फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:07 PM, 27-Sep-2026

बिहार: ‘समस्या बताने पर नाम काटने की धमकी’, छात्रावास की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

बक्सर के रामपुर केसठ स्थित कल्याण छात्रावास की व्यवस्थाओं से नाराज छात्रों ने रविवार को अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने भोजन, बिजली और पठन-पाठन की सुविधा को लेकर सवाल उठाए और जिला कल्याण पदाधिकारी पर शिकायत करने पर नाम काटने की धमकी देने का आरोप लगाया। और पढ़ें

09:22 PM, 27-Sep-2026

बिहार: बच्चे को लेकर नदी में छलांग लगाने पहुंची महिला, क्या हो सकती है वजह? लोगों ने मासूम को बचाया

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में एक महिला अपने पांच वर्षीय बच्चे के साथ वाया नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को बचा लिया, जबकि महिला ने नदी में छलांग लगा दी। एक युवक ने साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। और पढ़ें

09:09 PM, 27-Sep-2026

बिहार: एनएच-19 पर फर्जी पुलिस का खेल! वर्दी पहन ट्रक चालकों से कर रहे थे वसूली, पांच आरोपी गिरफ्तार

रोहतास में एनएच-19 पर पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो देशी कट्टे, कारतूस, नकली पिस्तौल, मोबाइल फोन, वाहन और फर्जी पुलिस पहचान से जुड़े सामान बरामद किए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:09 PM, 27-Sep-2026

बिहार: ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन पर धरना, खराब मौसम में भी जुटी भीड़; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

मधुबनी के घोघरडीहा रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर मिथिलांचल संघर्ष समिति ने एक दिवसीय धरना दिया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। और पढ़ें

07:35 PM, 27-Sep-2026

बिहार: रास्ते में नाबालिग छात्रा का हाथ पकड़ा, जबरन ले जाने का आरोप; वार्ड सदस्य को पुलिस ने लिया हिरासत में

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित वार्ड सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:46 PM, 27-Sep-2026

प्रेतशिला की खास परंपरा: पिंडदान के बाद ठहाका लगाते हैं श्रद्धालु, सत्तू अर्पितकर आत्माओं की तृप्ति की मान्यता

गयाजी के विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में प्रेतशिला पिंडवेदी पर अकाल मृत्यु को प्राप्त पूर्वजों की मुक्ति के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार यहां पिंडदान से प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है। प्रेतशिला की चोटी पर ब्रह्मा के चरणचिह्न और तीन स्वर्ण रेखाओं की मान्यता के साथ यहां सत्तू अर्पित करने और पिंडदान के बाद ठहाका लगाने की अनोखी परंपरा भी है। और पढ़ें

06:06 PM, 27-Sep-2026

बिहार: एसआईआर विवाद पर जीतनराम मांझी का पलटवार, बोले- चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था, अंतिम फैसला ही मान्य

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने एसआईआर को संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए चुनाव आयोग के फैसलों पर उठ रहे सवालों को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि आयोग की प्रक्रिया में संबंधित लोगों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलता है और अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। और पढ़ें

05:19 PM, 27-Sep-2026

बिहार: नेपाल में भारी बारिश से गंडक उफान पर, वाल्मीकिनगर बराज में पांच लाख क्यूसेक तक पानी आने की आशंका

नेपाल में भारी बारिश के बाद गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वाल्मीकिनगर बराज पर 4.24 लाख क्यूसेक जलश्राव दर्ज किया गया है और शाम तक करीब पांच लाख क्यूसेक या उससे अधिक पानी पहुंचने की संभावना है। चलिए बता रहे हैं इस विषय पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने क्या-क्या कहा है? और पढ़ें

05:09 PM, 27-Sep-2026

मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा: खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बागमती, 150 से ज्यादा घर पानी से घिरे

मुजफ्फरपुर में लगातार बारिश के बाद बागमती नदी उफान पर है और खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर बह रही है। कटरा और औराई प्रखंड में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। कटरा की कई पंचायतों में पानी फैलने से 150 से अधिक घर प्रभावित बताए जा रहे हैं और कई इलाकों में आवागमन ठप हो गया है। और पढ़ें

04:24 PM, 27-Sep-2026

बिहार: दोस्तों के साथ फिल्म देखने निकला 16 वर्षीय किशोर, दो दिन बाद बूढ़ी गंडक में मिला शव; हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से 16 वर्षीय लापता किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर दो दिन पहले दोस्तों के साथ फिल्म देखने निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। और पढ़ें

03:38 PM, 27-Sep-2026

बिहार: जिस थाने में थानेदारी की, उसी थाने में पूर्व थानेदार पर एफआईआर; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

