जमुई साइबर थाना पुलिस ने चकाई के सरौन गांव स्थित शुभ सीएससी सेंटर से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित पीओएस आईडी से चार महीने में करीब 100 सिम जारी किए गए, जिनमें 80 नंबरों के खिलाफ एनसीआरपी पर शिकायतें मिलीं। इन नंबरों से जुड़े करीब 125 साइबर ठगी के मामलों में लगभग 13 लाख रुपये की ठगी सामने आई है।
और पढ़ें
बख्तियारपुर में पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लगने से छह माह की बच्ची समेत दो महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूजा के दौरान हवन से आग लगने की बात सामने आ रही है। दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के निजी स्कूल के हॉस्टल से चौथी कक्षा का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र हॉस्टल की खिड़की खोलकर बाहर निकल गया, जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में नकली ज्यूडिशियल स्टांप और टिकट बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। आरोपियों के पास से 32 फर्जी टिकट और नौ ज्यूडिशियल स्टांप पेपर बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
रोहतास के तिलौथू में शनिवार को टेंपो और बोलेरो की भीषण टक्कर में छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। हादसे में जवान की पत्नी, दो बच्चों समेत छह अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। और पढ़ें
समस्तीपुर जिले के घटहो थाना क्षेत्र स्थित विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत बनवारा चौक के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। महिला की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाई स्कूल बनघारा के समीप विद्यापतिनगर-घटहो मुख्य सड़क को शव के साथ जाम कर दिया। और पढ़ें
पूर्णिया जीएमसीएच में इलाज के दौरान मरीज से मारपीट का विरोध करने पर परिजन उग्र हो गए और डॉक्टरों व सुरक्षा गार्डों से हाथापाई कर दी। घटना में दो महिला सुरक्षा गार्डों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। और पढ़ें
बेगूसराय के तेघड़ा में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से दियारा इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रातोंरात करीब डेढ़ फीट पानी बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी फैल गया है और सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से राहत-बचाव की तैयारी तेज करने की मांग की है। और पढ़ें
रक्षाबंधन से पहले डाक विभाग ने राखियों की समय पर डिलीवरी के लिए ‘राखी मेल’ की विशेष व्यवस्था शुरू की है। स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर 10% की छूट दी जा रही है। प्रधान डाकघर में अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं और राखियों के प्राथमिकता के आधार पर वितरण की व्यवस्था की गई है। और पढ़ें
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पीएचडी छात्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल पर छात्रों की शिकायतों के लिए पोर्टल शुरू किया गया है। साथ ही उन्होंने तीन नए आपराधिक कानूनों को समय की जरूरत बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल की सराहना की। और पढ़ें
कटिहार के पोठिया में चाकूबाजी की वारदात में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। दोनों भाइयों पर पड़ोसी युवक से विवाद के दौरान चाकू से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें
BPSC Auditor Prelims 2026 Result: बिहार लोक सेवा आयोग ने अंकेक्षक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 10,856 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 1,248 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
और पढ़ें
मुजफ्फरपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक शनिवार को विकास कार्यों को लेकर हुए जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गई। जर्जर सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट, सफाई और नाला व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बैठक कक्ष में धरने पर बैठ गए। और पढ़ें
गयाजी में 22 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित बड़े भूमि घोटाले का मामला सामने आया है। जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने आरोप लगाया कि 2018 से 2022 के बीच सरकारी जमीन की अवैध रजिस्ट्री कराकर 230 लोगों के नाम जमाबंदी कर दी गई। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें
Bihar News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए बिहार की गोपालगंज की पुष्पा प्रसाद और बांका की खुशबू कुमारी का चयन हुआ है। दोनों शिक्षिकाओं ने नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण और सामुदायिक सहभागिता के जरिए सरकारी स्कूलों में उल्लेखनीय बदलाव किए। पुष्पा ने टीएलएम से पढ़ाई को आसान बनाया, जबकि खुशबू ने स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने के साथ बाल सुरक्षा और नेतृत्व विकास पर विशेष काम किया।
और पढ़ें
Bihar News: नेपाल स्थित बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के वैशाली में गंडक नदी उफान पर है। लालगंज में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है और करीब आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी करते हुए तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी है। और पढ़ें
Bihar News: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर से मुंगेर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार शाम संध्या आरती के दौरान प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान के गर्भगृह में गंगा का पानी प्रवेश कर गया। मंदिर के निचले हिस्से और मुख्य प्रवेश द्वार तक पानी पहुंचने से श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है। और पढ़ें
Bihar News: समस्तीपुर के मालीनगर गांव में 29 जुलाई को जमीन विवाद के दौरान हुए एसिड हमले में गंभीर रूप से झुलसे प्रवीण नारायण की 23 दिन बाद डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले में चार लोग घायल हुए थे। मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है। और पढ़ें
Protest in Patna : पटना में लोकभवन मार्च के दौरान फिर पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प की नौबत आ गई। असिस्टेंट प्रोफेसर के अभ्यर्थियों के लोकभवन मार्च के दौरान बेली रोड पर जमकर हंगामा हुआ। भारी जाम लग गया। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र में NH-22 पर तेज रफ्तार हाइवा और दो बाइकों की टक्कर में 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के खैरा गांव में घर के दरवाजे पर सफाई कर रहे 48 वर्षीय नागेश्वर ठाकुर को उनके पट्टीदार ने गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। और पढ़ें
Bihar Road Accident: पश्चिम चंपारण के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठिहार समारोह में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
Bihar News: समस्तीपुर के बिथान थाना क्षेत्र के परड़ी गांव में सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने के कुछ देर बाद 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों और वयस्कों समेत कई लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। मरीजों को बिथान सीएचसी समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
Bihar News: बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर मोबाइल देखने से मना किए जाने से नाराज आठवीं कक्षा की छात्रा ने वंदे भारत ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। लोको पायलट की तत्परता से ट्रेन समय रहते रोक दी गई और छात्रा की जान बच गई। और पढ़ें
RJD अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने बिहार सरकार को घेरा, वित्तीय स्थिति पर उठाए सवाल और पढ़ें
Bihar News: सारण में डबरा नदी में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार शाम शौच के लिए नदी किनारे गए रामनाथ का पैर फिसल गया था। शुक्रवार को नदी में उनका शव तैरता मिला। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और पढ़ें