फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:35 PM, 19-Sep-2026

बिहार में बड़ी लापरवाही: जिस शव को परिजनों को सौंपा, वह किसी और का निकला; तब तक 90% जल चुका था शव

गया के गुरारू में सड़क हादसे में मृत बिगन रविदास का पोस्टमार्टम के बाद शव बदल गया। लावारिस समझकर दूसरे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजन पहुंचे तो शव 90 प्रतिशत जल चुका था। सीओ ने चार लाख रुपये सहायता दी, जांच के आदेश दिए।

और पढ़ें

09:19 PM, 19-Sep-2026

बिहार: गयाजी जंक्शन पर नशे की बड़ी खेप बरामद, 23.396 किलो पोपी हस्क के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पितृपक्ष मेला को लेकर गयाजी जंक्शन पर चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 23.396 किलोग्राम पोपी हस्क पाउडर बरामद हुआ है और पढ़ें

09:06 PM, 19-Sep-2026

बिहार न्यूज: पुलिस के सामने नहीं थमा हंगामा, तोरण द्वार के नाम को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

गयाजी के वजीरगंज में तोरण द्वार पर लिखे नाम को हटाने को लेकर बैरिया और लखौआ गांव के लोगों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:54 PM, 19-Sep-2026

बिहार: पटना जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचा था युवक, खैनी मांगने के बाद किया हमला; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर पटना जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंचे युवक पर दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाश युवक का बैग लूटकर फरार हो गए। घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। और पढ़ें

07:49 PM, 19-Sep-2026

बिहार: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, तेलंगाना से मजदूरी कर लौटे थे घर

पूर्णिया के धमदाहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक तेलंगाना में मजदूरी करते थे और कुछ समय पहले ही घर लौटे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:27 PM, 19-Sep-2026

बिहार: पटना सिटी में इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का खुलासा, विदेशी नागरिकों को ठगने वाले चार गिरफ्तार

पटना सिटी पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंटरनेशनल कॉल डायवर्ट कर कंप्यूटर फिक्सिंग और मालवेयर के नाम पर विदेशी नागरिकों से डॉलर में ठगी करते थे। पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है। और पढ़ें

06:58 PM, 19-Sep-2026

बिहार: पुलिस से भिड़े अधिवक्ता, पार्किंग निर्माण रुकने पर सड़क जामकर किया प्रदर्शन; थमा यातायात

गयाजी में बार एसोसिएशन की जमीन पर पार्किंग स्थल का निर्माण रुकवाने के विरोध में शनिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर एसएसपी, सदर एसडीओ और भारी पुलिस बल पहुंचा। और पढ़ें

05:47 PM, 19-Sep-2026

बिहार: थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े फायरिंग, गोली लगने से किशोर की मौत; छेड़खानी विवाद की आशंका

मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग में गोली लगने से घायल 15 वर्षीय किशोर किशन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में छेड़खानी से जुड़ा विवाद सामने आया है। और पढ़ें

05:37 PM, 19-Sep-2026

बिहार: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव; तीन खोखे बरामद

समस्तीपुर के हसनपुर में घर के दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक गुलजार उर्फ साहिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों को उनका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:58 PM, 19-Sep-2026

बिहार: कायाकल्प पोर्टल के बारे में जानिए, क्या है उद्देश्य? सीएम सम्राट चौधरी ने लोकार्पण के बाद बताया सबकुछ

सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि दीपावली से पहले सभी आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करें। 30 नवंबर तक पंचायत स्तर पर सभी छोटे-छोटे विकास कार्य पूर्ण करें। उन्होंने और क्या कहा? आइए जानते हैं... और पढ़ें

04:29 PM, 19-Sep-2026

बिहार: सरकारी अस्पतालों में 792 ड्रेसर और 644 एक्स-रे टेक्निशियन की नियुक्ति, मंत्री निशांत ने क्या कहा?

बिहार के सरकारी अस्पतालों में कर्मियों की कमी दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज कुल 1460 कर्मियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इन्हें बधाई दी और कुछ मैसेज भी दिया। आइये जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें

04:01 PM, 19-Sep-2026

गुरुग्राम में हादसा: 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, बिहार के दिलखुश की मौत; बंगाल का वासुदेव के साथ हुआ करिश्मा

मृतक की पहचान 19 वर्षीय मजदूर दिलखुश के रूप में हुई है, जो बिहार के कटिहार का रहने वाला था और घायल पश्चिम बंगाल निवासी वासुदेव है।  और पढ़ें

03:38 PM, 19-Sep-2026

बिहार: मेला देखने गई मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, झाड़ियों में गंभीर हालत में मिली; नाबालिग आरोपी पकड़ा गया

पूर्णिया में गणपति उत्सव का मेला देखने निकली एक मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। और पढ़ें

01:49 PM, 19-Sep-2026

बिहार: जमानत की खबरों के बीच नेहा झा को अब भी राहत का इंतजार, 24 सितंबर को फिर होगी सुनवाई

समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कूपे से 75 लीटर विदेशी शराब बरामदगी के मामले में गिरफ्तार नेहा झा को अभी जमानत नहीं मिली है। पांच सितंबर को दाखिल जमानत याचिका पर शुक्रवार को विशेष आबकारी न्यायालय-2 में सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने अंतिम आदेश नहीं सुनाया। और पढ़ें

10:00 AM, 19-Sep-2026

शहर में पागल सियार : दर्जनों लोगों को बनाया शिकार, भीड़ ने भी उतार लिया गुस्सा; बिहार में कहां ऐसा आतंक?

रोहतास के बिक्रमगंज शहर में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक पागल सियार ने हमला कर दर्जनों लोगों को घायल कर दिया। सियार ने चर्चित व्यवसायी सतीश कुमार के चेहरे पर काटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

09:51 AM, 19-Sep-2026

बिहार में बड़ा हादसा : वकील का सिर धड़ से अलग; सड़क पर कार सवार अधिवक्ता के साथ कैसे हुई ऐसी दुर्घटना?

वैशाली के हाजीपुर में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर पुलिस लाइन के पास शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसे में हाजीपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कुंदन कुमार की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य अधिवक्ता गोलू, गौरव और ज्ञानू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। और पढ़ें

09:29 AM, 19-Sep-2026

बिहार: वित्त रहित विद्यालय-महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मियों के लिए बड़ी खबर, 461 करोड़ रुपये का अनुदान जारी

Bihar News : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार की राह पर हैं। उसी तरह सुबह-सुबह राहत भरे निर्णय सामने ला रहे हैं। इस बार कॉलेजों में सर्वाधिक संख्या में कार्यरत शिक्षकों-शिक्षकेतर कर्मियों के लिए फैसला आया है। और पढ़ें

08:53 AM, 19-Sep-2026

क्या बिहार में बदलाव होगा?: राजद के सरकार बनवाने के ऑफर में कितना दम? हर सवाल का जवाब यहां जानिए

Amar Ujala EXPLAINER : 2013, 2017, 2022, 2024 के बाद क्या 2026 बिहार में सरकार के बदलाव का साल होगा? 2005 से 2025 तक सरकारें बदलती रहीं, लेकिन कुछ महीनों को छोड़ सीएम नीतीश कुमार ही थे। 2026 में सम्राट चौधरी सीएम बने। लेकिन, अभी ढेरों सवाल घूम रहे।
  और पढ़ें

08:51 AM, 19-Sep-2026

बिहार: नाबालिग को टोटो चलाने से रोकना पड़ा भारी, यातायात पुलिस के जवान से मारपीट और धमकी; तीन हिरासत में

बोधगया के महाबोधि मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में नाबालिग को टोटो चलाने से रोकने पर यातायात पुलिस के जवान के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। जवान अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि टोटो रोकने के बाद उसमें सवार तीन युवकों ने उनका गला पकड़कर मारपीट की कोशिश की और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। और पढ़ें

07:42 AM, 19-Sep-2026

बिहार: मुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद; दो गिरफ्तार

बाढ़ थाना क्षेत्र के बॉसोबागी गांव में विश्वकर्मा पूजा के दिन हथियारों की पूजा और सार्वजनिक प्रदर्शन की सूचना पर एसटीएफ व बाढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। मुखिया के घर छापेमारी में दो पिस्टल, 315 बोर की रायफल और डबल बैरल गन समेत चार हथियार बरामद किए गए। और पढ़ें

07:39 AM, 19-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

सहरसा सदर अस्पताल में 12 सितंबर को डिजिटल न्यूज के पत्रकार से मारपीट और घटना के सीसीटीवी फुटेज मिटाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल को उनके पद से हटाकर तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय, पटना में योगदान देने का आदेश दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें