बेगूसराय में इलाज कराने और खरीदारी करने आई एक महिला पति और बेटी से अचानक बिछड़ गई। पति के मुताबिक, वह छोला-भटूरा की दुकान पर हाथ धोने की बात कहकर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने महिला को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर से बरामद किया। और पढ़ें
दरभंगा के बेनीपुर स्थित सिद्धपीठ मां हैयहठ्ठ देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस ऐतिहासिक मंदिर की खास परंपरा है कि यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के बजाय उनके पवित्र सिंहासन की पूजा की जाती है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। और पढ़ें
सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में नवरात्र की पूजा कर घर लौट रहे दंपती को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सुमन ओझा की मौत हो गई, जबकि उनके पति सिंटू ओझा घायल हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-331 पर यातायात बाधित कर दिया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में नदी में नहाने के दौरान हालिमपुर पंचायत के सरपंच ईश्वर चंद्र दिवाकर (52) की डूबने से मौत हो गई। वह गांव में एक महिला के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। उन्हें बचाने की कोशिश में एक अन्य व्यक्ति भी डूबने लगा, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। और पढ़ें
समस्तीपुर के वारिसनगर में पिता की बीमारी के दौरान लिया गया संकल्प पूरा करने के लिए मनीषा कुमारी ने नवरात्र के पहले दिन कठिन साधना शुरू की। पूर्णाही पंचायत के चारों गांव स्थित पंचगामा दुर्गा मंदिर में वह अपने सीने पर नौ कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना कर रही है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री व अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समारोह के बाद बेली रोड का निरीक्षण किया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
बिहार के औरंगाबाद जिले में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल सामने आया है। आरोप है कि कार्यालय का एक निम्नवर्गीय लिपिक खुद ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) बन बैठा। उसने कई कागजातों पर डीईओ के फर्जी हस्ताक्षर किए और उनके नाम से कई आदेश जारी कर दिए। और पढ़ें
भोजपुर में नवरात्रि के दौरान केले की बढ़ती मांग के बीच रसायनों से फल पकाने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है। चमकदार और पीले केले की पहचान करना उपभोक्ताओं के लिए मुश्किल हो रहा है। और पढ़ें
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने युवाओं को ‘तेलचट्टा’ कहे जाने पर जीतन राम मांझी के बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल उचित नहीं है। चिराग ने एसआईआर के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की। और पढ़ें
बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर की पहचान करीब 600 वर्ष पुरानी धार्मिक परंपराओं, लोककथाओं और तंत्र साधना से जुड़ी मान्यताओं के कारण है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना परमार वंश के राजाओं ने कराई थी। और पढ़ें
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती पर उनकी जन्मभूमि सिताब दियारा के विकास और उनकी विचारधारा की प्रासंगिकता पर सवाल उठ रहे हैं। 11 अक्तूबर 1902 को सारण जिले के सिताब दियारा के लाला टोला में जन्मे जेपी ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संपूर्ण क्रांति तक देश की राजनीति को नई दिशा दी। और पढ़ें
बिहार के वैशाली जिले में महात्मा गांधी सेतु की पूर्वी लेन पर शनिवार देर रात पाया नंबर 26 के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के रंगीला चौक निवासी शौरभ कुमार और सुभई गांव निवासी कुमार कृतिक के रूप में हुई है। और पढ़ें
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित बालूघाट बांध रोड पर रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व वार्ड पार्षद रेखा कुमारी के घर पर कई राउंड फायरिंग की। बदमाशों ने घर के दरवाजे और वहां खड़ी कार को भी निशाना बनाया। और पढ़ें
बिहार के किशनगंज में डायल 112 में तैनात सिपाही समीर कुमार की सर्विस पिस्टल से गोली लगने के बाद मौत हो गई। रविवार सुबह सदर थाना परिसर स्थित सिपाही बैरक में हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। और पढ़ें
बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड स्थित हरपुर बोचहा दुर्गा स्थान में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को सप्तमी या अष्टमी तक इंतजार नहीं करना पड़ता। यहां शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही मंदिर के पट खोल दिए जाते हैं और नौ दिनों तक पूजा-अर्चना, आरती व दर्शन का सिलसिला चलता है। और पढ़ें
बिहार के बेगूसराय जिले के पपरौर निवासी तीन युवक ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर सात अक्तूबर को रील बनाने के दौरान तेज लहरों की चपेट में आकर समुद्र में डूब गए। तीनों युवक मजदूरी करने के लिए ओडिशा गए थे। और पढ़ें
Navratri 2026 : नवरात्र आज से शुरू हो गया है। घरों के अंदर सुबह से देवी स्तुति चल रही है। ऐसे में शुभ मुहूर्त के साथ पटना में जिस जगह देवी दर्शन के लिए नवरात्र में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहां की तैयारी भी देखें। और पढ़ें
बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर दियारा में मछली पकड़ने गए चार मछुआरों को कथित तौर पर रंगदारी नहीं देने पर घेरकर मारपीट की गई। परिजनों के अनुसार, आरोपितों ने मछली पकड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की थी। और पढ़ें
बेगूसराय में चकिया थर्मल रेल क्रॉसिंग के पास एनएच-31 पर शनिवार देर शाम भीषण जाम के बीच खड़े एक सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर चकिया थाना पुलिस और बरौनी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। और पढ़ें