औरंगाबाद के अम्बा थाने के पूर्व थानाध्यक्ष राहुल राज के खिलाफ उसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जहां वे पहले थानेदारी कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वर्तमान थानाध्यक्ष पवन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर दीपक को सौंपी है। और पढ़ें

03:22 PM, 27-Sep-2026

बिहार: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, एक अक्तूबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एक अक्तूबर से 21 अक्तूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। परीक्षा CBT मोड में होगी और इसमें पुस्तकालय विज्ञान व सामान्य ज्ञान से कुल 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। और पढ़ें

02:48 PM, 27-Sep-2026

बिहार: चुनाव आयोग पर दीपंकर भट्टाचार्य का हमला, बोले- SIR पर तत्काल रोक लगे, इसके बाद हुए चुनाव फिर कराए जाएं

SIR पर बिहार में सियासी घमासान जारी है। भाकपा माले ने पटना में प्रेस वार्ता कर साधा चुनाव आयोग पर हमला बोला। साथ ही SIR पर रोक लगाने की बात कही। आइये जानते हैं पूरा मामला...  और पढ़ें

02:36 PM, 27-Sep-2026

सम्राट चौधरी भी मैदान में: एसआईआर पर सीएम ने रिकॉर्ड के साथ पूछा सवाल- नाम कटने वाले लोग कितने सामने आए?

एसआईआर को लेकर जारी सियासी घमासान पर अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने राजद के शासनकाल की याद दिलाई। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

01:35 PM, 27-Sep-2026

गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर पर अलर्ट: नेपाल में भारी बारिश की आशंका, छह घंटे में तैयारियां पूरी करने के निर्देश

नेपाल में भारी बारिश और गंडक नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने छह घंटे के भीतर आवश्यक तैयारियां पूरी करने, तटीय इलाकों में माइकिंग, आश्रय स्थलों और सामुदायिक रसोई से टोलों की टैगिंग, नावों की व्यवस्था, तटबंधों की निगरानी और मेडिकल व पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

01:19 PM, 27-Sep-2026

बिहार: गैराज मालिक की हत्या से हड़कंप, घर लौट रहे थे, अपराधियों ने भून डाला; राजद ने सीएम सम्राट पर बोला हमला

पटना में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जनसुराज के नेता को गोली मारने के बाद अब एक गैराज के मालिक अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, इस मामले पर राजद ने फिर से सरकार पर हमला बोला है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

01:05 PM, 27-Sep-2026

मुजफ्फरपुर में बॉयफ्रेंड ने रास्ते में छात्रा पर चलवाई ब्लेड: फिर शहर छोड़कर भागा, पुलिस ने पकड़ा तो खुला राज

मुजफ्फरपुर के बरूराज में परीक्षा देने जा रही छात्रा पर ब्लेड से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ के अनुसार, छात्रा के पूर्व प्रेमी संजीत कुमार ने बदला लेने के लिए 5 हजार रुपये में हमलावर से हमला कराया था। घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। और पढ़ें

12:49 PM, 27-Sep-2026

बिहार: फिजियोथेरेपी कांफ्रेंस में डॉ. रत्नेश ने किसके लिए सर्टिफिकेट देने की मांग की? जानिए पूरा मामला

विश्व फिजियोथेरेपी कांफ्रेंस के एशिया-पैसिफिक सम्मेलन में आईजीआईएमएस पटना के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रत्नेश चौधरी ने फिजियोथेरेपी सिस्टम ऑफ मेडिसिन को मान्यता देने की मांग उठाई। आइये जानते हैं उन्होंने और क्या कहा?

और पढ़ें

12:44 PM, 27-Sep-2026

मुजफ्फरपुर में चक्रवाती तूफान का कहर: घरों के छप्पर उड़े, पेड़ गिरे, तीन-चार लोग घायल; बिजली व्यवस्था भी ठप

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में शनिवार देर शाम आए चक्रवाती बवंडर ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। बलरा किशुन में एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ जड़ से उखड़ गए, जबकि खरौना में पेड़ गिरने से तीन से चार लोग घायल हुए।

और पढ़ें

12:32 PM, 27-Sep-2026

जमुई छात्रा की तस्वीर पर सियासी घमासान: भाजपा महिला मोर्चा ने मीसा भारती के खिलाफ की शिकायत, एफआईआर की मांग

जमुई की नाबालिग छात्रा और उसके परिवार की तस्वीर सार्वजनिक किए जाने को लेकर बिहार में सियासी विवाद बढ़ गया है। भाजपा महिला मोर्चा ने राजद सांसद मीसा भारती के खिलाफ सचिवालय थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी की मांग की है।

और पढ़ें

11:17 AM, 27-Sep-2026

पटना में सांप का कहर: झोपड़ी में सो रहे दो सगे भाइयों को डसा, दोनों की मौत; मां की हालत गंभीर

परसाबाजार के सोताचक मुसहरी में बारिश के बीच झोपड़ी में सो रहे एक परिवार पर सांप ने कहर बरपा दिया। विषैले सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां का एम्स पटना में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है और 12 वर्षीय बहन सदमे में है। और पढ़ें

10:45 AM, 27-Sep-2026

बड़ी सौगात: बिहार की रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस

मुजफ्फरपुर के रास्ते भुज और बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी मिली है। ट्रेन सप्ताह में तीन दिन दोनों दिशाओं में चलेगी और इसकी अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा होगी।  और पढ़ें

10:08 AM, 27-Sep-2026

बिहार: आज भी बिहार के कई जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, कोसी-गंडक में उफान से कहां-कहां बाढ़ का खतरा?

बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नेपाल में हो रही बारिश के कारण कोसी और गंडक नदी उफान पर है। कई गांवों में बाढ़ जैसे स्थिति है। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। आइये जानते हैं आज के मौसम के बारे में... और पढ़ें

09:56 AM, 27-Sep-2026

सोन नद में बाढ़ का मंडराया खतरा: बाणसागर डैम से छोड़ा गया 2.65 लाख क्यूसेक पानी, बराज के 15 गेट खुले

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से सोन नदी समेत ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। जलस्तर बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश के बाणसागर डैम से शनिवार को सोन नदी में 2.65 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। और पढ़ें

09:19 AM, 27-Sep-2026

पोषण माह में बक्सर पूरे बिहार में आगे: एक लाख गतिविधियां दर्ज, डीएम ने कम इंट्री वाले प्रखंडों पर जताई नाराजगी

9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जन-आंदोलन गतिविधियों की इंट्री में बक्सर पूरे बिहार में पहले स्थान पर है। 25 सितंबर तक जिले के 1,944 आंगनबाड़ी केंद्रों से 1,66,223 गतिविधियां दर्ज की गईं, जो निर्धारित लक्ष्य का 101.81 प्रतिशत है। डीएम ने कम इंट्री वाले प्रखंडों में शत-प्रतिशत गतिविधियों की इंट्री और योजनाओं को धरातल पर प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

 

और पढ़ें

08:40 AM, 27-Sep-2026

बिहार के मोकामा में पानी और रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप: घर पर हमला, महिला की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार

मोकामा के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में नाले में पानी बहाने और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने घर पर हमला कर दिया, जिसमें शांति देवी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। और पढ़ें

08:31 AM, 27-Sep-2026

दुर्गा पूजा की खुशियां लेकर घर लौट रहा था नरेश: रास्ते में थम गई जिंदगी; बेंगलुरु से घर लौटते समय हुआ हादसा

दुर्गा पूजा पर परिवार के साथ त्योहार मनाने बेंगलुरु से घर लौट रहे 23 वर्षीय नरेश कुमार पासवान की लाखो स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। अप्रैल में उसकी शादी हुई थी और वह अगस्त में मजदूरी करने बेंगलुरु गया था। दोस्तों ने करीब एक किलोमीटर तक तलाश करने के बाद रेलवे ट्रैक के पास उसका शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

और पढ़ें

08:24 AM, 27-Sep-2026

पितृपक्ष मेला: गया जी पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नि:शुल्क शिविर, मंत्री श्रवण कुमार रहे मौजूद

गया जी में पितृपक्ष मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया गया। मंत्री श्रवण कुमार समेत जनप्रतिनिधियों ने इसका उद्घाटन किया। शिविर में श्रद्धालुओं को पेयजल, चाय, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी।

 

और पढ़ें

08:18 AM, 27-Sep-2026

बिहार में छात्रा से फिर छेड़खानी: अकेली देखकर आगे बैठाया, चलती ऑटो में की बदतमीजी; भोजपुर में बचने के लिए कूदी

भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चलती ऑटो में स्नातक की छात्रा से कथित बदतमीजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चालक की हरकत से घबराकर छात्रा ने महुली और बलुआ गांव के बीच चलती ऑटो से छलांग लगा दी। घायल छात्रा का इलाज कराया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त कर लिया है। और पढ़ें

07:56 AM, 27-Sep-2026

बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी सीएनजी ऑटो, चालक की मौत; नौ घायल

लखीसराय के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास एनएच-80 पर श्रद्धालुओं से भरी सीएनजी ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हो गए। पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।

और पढ़ें

06:02 AM, 27-Sep-2026

10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान

बिहार के मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह को पुलिस सेवा और समाज कल्याण में योगदान के लिए अमेरिका में ‘द एशियन हीरो अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया जाएगा।

और पढ़ें

03:24 AM, 27-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त का पद संभाला। स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर गए कुमार की जगह प्रीता वर्मा कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनी रहेंगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें