मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम कराने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में नावकोठी पुलिस ने दो साल से फरार संतोष कुमार को मधेपुरा के बिहारीगंज से गिरफ्तार किया। जमीन के नाम पर ठगी के अन्य आरोपों की भी जांच जारी है।
और पढ़ेंभाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने, चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाने और लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाया।
और पढ़ेंगुजरात के दाहोद जिले में 10.20 लाख रुपये की कथित साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बक्सर के फुआ घाट से शैलेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऐप से ठगी का आरोप है।
और पढ़ेंपटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। डोमिनोज में करीब 32 हजार रुपये कीमत की 160 खराब पिज्जा स्क्रीन नष्ट की गईं। स्वच्छता और भंडारण संबंधी कमियों पर 14 दिनों का सुधार नोटिस जारी किया गया।
और पढ़ेंसारण के मढ़ौरा में क्रिकेट बैट से हमले में गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय आयुष कुमार की चार महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बेतिया अंचल में करीब 50 साल पुरानी जमाबंदी को कथित तौर पर न्यायालय के आदेश के बिना रद्द कर दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज करने का मामला सामने आया है। आयुक्त ने प्राथमिकी, दंडात्मक कार्रवाई और अधिकारियों से जवाब मांगा है।
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गोली मारने की कथित धमकी के आरोप पर प्रशांत किशोर ने सरकार को मुकदमा दर्ज करने की चुनौती दी। उन्होंने अपने बयान का बचाव किया और जन सुराज पर पैसे बांटने के भाजपा के आरोपों को बेतुका बताया।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर में नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ‘जय माता दी’ के जयकारों से शहर गूंज उठा। पंकज मार्केट का राजस्थान के किले जैसा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
और पढ़ेंगोपालपुर के पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने भागलपुर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर गोपाल मंडल ने जदयू को बिचौलियों की पार्टी बताते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कांग्रेस की मजबूती का दावा किया।
और पढ़ेंबक्सर के एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव की टीम ने राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में पटना को 58-24 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बक्सर के 11 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर में त्योहारों के दौरान चेन, पर्स और मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय महिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नगर थाना पुलिस ने 15 महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनमें उत्तर प्रदेश की 11 और बिहार की चार महिलाएं शामिल हैं।
सारण जिले के मानोपाली में शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में 21 वर्षीय मुन्ना कुमार की मौत हो गई। सड़क पर संतुलन बिगड़ने से वह गिरकर फिसलने लगा और दूसरी बाइक से टकरा गया। हादसे में जितेंद्र गुप्ता गंभीर रूप से घायल हुए।
और पढ़ेंबिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। पूर्णिया में स्टेशन तैयार है, जबकि चार जिलों में निर्माण जारी है। पटना के 10 सरकारी परिसरों में भी फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।
पटना के अलावलपुर में थर्मोकोल कचरे से दाने बनाकर हर महीने 40 से 50 टन उत्पादन किया जा रहा है। करीब 17.50 लाख रुपये के मासिक कारोबार वाली इस इकाई से 12 लोगों को रोजगार मिला है और कारोबार दूसरे राज्यों तक पहुंचा है।
और पढ़ेंमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के तीन दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बिहार की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
और पढ़ेंभोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के पास शनिवार को सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों और एक युवक की मौत हो गई। बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूदा युवक भी गहरे पानी में डूब गया।
और पढ़ेंबक्सर में शिक्षक के वेतन भुगतान मामले में न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोनों को 30 दिनों में राशि जमा करनी होगी।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए दावा किया कि वह लंबे समय से आपदा प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने इस बाढ़ में 20 करोड़ रुपये बांटने का दावा किया और प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए।
और पढ़ेंदरभंगा के विशनपुर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव में घर के दरवाजे पर सो रहे 65 वर्षीय सुरेंद्र ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जमीन विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
और पढ़ेंदानापुर के आशोपुर में लखनी बीघा पुलिस चौकी के पास बाउंड्री के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस को हत्या कर शव छिपाने की आशंका है। पहचान और जांच जारी है।
सीवान के बेलहट्टा पोखरा मोड़ के पास शनिवार को दो युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर व्यापारी शंभू बरनवाल से तलाशी के बहाने एक लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।
और पढ़ेंनवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता अपने भक्तों को भय और बाधाओं से मुक्ति देकर सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिल रहा है।
और पढ़ेंगोपालगंज के बगहवां मिश्र गांव में शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 14 वर्षीय अतुल यादव की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सड़क पर बने अवैध स्पीड ब्रेकर को हादसे की वजह बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ेंभोजपुर के पवना गांव में शुक्रवार रात दुर्गा पूजा घूमने आए 18 वर्षीय शांतनु कुमार की बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा स्थित गढ़देवी माता मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। नीम के पेड़ में विराजमान मां के दर्शन के लिए दूर-दराज से भक्त पहुंचते हैं। मंदिर प्राचीन मान्यताओं, धार्मिक कथाओं और लोकपरंपराओं से जुड़ा है।
और पढ़ेंकिशनगंज में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने नाहिद गनी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मलेशिया, दुबई समेत अन्य देशों में रोजगार दिलाने का भरोसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूली गई। और पढ़ें
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विधायक अनंत सिंह के नीतीश कुमार के कहने पर कई हत्याएं करने के कथित बयान को गलत बताया। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। हालांकि, मांझी ने कहा कि इस बयान का एमएलसी चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उनकी जीत तय है। और पढ़ें
बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट स्थित मध्य विद्यालय कन्या की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। और पढ़ें
बिहार के गयाजी में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी लगाई गई है। शनिवार को केदारनाथ मार्केट के समीप आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। और पढ़ें
दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और जाम से निपटने के लिए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने नया रूट चार्ट जारी किया है। नई व्यवस्था 17 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगी। और पढ़ें
मां कालरात्रि की आराधना से दूर होते हैं शनि के दुष्प्रभाव, भक्तों को मिलता है अभय का वरदान और पढ़ें
बिहार के पटना जिले के बाढ़ शहर में शुक्रवार देर शाम जनसुराज की चुनावी सभा हुई। इसमें पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह व डॉ. दिव्या ज्योति शामिल हुए। प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव में सीधी लड़ाई अनुज सिंह और नीरज कुमार के बीच है। और पढ़ें
Bihar News : तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा नावों के सहारे ही अब भी। सरकार बड़ी परियोजनाओं पर केंद्रित है, जबकि विपक्ष के नेता यहां आज तक कुछ बदलाव नहीं कर सके हैं। नाव हादसे में 13 की मौत के बाद क्या है राघोपुर का हाल? और पढ़ें
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में 13 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच जिला प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), राघोपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बदलकर डॉ. सुशीला कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। और पढ़ें
बिहारशरीफ में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 17 से 21 अक्तूबर तक नई यातायात व्यवस्था लागू की है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। कई प्रमुख सड़कों पर वन-वे व्यवस्था लागू होगी, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। और पढ़ें
राजद सांसद सुधाकर सिंह को आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन ने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि सांसद ने उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक बयान दिए। उन्हें 15 दिन के भीतर माफी न मांगने की स्थिति में मुकदमे की चेतावनी दी गई है। अब सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पूछा है कि क्या नोटिस भेजने से पहले अधिकारी ने सरकार से मंजूरी ली थी? पढ़िए रिपोर्ट और पढ़ें