहार: डुमरांव में मोबाइल दुकान का शटर उठाकर लाखों की चोरी, आईफोन समेत दर्जनों महंगे फोन ले उड़े चोर

बक्सर के डुमरांव में चोरों ने गीता मोबाइल सेंटर का शटर उठाकर आईफोन समेत दर्जनों महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच और चोरों की पहचान में जुटी है।

और पढ़ें

03:55 PM, 20-Oct-2026

बिहार: महानवमी पर इंसानियत हुई शर्मसार, झाड़ियों में फेंकी मिली नवजात बच्ची; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में झाड़ियों में फेंकी गई नवजात बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। बच्ची को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

03:51 PM, 20-Oct-2026

बिहार: अनंत सिंह का नीरज कुमार पर हमला, बोले- वो घमंडी आदमी, भगवान से प्रार्थना है कि ऐसे व्यक्ति को हराया जाए

बिहार के विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने और उन्हें हराने का दावा किया। उन्होंने नीरज कुमार को घमंडी बताया, अस्पताल जाने पर तंज कसा और खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए जनता से माफी मांगी।

 

और पढ़ें

03:46 PM, 20-Oct-2026

बिहार: अधेड़ की हत्या से हड़कंप, चेहरे और सीने पर मिले गहरे जख्म; एनएच-19 पर हादसे में बाइक सवार की मौत

रोहतास जिले में मंगलवार सुबह दो घटनाएं हुईं। करगहर के डुमरा गांव में 50 वर्षीय जनार्दन तिवारी का शव मिला, जिनकी हत्या की आशंका है। वहीं, दरिगांव में हाईवे पर बाइक दुर्घटना में पश्चिम बंगाल निवासी मंटू दास की मौत हो गई।

और पढ़ें

03:40 PM, 20-Oct-2026

बिहार: सीएम सम्राट ने तेलडीहा-असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बदुआ नदी रिवर फ्रंट का लिया जायजा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांका के तेलडीहा और असरगंज स्थित दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने बदुआ नदी तट पर रिवर फ्रंट निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को तेजी लाने का निर्देश दिया।

और पढ़ें

03:29 PM, 20-Oct-2026

बिहार: भतीजे की पत्नी से अवैध संबंध के आरोप के बीच चाचा पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप, वारदात के बाद फरार

पटना के फुलवारीशरीफ स्थित बभनपुरा गांव में 30 वर्षीय दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके चाचा ललन शर्मा पर हत्या का आरोप है। पारिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग की आशंका के बीच पुलिस जांच कर रही है।

और पढ़ें

03:21 PM, 20-Oct-2026

बिहार में चोरों का बड़ा खेल: पूजा पंडाल घूमने गया परिवार, पीछे से घर साफ; 55 लाख के गहने-कैश चोरी का दावा

Crime: गयाजी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पूजा पंडाल घूमने गए परिवार के बंद घर से चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चुरा लिए। पीड़ित ने 55 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया। और पढ़ें

03:11 PM, 20-Oct-2026

बिहार: भागलपुर में खेत की आरी काटने के विवाद में 22 वर्षीय युवक की हत्या, चचेरे चाचा पर आरोप

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठानिया दियारा में खेत की आरी काटने के विवाद में 22 वर्षीय किसान राधे कुमार मंडल की मौत हो गई। परिजनों ने चचेरे चाचा महेंद्र मंडल पर हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

और पढ़ें

03:05 PM, 20-Oct-2026

बिहार: बेगूसराय में 200 साल पुरानी अनोखी परंपरा, हर शाम फूलों से सजती हैं मां भगवती, सुबह विसर्जन

बेगूसराय के विक्रमपुर गांव में करीब 200 साल पुरानी परंपरा के तहत नवरात्र में हर शाम फूलों और बेलपत्र से मां भगवती का नया स्वरूप बनाया जाता है। रातभर पूजा के बाद सुबह विसर्जन होता है। ग्रामीण इसे आस्था और सद्भाव का प्रतीक मानते हैं।

और पढ़ें

02:48 PM, 20-Oct-2026

बिहार: प्रशांत किशोर और महागठबंधन पर संजय सरावगी का हमला, बोले- विधान परिषद की सभी सीटें जीतेगा एनडीए

बिहार विधान परिषद चुनाव में की सभी सीट एनडीए की जीत जनता ने तय किया,प्रशान्त किशोर को जनता जवाब देगी; विरोधियों का होगा सफाया,प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बयान। विरोधी दल पर निशाना साधा कहा हार सुनिश्चित है इस बार भी इनका। और पढ़ें

02:42 PM, 20-Oct-2026

बिहार: 90 फीट के रावण और 80 फीट के मेघनाथ का होगा दहन, 'लोकल फॉर वोकल' की पहल से स्थानीय कलाकारों को मिला मौका

शहर के राजेंद्र स्टेडियम में 90 फीट ऊंचे रावण और 80 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। वहीं पीएम मोदी की ‘लोकल फॉर वोकल’ की ख्याल को रखते हुए विशालकाय पुतलों के निर्माण स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। और पढ़ें

02:35 PM, 20-Oct-2026

बिहार क्राइम: गोपालगंज में छह साल के बच्चे की हत्या, गंडक नहर में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में छह वर्षीय विवेक कुमार का शव सोमवार देर शाम हथुआ शाखा गंडक नहर से मिला। बच्चा दोपहर से लापता था। सिर कुचलकर हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

02:30 PM, 20-Oct-2026

बिहार: 59 साल से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बना रहे मोहम्मद जफर आलम, बोले- कलाकार का कोई धर्म नहीं होता

Ravana Dahan: गयाजी शहर के गांधी मैदान में मुस्लिम कलाकार मोहम्मद जफर आलम 59 वर्षों से रावण का पुतला बना रहे हैं। इस बार 60 फीट का रावण, 55 फीट के कुंभकर्ण-मेघनाथ बनेंगे। और पढ़ें

01:56 PM, 20-Oct-2026

बिहार: गया में दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे भाई की मौत, बड़ा की हालत गंभीर

बिहार: गया में दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे भाई की मौत, बड़ा की हालत गंभीर और पढ़ें

01:26 PM, 20-Oct-2026

बिहार: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक के बाद मेदांता के आईसीयू में भर्ती

बिहार में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार को सीवान में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें पटना लाकर मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
  और पढ़ें

01:08 PM, 20-Oct-2026

बिहार: गया में दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर

गया के मानपुर में गोलीबारी में मोतिहारी में तैनात दारोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दो बेटों को गोली मार दी गई। छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह (32) की हालत गंभीर है। परिजनों के अनुसार, विवाद के बाद दोनों भाइयों को फोन कर बुलाया गया था। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

09:50 AM, 20-Oct-2026

बिहार: कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में पिता-पुत्र की मौत, मुजफ्फरपुर पहुंचते ही शव देखकर बिलख पड़ा परिवार

कोलकाता के चोरबागान इलाके में दुर्गा पूजा के दौरान हुई भगदड़ में मुजफ्फरपुर निवासी 38 वर्षीय अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनके बेटे आयुष की मौत हो गई। हादसे में अभिषेक की पत्नी निभा गंभीर रूप से घायल हुईं, जबकि परिचित राजेश कुमार श्रीवास्तव को भी चोटें आईं। और पढ़ें

08:51 AM, 20-Oct-2026

बिहार: भोजपुर में दुर्गा पूजा के दौरान बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

भोजपुर जिले के आरा स्थित इब्राहिमनगर में दुर्गा पूजा के अवसर पर बहन के घर आए 22 वर्षीय अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। और पढ़ें

08:00 AM, 20-Oct-2026

सारण: रावण वध कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा सख्त, राजेंद्र स्टेडियम में भीड़ प्रबंधन और यातायात पर रहेगा विशेष जोर

सारण के राजेंद्र स्टेडियम में होने वाले रावण वध कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को समय पर ड्यूटी संभालने, यातायात सुचारु रखने और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

06:39 AM, 20-Oct-2026

युवाओं के लिए काम की खबर: PMEGP पोर्टल कब खुलेगा? जीतन राम मांझी ने बताया आवेदन शुरू होने का पूरा अपडेट

बिहार में पहले से ही रोजगार और स्वरोजगार को लेकर चुनौतियां बनी हुई हैं। ऐसे में जिला उद्योग केंद्र से लेकर ऑनलाइन पोर्टल तक आवेदन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाने से युवाओं की परेशानी और बढ़ गई है। युवाओं की इस परेशानी को लेकर 'अमर उजाला' ने केंद्रीय मंत्री से बात की, आइये जानते हैं उन्होंने क्या अपडेट दिया? और पढ़ें

05:53 AM, 20-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: बिहार के सरकारी विभागों में घूसखोरी अधिकारियों और कर्मचारियों के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की नजर किन विभागों के अफसरों और कर्मचारियों पर है, बता रही है यह रिपोर्ट। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें