फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: तस्वीरों में देखें साल के पहले 'ब्लड मून' चंद्र ग्रहण का नजारा, जानिए अगला ग्रहण कब ?

Tue, 03 Mar 2026 07:57 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

 Chandra Grahan 2026 Moon Timing, Lunar Eclipse End Time Live Updates:  साल का पहला चंद्र ग्रहण अब खत्म हो गया है। दुनिया के कई हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। भारत में सबसे पहले पूर्वी हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। जानिए अब अगला ग्रहण कब होगा।
Register For Event
विज्ञापन
देश में चंद्र ग्रहण की तस्वीरें - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व

विज्ञापन

धार्मिक दृष्टि और शास्त्रों के अनुसार ग्रहण को सामान्य समय की तुलना में संवेदनशील और अशुभ प्रभाव वाला काल माना जाता है। खासकर चंद्र ग्रहण को एक प्रमुख खगोलीय घटना होने के साथ-साथ आध्यात्मिक रूप से भी विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। पूजा-पाठ, साधना और सतर्कता पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इस दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है।

Chandra Grahan 2026: सूतक काल


3 मार्च के दिन भारत में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर लग चुका है। इस दौरान आप कोई भी नया काम और पूजा-पाठ जैसे कार्य न करें। इसके अलावा किसी यात्रा पर भी जाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 2026 समय

  • चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट
  • चंद्र ग्रहण का खग्रास प्रारंभ शाम में 4 बजकर 34 मिनट पर
  • ग्रहण का मध्य दोपहर में 5 बजकर 33 मिनट पर
  • चंद्र ग्रहण समाप्त शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर

Chandra Grahan 2026: आज लाल रंग का दिखेगा चांद


आज चंद्र ग्रहण के समय चांद सफेद नहीं गहरे लाल और नीले रंग का दिखाई देगा। इस वजह से आसमान में ब्लड मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यह दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण देश और दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देने वाला है।

रांची, झारखंड: चंद्र ग्रहण से पहले आज 'सूतक काल' शुरू होने के कारण श्री राम मंदिर के द्वार बंद कर दिए गए।

Chandra Grahan 2026: भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से नजर आने वाला है।  चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। यह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। इसके अलावा गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है।

हरिद्वार, उत्तराखंड: चंद्र ग्रहण के 'सूतक काल' के दौरान आज मंदिर बंद रहेंगे।


 

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कब होगा शुरू और कहां-कहां देगा दिखाई

Chandra Grahan 2026: भारत में चंद्र ग्रहण सबसे पहले कहां दिखेगा


ऐसा माना जा रहा है कि, चंद्र ग्रहण सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश देखा जाएगा। यहां के तेजू नगर में चंद्रोदय शाम 5 बजकर 3 मिनट पर है। ऐसे में पहले आज चंद्र ग्रहण यहां देखा जा सकेगा।
 

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें कब होगा शुरू और कहां-कहां देगा दिखाई

Chandra Grahan 2026: सूतक काल कब से कब तक रहेगा ?


ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक चलेगा। इस दौरान खाने-पीने से लेकर पूजा-पाठ तक कई कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण में क्या करें ? 

 

  • इस दिन मंत्र जाप बेहद फलदायी होता है। भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र और चंद्रमा का मंत्र ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः’का जप करना चाहिए।
  • इसके साथ ही आप अपने ईष्टदेव के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं । इस समय धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए।  माना जाता है कि इससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।  
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना चाहिए, इससे शरीर और घर में फैली नकारात्मकता दूर होती है।  स्नान के बाद घर और मंदिर में गंगाजल का छिड़काव अवश्य करें ।
  • चंद्रग्रहण के बाद दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन चावल, दूध, घी, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करने से चंद्र दोष दूर होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। 

Chandra Grahan 2026: चंद्रग्रहण में क्या न करें ?

 

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण का समय बेहद संवेदनशील और ऊर्जा परिवर्तन का काल माना जाता है। इस दौरान वातावरण में नकारात्मक प्रभाव बढ़ने की आशंका जताई जाती है, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण के दौरान भोजन करना वर्जित माना गया है। कहा जाता है कि ग्रहण के समय वातावरण में सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या बढ़ जाती है, जिससे भोजन दूषित हो सकता है। 
  • ग्रहण शुरू होने से पहले भोजन में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं, जिससे उसकी पवित्रता बनी रहे। 
  • ग्रहण काल में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए और घर के मंदिर को साफ कपड़े, विशेषकर लाल या पीले वस्त्र से आच्छादित कर देना उचित माना जाता है। 
  •  मान्यता है कि इस समय तुलसी, पीपल और बरगद जैसे पवित्र वृक्षों को भी नहीं छूना चाहिए क्योंकि इसे अशुभ प्रभाव का कारण माना जाता है। 
  •  ग्रहण के दिन सकारात्मक वातावरण बनाए रखना जरूरी है, इसलिए नकारात्मक सोच या कटु वचन बोलने वाले लोगों से दूरी रखना बेहतर माना गया है।  

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव


चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लगेगा। इस दिन चंद्रमा की केतु से युति होगी और ग्रहण योग भी बनेगा। वहीं शुक्र मीन राशि और सूर्य, बुध, मंगल व राहु शनि की राशि कुंभ में रहेंगे। ऐसे में ग्रहों का विशेष प्रभाव सभी राशियों पर नजर आने वाला है।

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण क्यों माना जाता है अशुभ?


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में वातावरण की ऊर्जा में बदलाव आता है और नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसका असर गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु पर अधिक पड़ सकता है। मान्यता है कि ग्रहण के समय चंद्रमा की किरणें शुद्ध नहीं मानी जातीं, इसलिए इस अवधि में अनावश्यक बाहर निकलने या सीधे चंद्रमा को देखने से बचना चाहिए।
 

Chandra Grahan 2026 Timing: दिल्ली-एनसीआर में इतने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें आपके शहर में कब देगा दिखाई

Chandra Grahan 2026 Upay: ग्रहण से बचाव के धार्मिक उपाय

  • सिर्फ सावधानी ही नहीं, बल्कि कुछ आध्यात्मिक उपाय भी इस समय लाभकारी माने जाते हैं। इष्ट देव का स्मरण, मंत्र जप और विशेष रूप से चंद्र से संबंधित मंत्रों का उच्चारण सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला माना गया है। 
  • एक परंपरागत उपाय के अनुसार गर्भवती महिला अपनी लंबाई के बराबर एक धागा लेकर उसे घर में सुरक्षित स्थान पर रखे। ग्रहण समाप्त होने के बाद उस धागे को बहते जल में प्रवाहित कर देने से ग्रहण का प्रभाव कम होने की मान्यता है।

Chandra Grahan 2026: गर्भवती महिलाएं जरूर कर लें ये 3 काम 

Pregnant Ladies Tips For Grahan - फोटो : अमर उजाला

 

  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे समय में गर्भवती महिलाओं को ईश्वर का स्मरण जरूर करना चाहिए। आप नीचे दिए हुए मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सभी तरह के भय भी दूर होते हैं।
1. गायत्री मंत्र - 'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।' 

2. महामृत्युंजय मंत्र 
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

Lunar Eclipse 2026: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या न करें



1. नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करें
धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण काल में चाकू, कैंची, सुई या किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गर्भस्थ शिशु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका मानी जाती है।

2. घर से बाहर न निकलें
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जाती है। खुले आकाश में जाकर चंद्रमा को देखने से भी बचना चाहिए।

3. भोजन पकाना और खाना टालें
ग्रहण काल में भोजन पकाना और ग्रहण करना वर्जित माना गया है। यदि पहले से बना हुआ भोजन हो तो उसमें तुलसी दल डालकर सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे भोजन की शुद्धता बनी रहती है, ऐसी मान्यता है।

4. सिलाई-कढ़ाई या काटने का कार्य न करें
परंपरा के अनुसार ग्रहण के समय कपड़े काटना, सिलाई करना या किसी वस्तु को छांटना शुभ नहीं माना जाता। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को इन कार्यों से दूर रहना चाहिए।

Chandra Grahan 2026: ग्रहण के दौरान क्या करें

1. मंत्र जाप और भजन
ग्रहण काल में ईश्वर स्मरण अत्यंत फलदायी माना गया है। गर्भवती महिलाएं “ॐ नमः शिवाय”, “ॐ चंद्राय नमः” या अपने इष्ट देव का मंत्र जप सकती हैं। इससे मन शांत और सकारात्मक बना रहता है।

2. धार्मिक पाठ सुनें
घर में भजन, कीर्तन या धार्मिक ग्रंथों का पाठ सुनना शुभ माना जाता है। इससे वातावरण पवित्र रहता है और भय या चिंता दूर होती है।
3. गंगाजल या तुलसी का प्रयोग
कुछ परंपराओं में गर्भवती महिला के पास गंगाजल रखना या तुलसी पत्र रखना शुभ माना गया है। यह नकारात्मक प्रभाव से रक्षा का प्रतीक माना जाता है।

4. ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान
ग्रहण समाप्त होने पर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने की परंपरा है। इसके साथ ही घर में गंगाजल का छिड़काव करना भी शुभ माना गया है।
धार्मिक आस्था के अनुसार ग्रहण का समय संयम, श्रद्धा और सावधानी का काल है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सतर्कता रखते हुए शांत और सकारात्मक वातावरण में समय बिताना चाहिए, ताकि मां और शिशु दोनों सुरक्षित और स्वस्थ रहें।

Chandra Grahan 2026: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा चंद्र ग्रहण?


ज्योतिषियों के मुताबिक, वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक हो सकता है। धन लाभ होगा। नए लोगों से मिलेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। करियर में खुशखबरी मिलेगी। विवाह के योग है और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।

Chandra Grahan 2026 Time: कब लगता है चंद्र ग्रहण?


चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाती है, और पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है। इससे चांद को सीधे सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाती और वो अंधेरी अवस्था में चला जाता है।  

Chandra Grahan 2026: क्यों लाल हो जाता है चांद?

जब चांद पृथ्वी की छाया में होता है, तो सीधे सूर्य की रोशनी उस तक नहीं पहुंच पाती। लेकिन पृथ्वी के वायुमंडल में से गुजरते समय सूर्य की रोशनी के छोटे तरंगदैर्ध्य जैसे नीला और हरा फैल जाते हैं और बड़े तरंगदैर्ध्य लाल और नारंगी सीधे चांद तक पहुंचते हैं। इस प्रक्रिया को Rayleigh scattering कहते हैं।

Chandra Grahan 2026 Timing: इन चीजों का करें दान 

  • चावल
  • गेहूं
  • दूध
  • चीनी
  • घी
  • वस्त्र 
  • धन

Chandra Grahan 2026: क्या ग्रहण देखना सही है?

चंद्र ग्रहण को देखना पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि इसमें सूर्य की रोशनी सीधे आपकी आंखों में नहीं आती। यह सूर्य ग्रहण से बिल्कुल अलग है। इसलिए चंद्र ग्रहण को सीधे देखना आंखों के लिए हानिकारक नहीं है और आप इसे खुले आसमान के नीचे आराम से देख सकते हैं। बच्चों के लिए भी चंद्र ग्रहण देखने में कोई खतरा नहीं है। आप उन्हें भी खुली जगह, जैसे बालकनी या खुला मैदान, में लेकर जा सकते हैं ताकि ग्रहण का दृश्य आराम से देखा जा सके।

Chandra Grahan 2026 Time: आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2026 Time - फोटो : अमर उजाला
शहर     चंद्र ग्रहण समय
दिल्ली     6.22 PM
नोएडा 6.20 PM
गुरुग्राम  6.02 PM
लखनऊ     6.02 PM
कोलकाता         5.43 PM  
भोपाल     6.21  PM
चैन्नई      6.21 PM
पटना        5.55  PM
बेंगलूरु     6.32 PM    
हैदराबाद              6.26 PM
कानपुर         6.14 PM
वाराणसी 5.43 PM  
प्रयागराज 5.55  PM
इंदौर 6.26 PM
देहरादून 6.14 PM
मथुरा 6:25 PM
चंडीगढ़ 6:27 PM
जयपुर 6.14 PM
 

Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों में लगने वाला है चंद्र ग्रहण, भारत में कब दिखेगा ब्लड मून? यहां जानिए सबकुछ

 

Chandra Grahan Time: चंद्र ग्रहण पर आज पंचांग की स्थिति

 

तिथि पूर्णिमा 17:11 तक
नक्षत्र मघा 07:28 तक
प्रथम करण बावा 17:11 तक
द्वितीय करण  बालवा 28:56 तक
पक्ष शुक्ल  
वार मंगलवार  
योग सुकर्माण 10:24 तक
सूर्योदय 06:37  
सूर्यास्त 18:14  
चंद्रमा  सिंह  
राहुकाल 15:20 − 16:47  
विक्रमी संवत् 2082  
शक संवत 1947 विश्वावसु
मास फाल्गुन  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:02 − 12:49

Chandra Grahan Kitne Baje Samay: राशि अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय

  • मेष राशि के लोग लाल फल, गुड़ और तांबे का दान करें।
  • वृषभ राशि के लोग सफेद चीजों का दान करें। 
  • मिथुन राशि के लोग हरी चीजों का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा। 
  • कर्क राशि वाले चांदी के पात्र में जल भरकर दान करें और प्रार्थना करें। 
  • सिंह राशि के लोग ग्रहण के बाद गुड़, गेंहू और लाल चीजों का दान करें। 
  • कन्या राशि वालों के लिए वस्त्रों का दान करना शुभ रहेगा। 
  • तुला राशि वाले सफेद मिठाई, चावल दूध का दान करें।
  • वृश्चिक राशि वालों के लोग मसूस दाल और लाल रंग की मिठाई का दान करें।
  • धनु राशि के लोग पीली चीजों का दान करें। धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं। 
  • मकर राशि वालों को काला तिल, कंबल और जूते का दान करना शुभ रहेगा। 
  • कुंभ राशि के लोग काले वस्त्र और लोहे की चीजों का दान करें। 
  • मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं ऐसे में भगवान विष्णु की स्मरण करते हुए उनके मंत्रों का जाप करें। 

Chandra Grahan Time: चंद्र ग्रहण के बाद अवश्य करें ये काम

  • चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल मिले जल से स्नान करना शुभ माना गया है। 
  • चंद्रमा का संबंध श्वेत रंग और शीतल स्वभाव से जोड़ा जाता है। इसलिए चंद्र ग्रहण के बाद सफेद वस्तुओं का दान विशेष फलदायी माना गया है। चावल का दान चंद्र दोष की शांति के लिए किया जाता है।
  • दूध, दही और अन्य श्वेत पदार्थ चंद्रमा के कारक माने गए हैं। ग्रहण के बाद इनका दान करने से मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है। 
  • सफेद वस्त्र शुद्धता और सादगी का प्रतीक माने जाते हैं। चंद्र ग्रहण के बाद सफेद वस्त्रों का दान करने से चंद्रमा की शुभता प्राप्त होने की मान्यता है।
  • चांदी का संबंध भी चंद्र ग्रह से माना गया है। सामर्थ्य अनुसार चांदी का सिक्का या छोटा आभूषण दान करना भी शुभ फलदायी बताया गया है।
  • ग्रहण के पश्चात अन्न दान को श्रेष्ठ माना गया है। विशेषकर खीर, मीठे चावल या अन्य श्वेत मिठाई का दान करना शुभ माना गया है। 

Chandra Grahan Time: चंद्र ग्रहण 2026 समय और प्रभाव

 
  • चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट
  • चंद्र ग्रहण का खग्रास प्रारंभ शाम में 4 बजकर 34 मिनट पर
  • ग्रहण का मध्य दोपहर में 5 बजकर 33 मिनट पर
  • चंद्र ग्रहण समाप्त शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर
 

Chandra Grahan 2026 Timing: दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम में इतने बजे लगेगा ग्रहण, जानें अपने शहर का समय

Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण के समय आसमान में देखना चाहिए या नहीं ?

चंद्र ग्रहण के समय आसमान में देखना चाहिए या नहीं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को देखने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। साथ ही इसका नकारात्मक असर काम को प्रभावित भी कर सकता है। ऐसे में भूलकर भी ग्रहण देखने की भूल न करें। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय चांद की रोशनी के संपर्क में आने से बचना चाहिए। आप ग्रहण प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक घर के अंदर ही रहें।

Chandra Grahan 2026: भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से नजर आने वाला है।  चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। यह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। इसके अलावा गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है।
 

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद फौरन करना चाहिए ये 5 काम, दूर होंगी सभी नकारात्मकता

 

Chandra Grahan 2026 Timing: दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद में इतने बजे लगेगा ग्रहण

शहर     चंद्र ग्रहण समय
दिल्ली     6.22 PM
नोएडा 6.20 PM
गाजियाबाद  6.25 PM
 

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, राशि अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय, नहीं रहेगा ग्रहण का अशुभ प्रभाव

Chandra Grahan 2026: आज इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण

अब से थोड़ी देर बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके चलते इसका सूतक काल प्रभावी होगा। यह एक खंडग्रास ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लगेगा, जहां पहले से छाया ग्रह केतु पहले से विराजमान हैं

Chandra Grahan 2026: राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

साल का पहला चंद्र ग्रहण अब से थोड़ी देर बाद शुरू होने वाला है। ज्योतिष में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। जब-जब ग्रहण लगता है तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने के मिलता है। यहां जानिए इस चंद्र ग्रहण का अपनी राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण आज, जानें किन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी और किसे तनाव ?

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी...

साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। पंचांग के अनुसार ग्रहण की शुरुआत आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर हो गया है। यह ग्रहण करीब 3 घंटा 27 मिनट तक चलेगा। 

Chandra Grahan Ke Niyam: ग्रहण के दौरान क्या करें 

चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। ऐसे में ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए आइए जानते हैं। 
  • - आज इस चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप और पाठ करना बहुत ही लाभकारी रहेगा।
  • - ग्रहण के दौरान भोजन न करें।
  • - चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्तियों, पूजा घर और तुलसी के पौधे को हुए।
  • - ग्रहण के दौरान घर पर ही रहें और यात्रा करने से बचें।
  • - ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। 

Lunar Eclipse 2026 Blood Moon: साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी, देखें तस्वीरें

देश दुनिया में साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। कई जगहों पर चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाई देना शुरू भी हो चुका है। 
 

Chandra Grahan 2026: देश में यहां दिखेगा सबसे पहले चंद्र ग्रहण

देश में चंद्र ग्रहण जारी है और यह ग्रहण खंडग्रास है, जिसमें चंद्रमा लालिमा लिए होगा। जिसे ब्लड मून कहा जाता है। भारत में सबसे पहले चंद्र ग्रहण का नजारा देश पूर्वी हिस्से में दिखाई देगा। अमस, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले चंद्र ग्रहण के दीदार होंगे। 
 

Blood Moon Timming in India: आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
देशभर में आज साल के पहले चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। देश के कई हिस्सों में आज चंद्रोदय का समय अलग होने की वजह से चंद्र ग्रहण में थोड़ा अंतर रहेगा। देखें अपने शहरों में चंद्र ग्रहण का समय।

 

आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण
 
शहर     चंद्र ग्रहण समय
दिल्ली     6.22 PM
नोएडा 6.20 PM
गाजियाबाद  6.25 PM
गुरुग्राम  6.02 PM
लखनऊ     6.02 PM
कोलकाता         5.43 PM  
भोपाल     6.21  PM
चैन्नई      6.21 PM
पटना        5.55  PM
बेंगलूरु     6.32 PM    
हैदराबाद              6.26 PM
कानपुर         6.14 PM
वाराणसी 5.43 PM  
प्रयागराज 5.55  PM
इंदौर 6.26 PM
देहरादून 6.14 PM
मथुरा 6:25 PM
चंडीगढ़ 6:27 PM
जयपुर 6.14 PM

Chandra Grahan 2026 Mantra Jaap: चंद्र ग्रहण के दौरान करें मंत्रों का जाप का महत्व

चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रदेव कष्ट में होते हैं। ऐसे में अपने इष्ट देवी-देवताओं से जुड़े मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभकारी रहेगा। 
 

Chandra Grahan 2026 Mantra Jaap: चंद्र ग्रहण के दौरान करें मंत्रों का जाप का महत्व

चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रदेव कष्ट में होते हैं। ऐसे में अपने इष्ट देवी-देवताओं से जुड़े मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभकारी रहेगा। 

Chandra Grahan 2026 Time: देश में क्या रहेगा चंद्रोदय का समय

साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है और यह ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ है और इसका समापन शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। पंचांग की गणना के अनुसार, भारत में चंद्रोदय आज शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर होगा। भारत में अधिकांश हिस्सों में यह ग्रहण केवल चंद्रोदय के समय ही दिखाई देगा। सबसे पहले चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा।
 

Chandra Grahan Time: दिल्ली- एनसीआर में इतने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण

दिल्ली में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 26 मिनट पर 
नोएडा में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 26 मिनट पर
गुरुग्राम में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 02 मिनट पर 
गाजियाबाद में चंद्र ग्रहण का समय- शाम 6 बजकर 25 मिनट पर

Chandra grahan 2026: दुनिया के कई हिस्सों में दिखने लगा 'ब्लड मून'

साल का पहला चंद्र ग्रहण इस समय अपने चरम काल पर है, जिससे चलते दुनिया के कई हिस्सों में 'ब्लड मून' नजर आने लगा है। दुनिया के जिन-जिन हिस्सों में चंद्रमा दिखाई दे रहा है वहां पर चांद लालिमा के साथ दिखाई दे रहा है। 

Chandra Grahan Time: जल्द भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण

इस समय दुनिया के कई हिस्सों में साल का पहला चंद्र ग्रहण देखा जा रहा है। लेकिन भारत में अभी दिन होने के कारण चंद्र ग्रहण का नजारा नहीं देखने को मिल रहा है। लेकिन अब से कुछ देर बाद भारत में ग्रहण दिखाई देना शुरू होगा। सबसे पहले यह चंद्र ग्रहण असम और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा क्योंक यह चंद्रोदय सबसे पहले होगा। 

Chandra Grahan End Time: इस समय खत्म होगा चंद्रग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। दुनिया के कई हिस्सों में ब्लड मून का नजारा दिखाई देने लेगा है। भारतीय समय के अनुसार अब से कुछ देर बाद यानी शाम 06 बजकर 47 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। 
 

Chandra Grahan 2026 End Timing: भारत में इन हिस्सों में दिखने लगा है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण अब अपने अंतिम चरण में है। ऐसे में देश के पूर्वी हिस्सों में चंद्रोदय हो गया है, जिसके चलते अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में चंद्र ग्रहण दिखाई देने लगा है। इसके बाद देश के कई हिस्सों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देने लगेगा। 

3. Chandra Grahan Kab Khatam Hoga: दुनिया में ब्लड मून का नजारा, देखें तस्वीरें

दुनिया में कुछ इस तरह दिखाई दिया साल का पहला चंद्र ग्रहण 
 

Chandra Grahan 2026 End Timing: ग्रहण के बाद स्नान और दान का महत्व

अब से कुछ देर बाद चंद्र ग्रहण खत्म हो जाएगा। शास्त्रों में ग्रहण को अशुभ और नकारात्मकता ऊर्जा माना जाता है। ग्रहण के मोक्ष काल के बाद जप, तप, स्नान और दान का महत्व विशेष होता है। ग्रहण के बाद करें ये काम
  • गंगाजल मिले जल से स्नान करना शुभ 
  •  चावल का दान से चंद्र दोष से मुक्त मिलती है।
  • ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • भगवान की मूर्ति को गंगाजल से स्नान करवाएं।

असम मेंं साल के पहले चंद्र ग्रहण की झलक

देश भर में चंद्र ग्रहण की तस्वीरें

Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
रांची में साल के पहले चंद्र ग्रहण का नजारा कुछ इस तरह से दिखाई दिया।

देश में चंद्र ग्रहण की तस्वीरें

चंद्र ग्रहण 2026 - फोटो : ANI
दिल्ली में कुछ इस तरह दिखा चंद्र ग्रहण का नजारा

साल के पहले चंद्र ग्रहण का अनोखा नजारा

दिल्ली में चंद्र ग्रहण का नजारा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कुछ इस तरह दिखा साल का पहला चंद्र ग्रहण
विज्ञापन

अब कब लगेगा अगला ग्रहण ?

आज खत्म हुआ चंद्र ग्रहण साल का पहला चंद्र ग्रहण था, इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगा था। अब इसके बाद 12 अगस्त को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, वहीं 28 अगस्त को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें