बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने अहियापुर के पास स्थित भारत गैस की ग्रामीण वितरण एजेंसी में लूटपाट की। बदमाशों ने हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर दीवार पर गोली चलाई और एजेंसी के तीन कर्मचारियों व गैस लेने आए तीन उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन भी छीन लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
और पढ़ें
Bihar News: बिहार में पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने कई वित्तीय और प्रशासनिक कदमों की जानकारी दी है। पंचायतों के लिए 1,850 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। जानिए ग्राम कचहरी के खर्च, प्रतिनिधियों के भत्ते और पंचायत भवनों के निर्माण पर विभाग ने क्या बताया? और पढ़ें
बिहार विधान परिषद का सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक के लिए आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता जदयू दफ्तर में एकजुट हुए। उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव, मंत्री निशांत कुमार और दीपक प्रकाश समेत कई बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। और पढ़ें
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में लापता युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में युवती का शव घर के पीछे आम के बगीचे में गड्ढे से बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका की मां और बड़ी बहन समेत परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में बाढ़ पहुंचे। उन्होंने बाढ़ को अपने पिता नीतीश कुमार की कर्मस्थली बताते हुए मतदाताओं से उनके विकास कार्यों को याद कर वोट देने की अपील की। और पढ़ें
रोहतास जिले के धर्मपुरा थाना क्षेत्र में रूपहथा गांव के समीप लगभग 50 वर्षीय रीता देवी की कथित रूप से चेन स्नेचिंग के दौरान चाकू मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों से बात करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में गुरुवार को एक महिला का शव घर से करीब 100 मीटर दूर गाछी में गड्ढे के अंदर मिला। मृतका की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई है। गले और सिर पर जख्म के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। और पढ़ें
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 40 किसान जागरूकता और ज्ञान वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत किसानों को उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों और अनुदान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रेल सेवाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। और पढ़ें
BSEB Exam News: बिहार बोर्ड के परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए काम की खबर है। बीएसईबी ने फॉर्म भरने की तारीख बढ़ा दी है। बीएसईबी ने और भी कुछ फैसले लिए हैं, आइये जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें
पूर्णिया के भवानीपुर में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जमीन की मापी के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सरकारी अमीन प्रमोद उरांव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पीड़ित की शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने यह कार्रवाई की। और पढ़ें
बिहार के मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 62 एकड़ में फैले मेगा फुटवेयर एंड एसेसरीज पार्क का उद्घाटन किया। यहां पांच लेदर फैक्ट्रियां शुरू होने और करीब 2,100 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें
बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में 15 साल के छात्र की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। छात्र का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्कूल के सीढ़ी रूम के पास पड़ा मिला। और पढ़ें
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड की रामपुर श्यामचंद पंचायत में हुए नाव हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर पहले ही लोगों को हादसे की जानकारी मिलने लगती थी। सड़क के मोड़ों पर खड़े स्थानीय लोग गाड़ियों की रफ्तार धीमी होते ही लोगों को घटनास्थल का रास्ता बताने लगते थे। और पढ़ें
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव डूबने से 13 बच्चों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार का तरीका चर्चा में है। भगतान टोला के कुछ परिवारों में मृतकों के शवों को जलाने या दफनाने के बजाय नदी में विसर्जित करने की परंपरा है। और पढ़ें
Navratri 2026: शारदीय नवरात्र का आज पांचवां दिन है। घरों के अंदर सुबह से देवी स्तुति चल रही है। पटना में कई जगह पूजा पंडाल बनाए गए हैं। हर एक पंडाल खास है। ऐसे में एक पूजा पंडाल ऐसा भी है, जहां पर बिहार की चिंता को दिखाया गया है। यह पंडाल सुर्खियों में है। आइये जानते हैं इसके बारे में... और पढ़ें
बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र में शराब तस्करों की फायरिंग में मद्य निषेध विभाग की विशेष जांच इकाई (ईआईबी) के सिपाही अजीत कुमार की मौत हो गई। पटना मुख्यालय की ईआईबी टीम शराब से लदी पिकअप वैन का पीछा कर रही थी, तभी हाईवे पर फ्लाईओवर के पास तस्करों के लिए रेकी कर रहे एक लाइनर ने टीम पर गोली चला दी। और पढ़ें
बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के सफियाबाद गांव में गैस रिसाव से लगी भीषण आग में तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें
पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के कन्हौली बाजार में पुलिस ने नकली ब्रांडेड चप्पल बनाने के मामले का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान स्पार्क कंपनी के लोगो वाले 420 चप्पल, 240 तैयार चप्पल, 220 बॉक्स और 250 रैपर बरामद किए गए। और पढ़ें
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के यजुआर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में 40 दिनों से लापता 19 वर्षीय पलक कुमारी का सड़ा-गला शव आम के बगीचे में जमीन खोदकर बरामद किया गया। पलक एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। उसकी मां उषा देवी ने पुलिस को बताया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिवार ने शव को घर से करीब 200 मीटर दूर बगीचे में दफना दिया था। और पढ़ें
बिहार के आरा में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कस्टम विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने जैन कॉलेज के पास वारदात को अंजाम दिया। और पढ़ें
बिहार के समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र स्थित गौसपुर सरसौना गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे पर अपने 70 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान भाग्य नारायण राय के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र गौचरण राय है। और पढ़ें
बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के काजी डुमरा गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार शराब धंधेबाज लालबाबू पासवान को छुड़ाकर भगा दिया गया। और पढ़ें