फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
Register For Event
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:42 PM, 05-Sep-2026

किशनगंज को मिलेगी बड़ी सौगात: 19 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 600 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

किशनगंज के खगड़ा मेला ग्राउंड में करीब 18 से 19 करोड़ रुपये की लागत से 600 से अधिक लोगों की क्षमता वाला अत्याधुनिक सेंट्रल एसी ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। और पढ़ें

10:34 PM, 05-Sep-2026

मुजफ्फरपुर: कोचिंग शिक्षक पर छात्रा को शादी का झांसा देने का आरोप, दहेज नहीं मिला तो मुकरा; आठ पर केस

मुजफ्फरपुर में कोचिंग संचालक पर छात्रा को शादी का झांसा देने, दहेज में 20 लाख रुपये और कार की मांग करने तथा शादी से इनकार के बाद आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में शिक्षक, उसके पिता समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें

09:38 PM, 05-Sep-2026

बिहार: बाढ़ में फंसे भगहर गांव के ग्रामीणों तक पहुंचा प्रशासन, दो हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत

गयाजी के इमामगंज स्थित भगहर गांव में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच फंसे करीब दो हजार ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। खबर के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और राहत टीम गांव पहुंचकर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुट गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:15 PM, 05-Sep-2026

बिहार: महरैल स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग, ग्रामीणों का धरना; रेलवे ट्रैक पर आंदोलन की चेतावनी

मधुबनी के झंझारपुर-लौकहा रेलखंड स्थित महरैल रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन संख्या 04013/04014 के ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों और रेल यात्रियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ठहराव नहीं होने से यात्रियों को करीब 15 किलोमीटर दूर दूसरे स्टेशनों पर जाना पड़ता है। और पढ़ें

07:46 PM, 05-Sep-2026

बिहार: घर में अकेली 70 वर्षीय महिला की हत्या, पेट-सीने पर मिले चाकू के निशान; FSL टीम जांच में जुटी

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के बसंत गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पवित्री देवी की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला घर में अकेली रहती थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:24 PM, 05-Sep-2026

बिहार: 2024 की हार से सबक, 2029 के लिए JDU ने बदली रणनीति? किशनगंज में अब हर वोटर तक पहुंचने का प्लान

किशनगंज लोकसभा सीट पर 2029 के चुनाव को लेकर JDU ने अभी से संगठन मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने कार्यकर्ताओं को पंचायत, गांव और बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने और एक-एक मतदाता से संपर्क करने का फॉर्मूला दिया है। और पढ़ें

06:18 PM, 05-Sep-2026

गंगा का रौद्र रूप: छह प्रखंड की 28 पंचायतें बाढ़ की चपेट में, 35 हजार आबादी प्रभावित; ऊंचे स्थानों पर जा रहे

मुंगेर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। नदी खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि छह प्रखंडों की 28 पंचायतों में करीब 35 हजार लोग प्रभावित हैं। और पढ़ें

06:12 PM, 05-Sep-2026

नवाचार: गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद का बढ़ा मान, राष्ट्रपति भवन में मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचार के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। और पढ़ें

05:44 PM, 05-Sep-2026

गुरु नहीं गुरू है: दो नाबालिग छात्राओं को दिलरूबा कह रहा, बताया- एक नहीं, हजार बार..., हर जिले में शिकार मौजूद

Bihar News : शिक्षक दिवस की अच्छी खबरों के बीच तीन शिक्षकों को लेकर फजीहत हो रही है। एक बीपीएससी शिक्षक का ऑडियो वायरल है, जिसमें वह दो नाबालिग छात्राओं को दिलरुबा बता रहा है। बता रहा कि हजार बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। बहुत कुछ बता रहा है। और पढ़ें

05:16 PM, 05-Sep-2026

मिसाल बनी शादी: एक-दूसरे के दर्द को समझा, बने जीवनसाथी; मुजफ्फरपुर की दिव्यांग जोड़ी की शादी चर्चा में

मुजफ्फरपुर में दिव्यांग मो. इम्तियाज और नजमा परवीन की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। व्हीलचेयर से चलने वाले इम्तियाज ने दिव्यांग युवती से शादी कर मिसाल पेश की है। और पढ़ें

04:31 PM, 05-Sep-2026

सारण: स्कॉर्पियो को क्रेन से दूसरी मंजिल पर चढ़ाई गई, जानें क्यों उठाया गया यह कदम?

गोपालगंज में कार को सुरक्षित रखने के लिए एक शख्स ने ऐसा अनोखा जुगाड़ किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मांझा थाना क्षेत्र में नई स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से दो मंजिला मकान की छत पर पहुंचाकर पार्क किया गया। अब इसकी तस्वीर वायरल हो रही है। और पढ़ें

03:51 PM, 05-Sep-2026

सारण में बाढ़ का तांडव: दिघवारा में मही नदी के तटबंध का बड़ा हिस्सा टूटा, डीएम-एसएसपी पहुंचे मौके पर

सारण में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिघवारा में मही नदी में तटबंध का बड़ा हिस्सा टूट गया है। डीएम-एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं। बांध टूटने से कई गांवों में पानी फैल गया है, जबकि एनएच-19 पर भी बाढ़ का पानी चढ़ने लगा है। जिले के 11 प्रखंडों में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। और पढ़ें

03:25 PM, 05-Sep-2026

बिहार: गंगा-बाया के उफान से इन तटीय इलाकों में तबाही, 56 से अधिक गांव जलमग्न; 57 स्कूलों में घुसा पानी

समस्तीपुर में गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर से तीन प्रखंडों के 56 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब दो लाख की आबादी प्रभावित है, जबकि 57 स्कूलों में पानी घुसने से पढ़ाई बंद हो गई है और आवागमन के लिए 82 नावों का परिचालन शुरू किया गया है। और पढ़ें

03:03 PM, 05-Sep-2026

बिहार: उषा कुमारी को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान 2026, पटना में होंगी सम्मानित; नवाचारी शिक्षण से बनाई पहचान

मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय कोठिया कन्या की प्रधान शिक्षिका उषा कुमारी का राज्य शिक्षक सम्मान 2026 के लिए चयन हुआ है। नवाचारी शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों, खेल-खेल में पढ़ाई और बच्चों के प्रति समर्पण के लिए उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में सम्मानित किया जाएगा।
  और पढ़ें

02:35 PM, 05-Sep-2026

बिहार में बाढ़ का कहर: पटना समेत कई जिलों के निचले इलाके में फैला पानी, 6.65 लाख लोग प्रभावित; जानिए हाल

Bihar Flood Update: गंगा के बढ़ते दबाव को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने निचले इलाकों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है। घाटों की लगातार निगरानी हो रही है। अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। और पढ़ें

01:56 PM, 05-Sep-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में शराब धंधेबाज ने चौकीदार पर लोहे की रॉड से किया हमला, पैर की हड्डी टूटी; आरोपी फरार

मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया गांव में शराब कारोबार के आरोपी ने पुलिस कार्रवाई के दौरान चौकीदार मोहम्मद जैनुल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चौकीदार के दाहिने पैर की एड़ी की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उसे एसकेएमसीएच से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।  और पढ़ें

01:32 PM, 05-Sep-2026

बिहार: ओटीए में 253 कैडेट बने सेना के अधिकारी, सेरेमनी में सजे कंधों पर सितारे; शपथ लेकर शुरू किया सैन्य सफर

गयाजी स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) के 253 कैडेटों को भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया।  और पढ़ें

12:59 PM, 05-Sep-2026

बिहार: दो और मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई का रास्ता साफ, समस्तीपुर और छपरा में 50-50 सीटों को मंजूरी

Bihar Medical College News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य बिहार में ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करना है, जहां लोगों को गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में घर के नजदीक उपलब्ध हों। नए मेडिकल कॉलेज और MBBS सीटों में वृद्धि इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। और पढ़ें

12:43 PM, 05-Sep-2026

बिहार: महज 200 रुपये के विवाद में हैवान बना पति, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र में दो सौ रुपये के विवाद को लेकर महिला सोनी देवी की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के ससुर ने अपने बेटे संतोष राम पर बहू की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। और पढ़ें

11:38 AM, 05-Sep-2026

बिहार: खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से दंपती की मौत, दो साल पहले बेटे की डूबने से गई थी जान; अनाथ हुए मासूम

पटना के भगवानगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। इस परिवार पर करीब दो वर्ष पहले भी त्रासदी आई थी, जब उनके 14 वर्षीय बेटे की डूबने से मौत हो गई थी। अब दंपती की मौत के बाद उनके छोटे बच्चों के सामने परवरिश और भविष्य का संकट खड़ा हो गया है।  और पढ़ें

11:18 AM, 05-Sep-2026

बिहार: दूसरे के टीईटी रोल नंबर पर बन गए शिक्षक! 11 साल पुराने प्रमाण-पत्र ने खोला फर्जीवाड़ा, दो पर एफआईआर

बेगूसराय के बखरी प्रखंड में शिक्षक नियोजन से जुड़े कथित फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र का मामला सामने आया है। निगरानी विभाग की जांच में एक शिक्षक के प्रमाणपत्र पर दर्ज रोल नंबर दूसरे अभ्यर्थी के नाम का मिला, जबकि वास्तविक रिकॉर्ड में वह अभ्यर्थी 55 अंक के साथ अनुत्तीर्ण थी। मामले में दो शिक्षकों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। और पढ़ें

10:21 AM, 05-Sep-2026

बिहार में IAS अधिकारियों का फेरबदल: गुंजन सिंह बनीं सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक, और कौन-कौन अधिकारी कहां गए?

बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले का सिलसिला जारी है। जन्माष्टमी की रात फिर से अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की गई है। आइए जानते हैं कौन कहां गए?  और पढ़ें

10:21 AM, 05-Sep-2026

बिहार: मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर से बी-पॉजिटिव प्लेटलेट की यूनिट गायब, 10 कर्मियों से मांगा लिखित जवाब

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ब्लड सेंटर से 1 सितंबर को बी पॉजिटिव प्लेटलेट की एक यूनिट का रिकॉर्ड नहीं मिलने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन ने इवनिंग और नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात 10 कर्मियों से 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।  और पढ़ें

09:48 AM, 05-Sep-2026

बिहार: यहां प्रसूता की मौत के बाद बवाल, अपेक्स अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद पथराव; दो बार एनएच-27 किया जाम

मधुबनी के झंझारपुर में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दो बार एनएच-27 जाम कर दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ और पथराव के बाद स्टाफ फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव अस्पताल के सामने रखकर परिजन पहले चार लाख और बाद में पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़ गए हैं  और पढ़ें

09:11 AM, 05-Sep-2026

बिहार: फर्जी आईडी से 17 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दो लाख की मांग का आरोप

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी को फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिए प्रेमजाल में फंसाने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और दो लाख रुपये मांगने का आरोप है। पीड़िता ने देह व्यापार के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।  और पढ़ें

08:44 AM, 05-Sep-2026

नालंदा खुला विश्वविद्यालय में बढ़े पांच नए कोर्स, अब 51 पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला; 21 सितंबर तक करें आवेदन

नालंदा खुला विश्वविद्यालय में पांच नए पाठ्यक्रमों को मान्यता मिलने के बाद कुल पाठ्यक्रमों की संख्या 51 हो गई है। इनमें बीए हिंदी, बीए गृह विज्ञान, बीएससी गृह विज्ञान, एमए डिजास्टर मैनेजमेंट और एमएससी डिजास्टर मैनेजमेंट शामिल हैं।  और पढ़ें

07:55 AM, 05-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बक्सर के डुमरांव में छात्राओं के यौन शोषण के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। गिरफ्तार और फरार शिक्षकों के जब्त मोबाइल की फॉरेंसिक जांच और सीडीआर के जरिए घटना से जुड़ी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस ने डुमरांव के दो होटलों के एक-एक कमरे को सील कर एफएसएल जांच कराई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें