औरंगाबाद में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग और छिनतई की घटनाओं के बीच पुलिस ने अंतर्राज्यीय कोढ़ा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, मास्टर चाबी, रिंच और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ बिहार के विभिन्न जिलों में करीब 70 मामले दर्ज हैं। और पढ़ें
वैशाली के महनार थाना क्षेत्र में नशा तस्करों से कथित सांठगांठ के आरोप में थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस मुख्यालय की जांच में पीली डायरी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद कार्रवाई की गई। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के बोचहां से 55.860 किलो मेथामफेटामिन जब्ती मामले में डीआरआई की जांच का दायरा बढ़ गया है। मुंबई में मक्के के दानों के बीच छिपाकर विदेश भेजी जा रही खेप पकड़े जाने के बाद टीम ने उनसर गांव से मो. बशीर को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
पूर्णिया में अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद परिजनों द्वारा जीवित बेटी का प्रतीकात्मक दाह संस्कार और श्राद्ध किए जाने के मामले में नवविवाहिता रिया का बयान सामने आया है। रिया ने कहा कि परिजनों ने उसकी खुशी नहीं समझी और अब पति व ससुराल ही उसकी दुनिया हैं। और पढ़ें
शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में दो डिसमिल जमीन के विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद विपक्षी पक्ष की महिला ने तीन वर्षीय बच्ची पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची की मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। और पढ़ें
सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के चनना गांव में शनिवार रात गौतम राउत (60) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के ही रणजीत राय पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल टीम से घटनास्थल की जांच कराई है। और पढ़ें
औरंगाबाद में जीटी रोड पर एक विशाल ओवर डायमेंशन कंसाइनमेंट (ओडीसी) लेकर जा रहे भारी वाहन को रेलवे क्रॉसिंग से गुजारने के लिए विशेष इंतजाम करने पड़े। मशीन की अधिक ऊंचाई के कारण आरओबी से वाहन नहीं निकल सका। और पढ़ें
पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात 60 वर्षीय महिला रेखा देवी की आग से जलाकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के बाद मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
बिहार में बाढ़ पर सियासत जारी है। एनडीए सरकार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार इस मुद्दे पर घर रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया की सरकार के पास पीएम मोदी के लिए दिए जलाने के पैसे हैं लेकिन बाढ़ पीड़ितों को मदद देने के नाम पर कुछ नहीं है। 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं लेकिन सरकार इन पर कोई खास ध्यान नहीं दे रही है। तेजस्वी यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर भी हमला बोला। आइए जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में किराए के कमरे में 35 वर्षीय टेंट हाउस कर्मी उपेंद्र पासवान की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बनाई गई उसकी कथित प्रेमिका कामनी देवी को करजा थाना क्षेत्र के मड़वन से गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। और पढ़ें
जदयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने संगठन का विस्तार करते हुए 163 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की है। प्रदेश स्तर पर 24 उपाध्यक्ष, 41 महासचिव, एक मुख्यालय महासचिव और 54 सचिव नियुक्त किए गए हैं। और पढ़ें
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज ने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। प्रशांत किशोर ने शिक्षक संगठनों को एक साथ लाकर संघर्ष समिति बनाने और शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों पर काम करने की बात कही। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने सोशल मीडिया पर धमकी, अभद्र टिप्पणी और भ्रामक आरोप लगाए जाने को लेकर काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। और पढ़ें
सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव विद्यालय की ऊपरी मंजिल से मिला। पुलिस के अनुसार, छात्रा हाल ही में विद्यालय में दाखिल हुई थी और हॉस्टल में रहने की इच्छुक नहीं थी। और पढ़ें
भोजपुर साइबर थाने की पुलिस ने मेट्रोमोनियल साइट के जरिए महिलाओं से संपर्क कर खुद को पटना सचिवालय का सहायक अनुभाग अधिकारी बताने वाले वरुण कुमार को खगड़िया से गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
किशनगंज के ठाकुरगंज में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। सिलीगुड़ी से लौटे युवक विकास सदा की घर पहुंचने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसके दो दोस्तों पर बाइक से घुमाने के बहाने ले जाकर संदिग्ध नशीला या जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
सारण के तरैया थाना क्षेत्र में शनिवार रात घर के बरामदे में बैठी 55 वर्षीय नीलम देवी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। और पढ़ें
बेलछी थाना क्षेत्र में शनिवार को जानवरों के लिए घास काटने गई 12 वर्षीय बच्ची की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद उसका शव मिला। और पढ़ें
बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र का अमन कुमार आठ दिनों से लापता है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एक नामजद समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमन के लापता होने और पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने सूर्यपूरा गांव के पास मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन करीब तीन घंटे तक जाम रखा। और पढ़ें
राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में 21 और 22 सितंबर को ‘विकसित भारत के निर्माण में भारतीय ज्ञान परंपरा की भूमिका’ विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित होगा। उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैय्यद अता हसनैन करेंगे। और पढ़ें