फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:05 PM, 05-Oct-2026

बिहार: स्पेन की एकल मां की गोद में पहुंचा सारण का शिशु, मिलेगा नया परिवार और सुरक्षित भविष्य

सारण के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित शिशु को स्पेन की एकल मां ने गोद लिया है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अंतिम दत्तक ग्रहण आदेश जारी किया। मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के तहत पूरी हुई। और पढ़ें

08:40 PM, 05-Oct-2026

बिहार: सरकारी पिस्टल से महिला कांस्टेबल के पति ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में एम्स रेफर

बिक्रम थाना में तैनात महिला कांस्टेबल श्रुति कुमारी के पति ने सोमवार शाम किराए के मकान में पत्नी के सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। सिर में गोली लगने से गंभीर हालत में उन्हें पटना एम्स रेफर किया गया है।

और पढ़ें

08:29 PM, 05-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर की 16 साल की किशोरी की हत्या की आशंका, दरभंगा में मिला शव; परिवार फरार; ऑनर किलिंग का शक

मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी का शव दरभंगा के कमतौल में मिला। जांच में पहचान टेकवारा गांव की रहने वाली के रूप में होने की जानकारी मिली। परिवार के फरार होने से पुलिस ऑनर किलिंग के एंगल से जांच कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:23 PM, 05-Oct-2026

बिहार: भांजी को डूबता देख बचाने नदी में कूदी मौसी, दोनों की मौत; तीन घंटे बाद मिला शव

समस्तीपुर के रोसड़ा में क्षौर कर्म की रस्म के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गई 15 वर्षीय सोनी कुमारी डूबने लगी। उसे बचाने नदी में कूदी मौसी काजल कुमारी भी डूब गईं। दोनों की मौत हो गई।

 

और पढ़ें

08:18 PM, 05-Oct-2026

बिहार: दरभंगा स्टेशन से घर लौट रहे यात्रियों को हथियार के बल पर लूटा, 50 हजार नकद और सामान लेकर फरार हुए बदमाश

भैरवस्थान थाना क्षेत्र में हथियारबंद चार बदमाशों ने ऑटो सवार दो यात्रियों से 50 हजार रुपये, दो सूटकेस और दो बैग लूट लिए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने दो सूटकेस बरामद किए हैं।

और पढ़ें

विज्ञापन
07:50 PM, 05-Oct-2026

विधान परिषद चुनाव: एनडीए से नीरज कुमार और नवल किशोर यादव ने भरा पर्चा, नामांकन में पहुंचे निशांत ने क्या कहा?

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव होना है। नामांकन प्रक्रिया के तहत पटना स्नातक और शिक्षक सीट से एनडीए से नीरज कुमार और नवल किशोर यादव ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच एनडीए नेताओं ने दोनों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया।  और पढ़ें

07:40 PM, 05-Oct-2026

बिहार: 10.83 लाख ऐंठने के बाद महिला सिपाही के पति को फंसाने की साजिश, खगड़िया में दो भाई गिरफ्तार

खगड़िया में महिला सिपाही को अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर 10.83 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया। शिकायत के बाद आरोपियों ने महिला के पति को गांजा, शराब और हथियार के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची।

 

और पढ़ें

07:23 PM, 05-Oct-2026

बिहार: पूर्णिया में प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को दिलाएंगे 7वां वेतनमान

पूर्णिया में प्रशांत किशोर ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. रजनीश रंजन के समर्थन में सभा की। उन्होंने शिक्षकों को 7वां वेतनमान दिलाने, सीमांचल के 10 हजार युवाओं को रोजगार देने और एमएलसी चुनाव से सरकार को जवाबदेह बनाने की बात कही।

 

और पढ़ें

07:19 PM, 05-Oct-2026

बिहार: कैमूर में 78.400 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; 46,590 रुपये और बाइक जब्त

कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के बघेला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 78.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 46,590 रुपये नकद और एक बाइक भी जब्त की गई।

 

और पढ़ें

07:15 PM, 05-Oct-2026

बिहार: तेजस्वी ने महागठबंधन की ओर कर दिया बड़े आंदोलन का एलान, किस दिन क्या करेंगे? जानिए पूरी योजना

महागठबंधन के घटक दल राजद और कांग्रेस ने विधान परिषद चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं लेकिन आज यह दोनों एक मुद्दे पर फिर से साथ हो गए। चुनाव आयोग के खिलाफ दोनों दलों ने मिलकर लड़ने का एलान किया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पूरे बिहार में आंदोलन किया जाएगा।  और पढ़ें

07:15 PM, 05-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में चाकूबाजी की घटना, गर्दन पर वार से युवक गंभीर; बीच-बचाव में दूसरा भी घायल

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के मछैई गांव में चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए। देवांग राज की गर्दन पर चाकू का वार लगा, जिससे हालत गंभीर है। बीच-बचाव में मुन्ना घायल हुआ। आरोपी बम्बम फरार है, पुलिस छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें

07:10 PM, 05-Oct-2026

बिहार: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा, जदयू और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के सर्वेश कुमार, जदयू के डॉ घनश्याम राय और कांग्रेस के डॉ मदन मोहन झा ने नामांकन दाखिल किया। संजय झा ने 20 वर्षों में रिकॉर्ड शिक्षक बहाली का दावा किया, जबकि मदन मोहन झा ने जीत की हैट्रिक का भरोसा जताया।

और पढ़ें

07:00 PM, 05-Oct-2026

बिहार: 2400 करोड़ के नए रेल पुल पर दौड़ी पहली ट्रेन, कोशी एक्सप्रेस ने सबसे पहले पार की गंगा

सिमरिया-मोकामा के बीच करीब 2400 करोड़ रुपये की लागत से बने नए डबल ट्रैक रेल पुल पर नियमित परिचालन शुरू हो गया। पहली ट्रेन पूर्णिया-हटिया कोशी एक्सप्रेस रही। नए पुल से रेलखंड पर तीन लाइनों की उपलब्धता और यातायात क्षमता बढ़ेगी। और पढ़ें

06:56 PM, 05-Oct-2026

बिहार: पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, साला समेत छह गिरफ्तार; नुकीले रॉड से वार कर उतारा था मौत के घाट

जहानाबाद के मखदुमपुर में कमलेश कुमार की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी, साला, सादु समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हत्या में नुकीला रॉड, दो बाइक और आठ मोबाइल बरामद हुए।

और पढ़ें

06:52 PM, 05-Oct-2026

बिहार: सुपौल में 5.87 करोड़ के फाइबर कार्ड चोरी, चार दिन बाद पुलिस के हाथ खाली; गार्ड समेत दो शक के घेरे में

सुपौल के पिपरा बाजार स्थित टावर से 66 फाइबर कार्ड चोरी हो गए। इनकी अनुमानित कीमत 5.87 करोड़ रुपये बताई गई है। कंपनी ने केस दर्ज कराया है। गार्ड और फाइबर टीम के कर्मियों की गतिविधियों पर भी संदेह जताया गया है।

 

और पढ़ें

06:49 PM, 05-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में जुए के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 13 गिरफ्तार; पुलिस का शिकंजा

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2.72 लाख रुपये नकद, दर्जनों मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए। मास्टरमाइंड समेत आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

और पढ़ें

06:45 PM, 05-Oct-2026

बिहार: लापता नाबालिग की तलाश में पुलिस की भूमिका पर सवाल, तीन दिन बाद घर के पीछे मिला सुमन का शव

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल में 16 वर्षीय सुमन कुमारी तीन दिन तक लापता रहने के बाद घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में मृत मिली। परिजनों ने धमकी की सूचना और मोबाइल नंबर देने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

और पढ़ें

06:39 PM, 05-Oct-2026

बिहार: विश्वस्तरीय बस टर्मिनल बनाने की तैयारी तेज, मुजफ्फरपुर-गया समेत 9 शहरों के डिजाइन को मिली मंजूरी

बिहार में नौ शहरों में आधुनिक पांच मंजिला बस टर्मिनल बनाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया, मोतिहारी समेत इन शहरों में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जल्द आरएफपी तैयार कर निर्माण शुरू किया जाएगा।

और पढ़ें

06:18 PM, 05-Oct-2026

बिहार: एनडीए के निर्देश के बावजूद रामपुकार के साथ दिखे आरएलएम के तीन विधायक, गठबंधन अनुशासन पर उठे सवाल

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आरएलएम के तीन विधायकों के रामपुकार सिन्हा के नामांकन में शामिल होने से एनडीए में हलचल बढ़ गई है। उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश के बावजूद विधायकों की मौजूदगी से गठबंधन धर्म और पार्टी अनुशासन पर सवाल उठे हैं। और पढ़ें

06:12 PM, 05-Oct-2026

बिहार: सोनहो-मकेर मार्ग पर चढ़ा दो फीट बाढ़ का पानी, बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक; आवागमन प्रभावित

छपरा से मुजफ्फरपुर जाने वाले वाहन सोनपुर, हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर जा रही है। सोनहो चौक से पूर्व की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो फीट पानी बह रहा है। जिस कारण वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। और पढ़ें

06:09 PM, 05-Oct-2026

बिहार: तिरहुत स्नातक सीट से एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा ने दाखिल किया नामांकन, हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा ने सोमवार को हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। शिक्षक सीट से निवर्तमान एमएलसी संजय सिंह ने भी पर्चा भरा। एनडीए नेताओं ने अभिषेक की जीत की अपील की।

और पढ़ें

06:06 PM, 05-Oct-2026

बिहार: एम्स पटना में दो महीने में दूसरा लिवर ट्रांसप्लांट, पहली बार मृतक दाता से किडनी प्रत्यारोपण

एम्स पटना में तीसरा लिवर और 15वां किडनी ट्रांसप्लांट सफल हुआ। ब्रेन डेड दाता का लिवर और एक किडनी संस्थान में प्रत्यारोपित की गई, जबकि दूसरी किडनी बिहार में आवंटित हुई। दोनों कॉर्निया भी दान किए गए। और पढ़ें

05:44 PM, 05-Oct-2026

बिहार: कुशल युवा कार्यक्रम का होगा विस्तार, 871 ‘डिजिटल मित्र’ केंद्रों का होगा आवंटन

सात निश्चय-3 के तहत कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार होगा। पहले चरण में 871 संचालकों को एक-एक ‘डिजिटल मित्र’ केंद्र आवंटित किया जाएगा। इसके लिए 6 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। दूसरे चरण में अतिरिक्त केंद्र आवंटित किए जाएंगे।

 

और पढ़ें

05:39 PM, 05-Oct-2026

अच्छी खबर: बिहार की आवासीय उपलब्धि को मिली राष्ट्रीय पहचान, प्रधानमंत्री आवास योजना में दो राष्ट्रीय सम्मान

PMAY-U 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बिहार को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। स्वीकृत आवासों की तुलना में सर्वाधिक ग्राउंडिंग और निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले सर्वाधिक प्रतिशत आवास स्वीकृत करने पर बिहार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और विशेष मान्यता पुरस्कार प्रदान किया गया। और पढ़ें

05:32 PM, 05-Oct-2026

बिहार: बेगूसराय में 20 लाख की रंगदारी के बाद किसान के घर 40 से अधिक राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

बेगूसराय के छौड़ाही के नारायणपीपड़ में 20 लाख रुपये की कथित रंगदारी नहीं देने पर किसान के घर 40 से अधिक राउंड फायरिंग का आरोप है। पुलिस ने मौके से करीब 20 खोखे और एक चप्पल बरामद की है। और पढ़ें

05:27 PM, 05-Oct-2026

बिहार: पटना प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 6 से 10 अक्टूबर तक, छह जिलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

पटना प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 6 से 10 अक्टूबर तक होगी। पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर के खिलाड़ी 25 खेल विधाओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताएं पटना और राजगीर में आयोजित होंगी।

 

और पढ़ें

04:55 PM, 05-Oct-2026

बिहार के इस शहर में अमोनिया गैस रिसाव?: कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी, घुटन-चक्कर और उल्टी की शिकायत; जानें मामला

बेगूसराय में हर्ल खाद कारखाने के पास सोमवार सुबह तेज दुर्गंध फैलने से अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने आंखों में जलन, घुटन, चक्कर और उल्टी की शिकायत की। स्थानीय लोगों ने गैस रिसाव का दावा किया, जबकि प्रबंधन ने इनकार किया।

और पढ़ें

04:49 PM, 05-Oct-2026

बिहार: कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर पटना के आईसीएआर परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र के राष्ट्र निर्माण, समाज और संगठन में योगदान के सम्मान में अगले वर्ष से जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।

 

और पढ़ें

04:35 PM, 05-Oct-2026

बिहार: कैलाशपति की जन्मजयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पुष्पांजलि अर्पित किया गया

पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैलाशपति मिश्र की जन्मजयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संगठनात्मक योगदान, सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को याद किया। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

 

और पढ़ें

04:20 PM, 05-Oct-2026

बिहार: पटना में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके वालों का आरोप- दोनों हाथ बंधे थे, गर्दन पर निशान

पटना सिटी के खाजेकलां में 23 वर्षीय पूजा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए हाथ बंधे होने और गर्दन पर निशान का आरोप लगाया। पुलिस ने पति के परिजनों से पूछताछ शुरू की है।

 

और पढ़ें

04:12 PM, 05-Oct-2026

बिहार: भाजपा ने जदयू को हाईजैक कर लिया, अब नीतीश कुमार की पार्टी नहीं रही; तेजस्वी यादव का हमला

जहानाबाद पहुंचे तेजस्वी यादव ने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। उन्होंने भाजपा पर जदयू को हाईजैक करने का आरोप लगाया और कहा कि एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के अलग उम्मीदवार से महागठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा।

 

और पढ़ें

04:09 PM, 05-Oct-2026

भाजपा में सनसनी : लेनिनग्राद में कमल का बीज बोने वाले रामलखन सिंह जा रहे जन सुराज? क्यों मची बेगूसराय में रार

Amar Ujala Interview : जब बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की जयंती मनाई जा रही है, उसी दिन बेगूसराय में पार्टी के लिए यही भूमिका निभाने वाले रामलखन सिंह के दल छोड़ने की खबर है। क्या यह सही है? उन्होंने खुद बताया। और पढ़ें

04:03 PM, 05-Oct-2026

बिहार: राजस्व न्यायालयों में ऑफलाइन काम नहीं होगा, शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई: सचिव जय सिंह

राजस्व विभाग के सचिव जय सिंह ने कहा कि राजस्व मामलों में ऑफलाइन काम स्वीकार नहीं होगा और शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। नवपदस्थापित एडीएम-डीसीएलआर के प्रशिक्षण में कानून, ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल रिकॉर्ड, न्यायालय संचालन और जनसंवाद पर जोर दिया गया।

और पढ़ें

03:57 PM, 05-Oct-2026

बिहार: जिसे मृत समझ रही थी पुलिस-परिवार, वह चार साल बाद जिंदा मिला; आरोपी पक्ष ही नोएडा से लेकर पहुंचा थाने

समस्तीपुर में चार साल पहले लापता हुए मूक-बधिर रविशंकर को आरोपी पक्ष नोएडा से खोजकर रोसड़ा थाने लेकर पहुंचा। हत्या की आशंका में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। युवक के मिलने से मामले की जांच की दिशा बदल गई है। और पढ़ें

03:50 PM, 05-Oct-2026

गयाजी: अप्रत्याशित भीड़ के बाद लेजर शो अगले आदेश तक स्थगित, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

पितृपक्ष मेले के दौरान गया के देवघाट पर लेजर शो देखने उमड़ी भारी भीड़ से गया जी डैम के फुट ओवरब्रिज पर दबाव बढ़ गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने लेजर शो अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

 

और पढ़ें

03:45 PM, 05-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में ईंट-भट्ठे की आड़ में नकली सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़, करोड़ों का माल जब्त

मुजफ्फरपुर के मुशहरी में ईंट-भट्ठे की आड़ में चल रही नकली सिगरेट फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। आईटीसी की शिकायत पर हुई कार्रवाई में नकली सिगरेट, मशीन, रैपर समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। आरोपी और मजदूर मौके से फरार मिले।

और पढ़ें

03:41 PM, 05-Oct-2026

बिहार: ‘दृश्यम’ देखकर रची पिता की हत्या की साजिश, सूरत से 2000 किमी आया बेटा; पत्नी को कॉल करते ही पकड़ा गया

समस्तीपुर में किसान रघुवीर सहनी की हत्या का खुलासा ढाई महीने बाद हुआ। पुलिस के अनुसार बेटे शिवशंकर ने ‘दृश्यम’ से प्रेरित होकर वारदात की। 36 घंटे मोबाइल बंद रखने के बाद पत्नी को किया फोन उसकी गिरफ्तारी का अहम सुराग बन गया।

 

और पढ़ें

03:31 PM, 05-Oct-2026

बिहार: मधेपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, घर में मचा कोहराम

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में एनएच-106 पर रविवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों एक बाइक से जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है। और पढ़ें

03:25 PM, 05-Oct-2026

काम की खबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने जारी की चयन ट्रायल की तारीखें, जानें किस दिन होंगे ट्रायल

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी क्रिकेट सत्र के लिए रणजी ट्रॉफी, पुरुष अंडर-23, महिला अंडर-19 तथा महिला सीनियर और अंडर-23 टीमों के चयन ट्रायल की तिथियां घोषित की हैं। सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। और पढ़ें

03:16 PM, 05-Oct-2026

बिहार: किला मैदान में सजा आस्था और संस्कृति का मंच, बक्सर की ऐतिहासिक रामलीला का हुआ शुभारंभ

बक्सर में 1941 से चली आ रही रामलीला परंपरा के तहत 20 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आयोजन की सराहना की। पहले दिन ‘नारद मोह लीला’ का मंचन हुआ, जिसने दर्शकों को भक्ति और विनम्रता का संदेश दिया। और पढ़ें

03:10 PM, 05-Oct-2026

बिहार : 'अनंत सिंह से बात की, वह नीरज के लिए वोट...'- नीतीश से भेंट और संजय से बात के बाद ललन सिंह क्या बोले

Niraj Kumar-Anant Singh Controversy : बिहार विधान परिषद् में पटना स्नातक सीट पर जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को लेकर पार्टी के माेकामा विधायक के रुख पर अब मुहर लग गई है। नीतीश कुमार से भेंट और संजय झा के कॉल के बाद ललन सिंह ने अनंत सिंह से बात की थी। और पढ़ें

03:06 PM, 05-Oct-2026

बच गई जान : बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

दरभंगा के अलीनगर स्थित किरतपुर प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन बच्चों के लिए खतरा बना था। विधायक मैथिली ठाकुर ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर विद्यालय को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोस्वा में स्थानांतरित कर दिया गया है। और पढ़ें

03:04 PM, 05-Oct-2026

बिहार: नर्सिंग होम में साइबर क्राइम को लेकर छापेमारी, पांच युवा गिरफ्तार; पुलिस पर गंभीर आरोप

भागलपुर के तपस्वी हॉस्पिटल में साइबर अपराध से जुड़े मामले में पुलिस ने छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन और साइबर अपराध से जुड़े दस्तावेज बरामद करने का दावा किया है, जबकि गिरफ्तार युवकों ने पुलिस पर उन्हें फंसाने और एक आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

03:01 PM, 05-Oct-2026

बिहार: पितृपक्ष की दशमी पर गयाशिर और गयाकूप वेदी पर हुआ त्रिपिंडी श्राद्ध, पितरों की मुक्ति की कामना

पितृपक्ष की दशमी तिथि पर गयाजी के गयाशिर और गयाकूप वेदी पर श्रद्धालुओं ने त्रिपिंडी श्राद्ध किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यहां पिंडदान और तर्पण से अकाल मृत्यु वाले पितरों की शांति, सद्गति और पितृदोष से मुक्ति की कामना की जाती है।

 

और पढ़ें

02:35 PM, 05-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

समस्तीपुर के रोसड़ा में चार साल पहले लापता हुआ रविशंकर अचानक जिंदा मिल गया। उसकी हत्या की आशंका जताते हुए दर्ज मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अब आरोपी पक्ष के लोग ही रविशंकर को नोएडा से खोजकर रोसड़ा थाना लेकर पहुंचे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें