फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:33 PM, 04-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार-पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लंदन कनेक्शन की जांच

मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड एजाज कमर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में उसके लंदन कनेक्शन और बांग्लादेशी नागरिक के नाम पर बने पासपोर्ट का खुलासा हुआ है। पुलिस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच कर रही है।

और पढ़ें

08:14 PM, 04-Oct-2026

बिहार: तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और सीएम सम्राट पर हमला, बोले- एसआईआर से भाजपा को फायदा पहुंचाना मकसद

औरंगाबाद में तेजस्वी यादव ने एसआईआर के जरिए भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर हमला बोला। उन्होंने जमुई मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरा। रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह राजद में शामिल हुए। और पढ़ें

08:11 PM, 04-Oct-2026

बिहार: गोपालगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क की मौत

गोपालगंज के फतहा गांव के पास एनएच-531 पर रविवार शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में शिक्षा विभाग के हेड क्लर्क राहुल कुमार सिंह (40) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:08 PM, 04-Oct-2026

बिहार: वैशाली में पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, परिवार समेत घर में ताला लगाकर फरार

वैशाली के बिदुपुर में पारिवारिक विवाद के चलते पति सुजीत पासवान पर 22 वर्षीय पत्नी आशा देवी की डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद वह परिवार समेत फरार हो गया। पांच साल की बेटी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। और पढ़ें

08:05 PM, 04-Oct-2026

बिहार: सारण में तटबंध टूटने पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, पानापुर में जेई को घेरा; जमकर हुई तीखी बहस

सारण के पानापुर स्थित भगवानपुर में तटबंध टूटने के बाद ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के जेई चंद्रशेखर कुमार को घेर लिया। ग्रामीणों ने कटावरोधी कार्य में मानकों की अनदेखी और बालू भरी बोरियों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

 

और पढ़ें

विज्ञापन
08:02 PM, 04-Oct-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती नदी पर रेलवे लाइन के नीचे मिला शव

मुजफ्फरपुर के औराई स्थित बेनीपुर में रविवार को बागमती नदी पर रेलवे लाइन के नीचे महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। ट्रेन से कटकर मौत की आशंका है। करीब 35 वर्षीय महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

07:55 PM, 04-Oct-2026

बिहार: जमुई सदर अस्पताल में 12 घंटे के भीतर दो प्रसूताओं की मौत, शव रखकर परिजनों का हंगामा

जमुई सदर अस्पताल में 12 घंटे के भीतर दो प्रसूता महिलाओं की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने इलाज व्यवस्था पर सवाल उठाए। जिला प्रशासन ने जांच समिति गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी।

 

और पढ़ें

07:31 PM, 04-Oct-2026

बिहार: जिउतिया की पूजा सामग्री नदी में बहाने गई तीन सहेलियां डूबने लगीं, दो को बचाया, 13 वर्षीय हर्षिका की मौत

औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के कुल्हड़िया गांव में जिउतिया पूजा सामग्री प्रवाहित करने के बाद नदी में नहाने के दौरान तीन किशोरियां डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने दो को बचा लिया, जबकि 13 वर्षीय हर्षिका की तीन घंटे बाद शव बरामद हुआ।

और पढ़ें

06:50 PM, 04-Oct-2026

बिहार: पितरों की स्मृति में पौधे लगा रहे पिंडदानी, गयाजी की पितृ वाटिका में अब तक 500 से अधिक पौधे रोपे

गयाजी में पितृपक्ष मेले के दौरान ‘एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ अभियान श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना है। पिंडदानी अपने पूर्वजों की स्मृति में निःशुल्क पौधे लगा रहे हैं। पितृ वाटिका में अब तक 500 से अधिक पौधे लगाए गए हैं।

और पढ़ें

06:44 PM, 04-Oct-2026

बिहार: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्या भवन, एक जगह से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां

पटना के बुद्ध मार्ग स्थित टेक्स्ट बुक कार्यालय परिसर में बहुमंजिला विद्या भवन का निर्माण कराया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भवन में शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और निदेशालयों को स्थान मिलेगा। इसकी डिजाइन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार होगी।

 

और पढ़ें

06:27 PM, 04-Oct-2026

बिहार: सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे पप्पू यादव, केंद्र से 5 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की मांग

सारण में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और केंद्र से 5 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की। उन्होंने फसल, मकान और पशुधन नुकसान के मुआवजे तथा बांध निर्माण की जांच की मांग की। और पढ़ें

06:16 PM, 04-Oct-2026

बिहार: बाढ़ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम

बाढ़ के नदावां गांव के पास एनएच-30ए फोरलेन पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पीयूष कुमार और विशाल कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन पर जाम हटाया गया।

 

और पढ़ें

06:11 PM, 04-Oct-2026

बिहार: बीपीएससी शिक्षिका पर जीजा से कोर्ट मैरिज का आरोप, बहन की शिकायत पर डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

दरभंगा में बीपीएससी शिक्षिका सुनीता कुमारी पर उनकी सगी बहन ने अपने पति विजेन्द्र कुमार सिंह से कोर्ट मैरिज करने का आरोप लगाया है। बहन ने डीईओ से शिकायत कर न्याय मांगा। मामले में डीईओ ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है। और पढ़ें

06:04 PM, 04-Oct-2026

बिहार: वार्ड सदस्य के पति की चाकू-रॉड से हत्या, प्रेम प्रसंग की चर्चा; ग्रामीणों ने दो जगह सड़क जाम किया

जहानाबाद के मखदुमपुर में वार्ड सदस्य के पति कमलेश कुमार की चाकू और रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रेम प्रसंग की चर्चा के बीच ग्रामीणों ने दो जगह सड़क जाम किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

 

और पढ़ें

06:00 PM, 04-Oct-2026

बिहार: गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला युवक नहीं लौटा, गंडक नदी से मिला शव; हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

गोपालगंज में गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने निकले सुनील कुमार शर्मा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। सलेमपुर घाट से शव बरामद होने के बाद पुलिस ने गर्लफ्रेंड रंजीता कुमारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

और पढ़ें

05:19 PM, 04-Oct-2026

बिहार: स्कूली वाहनों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने तैयार किया विशेष पोर्टल

बिहार परिवहन विभाग ने निजी स्कूलों के वाहनों और चालकों का डाटाबेस तैयार करने के लिए विशेष पोर्टल बनाया है। वाहन और सारथी पोर्टल से इंटीग्रेशन के बाद इसे लाइव किया जाएगा। फिटनेस और बीमा की अवधि खत्म होने पर अलर्ट मिलेगा। और पढ़ें

03:43 PM, 04-Oct-2026

बिहार: सीतामढ़ी में 25 हजार का इनामी बदमाश डबला गिरफ्तार, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सीतामढ़ी में नगर थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी और टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल डबला को सोनापट्टी से गिरफ्तार किया। पुलिस उससे आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों और आपराधिक मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है। और पढ़ें

03:30 PM, 04-Oct-2026

बिहार: फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने की रंजिश में दंपती को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय के बखरी में छह माह पुरानी रंजिश के चलते शनिवार रात घर में सो रहे करिश्मा कुमारी और उनके पति छोटू कुमार को गोली मार दी गई। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। और पढ़ें

02:56 PM, 04-Oct-2026

बिहार: टीओपी से 100 मीटर दूर एटीएम काटकर लाखों की चोरी; सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन बदमाश

सासाराम के गौरक्षणी में टीओपी से महज 100 मीटर दूर चोरों ने आईडीबीआई बैंक का एटीएम काटकर लाखों रुपये चुरा लिए। वारदात रात दो बजे हुई। सीसीटीवी में तीन नकाबपोश अपराधी कैद हुए हैं। पुलिस जांच और गिरफ्तारी में जुटी है।

 

और पढ़ें

02:51 PM, 04-Oct-2026

बिहार: मधुबनी में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 18 वर्षीय युवक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

मधुबनी के लौकही थाना क्षेत्र में रविवार अहले सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में पीपरौन गांव निवासी 18 वर्षीय सुरेंद्र राम की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:47 PM, 04-Oct-2026

बिहार: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में मिला सांप, सीट के नीचे रेंगता हुआ दिखा; पूरी बोगी में हड़कंप

जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के ए-2 एसी कोच में शनिवार रात सांप दिखने से हड़कंप मच गया। मुजफ्फरपुर में एक घंटे की तलाशी के बाद भी सांप नहीं मिला। यात्रियों के विरोध पर रेलवे ने कोच बदल दिया।

और पढ़ें

02:41 PM, 04-Oct-2026

बिहार: पति के घर न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिस की बदसलूकी का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव में महिला के साथ पुलिस की कथित बर्बरता का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा और पीटा। एसडीपीओ ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। और पढ़ें

02:37 PM, 04-Oct-2026

बिहार: भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, थार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत; थार के उड़े परखच्चे

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भवनाथपुर फोरलेन पर थार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। और पढ़ें

02:32 PM, 04-Oct-2026

बिहार: एकमा में चाकूबाजी में तीन की मौत, जांच के लिए एसआईटी गठित; घटनास्थल पहुंचे डीआईजी

सारण के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। डीआईजी ने घटनास्थल का दौरा किया। पुराने विवाद और फोन पर बहस की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। और पढ़ें

02:28 PM, 04-Oct-2026

बिहार क्राइम: सासाराम में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सासाराम के दलेलगंज मोहल्ले में रविवार सुबह जमीन विवाद में बड़े भाई रवि पटवा ने छोटे भाई रोहित पटवा की चाकू मारकर हत्या कर दी। दरिगांव थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया।

 

और पढ़ें

02:01 PM, 04-Oct-2026

बिहार: मरीज को निजी अस्पताल ले जाने का विरोध पड़ा भारी? मगध मेडिकल में 102 एंबुलेंस कर्मी से मारपीट का आरोप

गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में जेपीएन अस्पताल से रेफर महिला मरीज को कथित तौर पर निजी अस्पताल ले जाने की कोशिश का विरोध करने पर 102 एंबुलेंस कर्मी अरुण कुमार से मारपीट का आरोप है। और पढ़ें

12:36 PM, 04-Oct-2026

बिहार: सारण शिक्षक सीट पर अफाक अहमद का नामांकन, पीके ने मांगे वोट; बोले- जीत मिली तो दिलाएंगे सातवां वेतनमान

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधान पार्षद और जन सुराज समर्थित प्रत्याशी अफाक अहमद ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। इसके बाद हेमनगर के एचएस सिटी गार्डन में हुई सभा में प्रशांत किशोर ने उनके पक्ष में वोट की अपील की। और पढ़ें

11:00 AM, 04-Oct-2026

बिहार: राजा दशरथ का पिंडदान और माता सीता की कथा... गयाजी में हजारों साल पुरानी परंपरा आज भी जिंदा

गयाजी में पितृपक्ष मेले के 10वें दिन और श्राद्ध कर्म के 9वें दिन मातृ नवमी पर राम गया और सीताकुंड में विशेष पिंडदान किया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता सीता ने फल्गु नदी की रेत से राजा दशरथ का पिंडदान किया था, जिसके बाद सीताकुंड में बालू से पिंडदान की परंपरा शुरू हुई। और पढ़ें

09:35 AM, 04-Oct-2026

बिहार: एकमा में खूनी खेल! विवाद के बाद चाकूबाजी में तीन की मौत, चौथा गंभीर; गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप

सारण के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ गांव में शनिवार देर रात विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में अंकुर पटेल उर्फ धोनी, मुकेश कुमार और रमेश यादव शामिल हैं। और पढ़ें

07:47 AM, 04-Oct-2026

बिहार न्यूज: गंडक का तटबंध टूटा, गांवों में घुसा पानी; घर-खेत डूबे, बांध पर शरण लेने को मजबूर परिवार

गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सारण के मकेर प्रखंड में हैजलपुर और बाघाकोल के पास तटबंध टूट गया। इसके बाद आसपास के गांवों में तेजी से पानी फैलने से घर, खेत और सड़कें जलमग्न हो गईं। मकेर के अलावा पानापुर, तरैया, अमनौर, परसा, दरियापुर और सोनपुर के कई इलाकों में भी बाढ़ का संकट गहरा गया है। और पढ़ें

07:41 AM, 04-Oct-2026

बिहार: दुर्गा पूजा पर बिजली विभाग अलर्ट, 24 घंटे सप्लाई की तैयारी, नंगे तारों की जगह लगेंगे एबी केबल

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहारशरीफ में बिजली विभाग ने 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी तेज कर दी है। पंडालों के आसपास नंगे तारों की जगह एबी केबल लगाए जा रहे हैं, पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई और ट्रांसफॉर्मरों की अर्थिंग दुरुस्त की जा रही है। और पढ़ें

06:50 AM, 04-Oct-2026

बिहार: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ने का भी उन्होंने जवाब दिया। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर भी हमला बोला। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

06:49 AM, 04-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Floods NASA Image: बिहार में बाढ़ हर साल आती है। कभी कम, कभी ज्यादा तो कई बार बहुत ज्यादा। बाढ़ प्रभावित जिलों से राज्य स्तर तक यह खबर चर्चा में रहती है। फिलहाल देश में भी इसकी चर्चा थी, लेकिन अब पूरी दुनिया में एक तस्वीर के कारण यह चर्चा में है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें